कोखराज में फोरलेन का रास्ता बंद, लाखों लोग परेशान, बालू के डंपर फिर भी दौड़ रहे *एक ट्रक चालक की गलती पर अफसर के आदेश से बंद हुआ रास्ता, कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी के पास से नगर पालिका भरवारी के नए कार्यालय होते हुए रोही, भरवारी, मंझनपुर, राजापुर, चित्रकूट को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क का रास्ता अचानक बंद कर दिया गया है। इससे लखनऊ को वाया कौशांबी चित्रकूट से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है और सैकड़ों गांवों के लाखों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक ट्रक चालक विपरीत दिशा से आ रहा था। उसी दौरान एक अफसर की गाड़ी वहां से गुजरी। विपरीत दिशा से ट्रक आता देख अफसर नाराज हो गए। आरोप है कि इसके बाद अफसर के निर्देश पर सकाढा तिराहे से रोही चौराहा तक जाने वाली फोरलेन मुख्य सड़क का रास्ता ही पूरी तरह बंद कर दिया गया। *एंबुलेंस-स्कूल बस भी नहीं जा पा रहीं:* रास्ता बंद होने से जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, मंझनपुर, चित्रकूट जाने वाले मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर एंबुलेंस और स्कूल बसों तक को नहीं जाने दिया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि बालू लदे ओवरलोड डंपर और ट्रक इसी सड़क पर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर आम जनता की सुविधा के लिए बनाई गई इस फोरलेन सड़क को बिना स्पष्ट कारण बंद करने से लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि एक ट्रक चालक की गलती की सजा लाखों जनता को क्यों दी जा रही है। आखिर लोकल राहगीरों को इस सड़क पर आवागमन से क्यों रोका गया है? इलाके में चर्चा है कि यह फैसला जनता की परेशानी बढ़ाने के लिए लिया गया है। आरोप है कि रास्ता बंद कर बालू के ओवरलोड वाहनों को आसानी से निकालने और पुलिस की एंट्री-वसूली बेखौफ तरीके से चलाने के लिए ऐसा किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रास्ता बंद करने को लेकर NHAI या जिला प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मौके पर तैनात कर्मचारी भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। लोगों ने डीएम से तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने और मामले की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल फोरलेन बंद होने से हजारों वाहन 8-10 किमी का अतिरिक्त चक्कर काटने को मजबूर हैं। जनता पूछ रही है कि "तानाशाही" से लिए गए इस फैसले का खामियाजा आखिर कब तक भुगतना पड़ेगा?

- *झारखंड: सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर 20 तीरों से जानलेवा हमला..1
- कौशाम्बी : घर में किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला 15 वर्षीय निशा सरोज ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान मां मेघा रानी बैंक से घर लौटी तो बेटी को फंदे से लटका देख मचा कोहराम मृतका के पिता का नाम मोदू सरोज बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की करारी थाना क्षेत्र के बड़ा अडहरा गांव की घटना1
- फोरलेन बंद होने से कौशांबी में बढ़ी मुसीबत! सड़क बंद, जनता परेशान… आखिर जिम्मेदार कौन?1
- पत्रकारों के संरछक ने बताई पत्रकार लापता की कहानी #kaushambinews पत्रकारों के संरछक ने बताई पत्रकार लापता की कहानी1
- बहराईच में हुवे पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने डीएम के माध्यम राष्ट्रपति व सीएम के नाम ज्ञापन दिया। बीते दिनों बहराईच जिले में पत्रकार को भृष्टाचार के विरुद्ध खबर दिखाने पर जिला प्रशासन ने उसका उत्पीड़न किया था।रेहान क़ादरी, रफ़ीक उल्ला व अन्य एक पत्रकार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पत्रकारों के परिजनों को भी परेशान करने का आरोप लगाया गया था।कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष अली मुक्तेदा, महामंत्री इंतेज़ार रिज़वी के साथ कई टीवी चैनलों के पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं जहां डीएम को ज्ञापन सौंपा गया जो राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को सम्बोधित था।1
- कौशांबी के मेडिकल कॉलेज का घिनौना कांड, कांड ऐसा की सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई कौशांबी के मेडिकल कॉलेज का घिनौना कांड, कांड ऐसा की सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई1
- कौशाम्बी बधाई पूजने के दौरान जमीनी विवाद में जमकर बवाल लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट में 4 लोग घायल कौशाम्बी के बड़ी बसोहनी गांव में खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल संजय लोहा, धर्मेंद्र समेत कई लोगों पर हमला करने का आरोप पीड़ित मुलायम सिंह ने मंझनपुर थाने में दी तहरीर दबंगों पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने का आरोप ज़मीन बंटवारे को लेकर रिश्तेदारों में हिंसक भिड़ंत वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी1
- एक ट्रक चालक की गलती का खामियाजा भुगत रही लाखों की आबादी! अफसरशाही के एक फैसले ने रोकी जनता की रफ्तार, एम्बुलेंस और स्कूल बसें तक परेशान। कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी से नगर पालिका परिषद भरवारी के नए कार्यालय होते हुए रोही, भरवारी, मंझनपुर और राजापुर-चित्रकूट को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क को अचानक बंद किए जाने से इलाके में भारी नाराजगी फैल गई है। सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी अब रोजाना जाम, लंबा रास्ता और परेशानी झेलने को मजबूर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार को एक ट्रक चालक विपरीत दिशा से सड़क पर आ गया था। इसी दौरान किसी अधिकारी का काफिला वहां से गुजर रहा था। ट्रक को गलत दिशा में देखकर अधिकारी नाराज हो गए और इसके बाद कथित तौर पर पूरे मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क को करोड़ों रुपये खर्च कर जनता की सुविधा और तेज आवागमन के लिए बनाया गया था, उसी सड़क पर अब स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सकाढा तिराहे से रोही चौराहे तक आम वाहनों को रोका जा रहा है, जबकि बालू से लदे भारी डंपर और ट्रक बेखौफ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को हो रही है। एम्बुलेंस और स्कूल बसों तक को इस मार्ग से गुजरने नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आम जनता को इस फोरलेन सड़क पर चलने से क्यों रोका जा रहा है? यदि सुरक्षा कारण हैं तो भारी वाहनों पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही? इलाके के लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई जनता की सुविधा के बजाय बालू लदे ओवरलोड वाहनों को निर्बाध रास्ता देने और कथित वसूली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब जनता मांग कर रही है कि प्रशासन तत्काल सड़क को आम वाहनों के लिए खोले और यदि कोई यातायात व्यवस्था लागू करनी है तो उसका स्पष्ट कारण सार्वजनिक किया जाए।2
- रामपुर धमावा मे बने गौशाला के सेवक की बात सुन खुश हो जाएंगे आप लोग रामपुर धमावा मे बने गौशाला के सेवक की बात सुन खुश हो जाएंगे आप लोग1