एक ट्रक चालक की गलती का खामियाजा भुगत रही लाखों की आबादी! अफसरशाही के एक फैसले ने रोकी जनता की रफ्तार, एम्बुलेंस और स्कूल बसें तक परेशान। कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी से नगर पालिका परिषद भरवारी के नए कार्यालय होते हुए रोही, भरवारी, मंझनपुर और राजापुर-चित्रकूट को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क को अचानक बंद किए जाने से इलाके में भारी नाराजगी फैल गई है। सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी अब रोजाना जाम, लंबा रास्ता और परेशानी झेलने को मजबूर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार को एक ट्रक चालक विपरीत दिशा से सड़क पर आ गया था। इसी दौरान किसी अधिकारी का काफिला वहां से गुजर रहा था। ट्रक को गलत दिशा में देखकर अधिकारी नाराज हो गए और इसके बाद कथित तौर पर पूरे मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क को करोड़ों रुपये खर्च कर जनता की सुविधा और तेज आवागमन के लिए बनाया गया था, उसी सड़क पर अब स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सकाढा तिराहे से रोही चौराहे तक आम वाहनों को रोका जा रहा है, जबकि बालू से लदे भारी डंपर और ट्रक बेखौफ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को हो रही है। एम्बुलेंस और स्कूल बसों तक को इस मार्ग से गुजरने नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आम जनता को इस फोरलेन सड़क पर चलने से क्यों रोका जा रहा है? यदि सुरक्षा कारण हैं तो भारी वाहनों पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही? इलाके के लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई जनता की सुविधा के बजाय बालू लदे ओवरलोड वाहनों को निर्बाध रास्ता देने और कथित वसूली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब जनता मांग कर रही है कि प्रशासन तत्काल सड़क को आम वाहनों के लिए खोले और यदि कोई यातायात व्यवस्था लागू करनी है तो उसका स्पष्ट कारण सार्वजनिक किया जाए।
एक ट्रक चालक की गलती का खामियाजा भुगत रही लाखों की आबादी! अफसरशाही के एक फैसले ने रोकी जनता की रफ्तार, एम्बुलेंस और स्कूल बसें तक परेशान। कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी से नगर पालिका परिषद भरवारी के नए कार्यालय होते हुए रोही, भरवारी, मंझनपुर और राजापुर-चित्रकूट को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क को अचानक बंद किए जाने से इलाके में भारी नाराजगी फैल गई है। सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी अब रोजाना जाम, लंबा रास्ता और परेशानी झेलने को मजबूर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार को एक ट्रक चालक विपरीत दिशा से सड़क पर आ गया था। इसी दौरान किसी अधिकारी का काफिला वहां से गुजर रहा था। ट्रक को गलत दिशा में देखकर अधिकारी नाराज हो गए और इसके बाद कथित तौर पर पूरे मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क को करोड़ों रुपये खर्च कर जनता की सुविधा और तेज आवागमन के लिए बनाया गया था, उसी सड़क पर अब स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सकाढा तिराहे से रोही
चौराहे तक आम वाहनों को रोका जा रहा है, जबकि बालू से लदे भारी डंपर और ट्रक बेखौफ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को हो रही है। एम्बुलेंस और स्कूल बसों तक को इस मार्ग से गुजरने नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आम जनता को इस फोरलेन सड़क पर चलने से क्यों रोका जा रहा है? यदि सुरक्षा कारण हैं तो भारी वाहनों पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही? इलाके के लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई जनता की सुविधा के बजाय बालू लदे ओवरलोड वाहनों को निर्बाध रास्ता देने और कथित वसूली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब जनता मांग कर रही है कि प्रशासन तत्काल सड़क को आम वाहनों के लिए खोले और यदि कोई यातायात व्यवस्था लागू करनी है तो उसका स्पष्ट कारण सार्वजनिक किया जाए।
- फोरलेन बंद होने से कौशांबी में बढ़ी मुसीबत! सड़क बंद, जनता परेशान… आखिर जिम्मेदार कौन?1
- कौशाम्बी- मंझनपुर नगर पालिका में वार्ड के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास में रूपये लेने का लगाया आरोप सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को तहरीर देकर लगाए आरोप। सुने वार्ड के लोगों की जुबानी #highlight #publicenews #folower #Dmkaushambi कौशाम्बी- मंझनपुर नगर पालिका में वार्ड के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास में रूपये लेने का लगाया आरोप सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को तहरीर देकर लगाए आरोप। सुने वार्ड के लोगों की जुबानी #highlight #publicenews #folower #Dmkaushambi1
- कौशाम्बी आलमचंद गांव में सोमवार सुबह को मार्निंग वॉक के दौरा.... कौशाम्बी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में सोमवार सुबह को मार्निंग वॉक के दौरान पूर्व प्रधान मनोज कुमार हेला को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत के बाद गुस्साए परिजनो ग्रामीणों ने इमामगंज के पास नेशनल हाईवे जाम कर न्याय की मांग करते हुए1
- #कौशाम्बी : जमीनी बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल मंझनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी बसोहनी गांव में जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बधाई पूजन के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलने लगीं। पीड़ित पक्ष ने संजय लोहा, धर्मेंद्र समेत कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- कौशांबी के सिराथू ब्लाक के बिदनपुर खारा ग्राम पंचायत में सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। इससे उनके दैनिक जीवन में काफी परेशानियाँ आ रही हैं और सुविधाओं का अभाव है।1
- उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर को फिटनेस क्लब के मालिक और कर्मचारियों ने रेप कर ब्लैकमेल किया। यह मामला कौशाम्बी जिले के सिराथू का है जहाँ डॉक्टर को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो भी बनाए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।1
- बहराईच में हुवे पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने डीएम के माध्यम राष्ट्रपति व सीएम के नाम ज्ञापन दिया। बीते दिनों बहराईच जिले में पत्रकार को भृष्टाचार के विरुद्ध खबर दिखाने पर जिला प्रशासन ने उसका उत्पीड़न किया था।रेहान क़ादरी, रफ़ीक उल्ला व अन्य एक पत्रकार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पत्रकारों के परिजनों को भी परेशान करने का आरोप लगाया गया था।कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष अली मुक्तेदा, महामंत्री इंतेज़ार रिज़वी के साथ कई टीवी चैनलों के पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं जहां डीएम को ज्ञापन सौंपा गया जो राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को सम्बोधित था।1
- एक ट्रक चालक की गलती का खामियाजा भुगत रही लाखों की आबादी! अफसरशाही के एक फैसले ने रोकी जनता की रफ्तार, एम्बुलेंस और स्कूल बसें तक परेशान। कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी से नगर पालिका परिषद भरवारी के नए कार्यालय होते हुए रोही, भरवारी, मंझनपुर और राजापुर-चित्रकूट को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क को अचानक बंद किए जाने से इलाके में भारी नाराजगी फैल गई है। सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी अब रोजाना जाम, लंबा रास्ता और परेशानी झेलने को मजबूर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार को एक ट्रक चालक विपरीत दिशा से सड़क पर आ गया था। इसी दौरान किसी अधिकारी का काफिला वहां से गुजर रहा था। ट्रक को गलत दिशा में देखकर अधिकारी नाराज हो गए और इसके बाद कथित तौर पर पूरे मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क को करोड़ों रुपये खर्च कर जनता की सुविधा और तेज आवागमन के लिए बनाया गया था, उसी सड़क पर अब स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सकाढा तिराहे से रोही चौराहे तक आम वाहनों को रोका जा रहा है, जबकि बालू से लदे भारी डंपर और ट्रक बेखौफ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को हो रही है। एम्बुलेंस और स्कूल बसों तक को इस मार्ग से गुजरने नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आम जनता को इस फोरलेन सड़क पर चलने से क्यों रोका जा रहा है? यदि सुरक्षा कारण हैं तो भारी वाहनों पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही? इलाके के लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई जनता की सुविधा के बजाय बालू लदे ओवरलोड वाहनों को निर्बाध रास्ता देने और कथित वसूली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब जनता मांग कर रही है कि प्रशासन तत्काल सड़क को आम वाहनों के लिए खोले और यदि कोई यातायात व्यवस्था लागू करनी है तो उसका स्पष्ट कारण सार्वजनिक किया जाए।2