logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, कल 200 जोड़े होंगे परिणयबद्ध मुलताई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं,जनपद पंचायत मुलताई द्वारा ग्राम चंदोरा के हाई स्कूल मैदान में 5 मई को विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुलताई एवं प्रभात पट्टन क्षेत्र के 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सम्मेलन को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है, आयोजन स्थल पर पंडाल, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, मंच एवं पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार विवाह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहेंगे। वही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

13 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
13 hrs ago

मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, कल 200 जोड़े होंगे परिणयबद्ध मुलताई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं,जनपद पंचायत मुलताई द्वारा ग्राम चंदोरा के हाई स्कूल मैदान में 5 मई को विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुलताई एवं प्रभात पट्टन क्षेत्र के 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सम्मेलन को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है, आयोजन स्थल पर पंडाल, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, मंच एवं पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार विवाह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहेंगे। वही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

More news from Betul and nearby areas
  • Post by Kashinath Sahu
    2
    Post by Kashinath Sahu
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter Multai, Betul•
    16 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं अन्य राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
    1
    पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं अन्य राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
    user_Vikki Pardhi
    Vikki Pardhi
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल की झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि भाजपा विकसित भारत का संकल्प पूरा करेगी। इस दौरान भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल में झालमुड़ी को एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया था, ऐसे में कार्यकर्ताओं ने आज झालमुड़ी एक दूसरे को खिलाई जश्न की एक नई परंपरा की शुरुआत कर दी है।
    1
    देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल की झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि भाजपा विकसित भारत का संकल्प पूरा करेगी। इस दौरान भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल में झालमुड़ी को एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया था, ऐसे में कार्यकर्ताओं ने आज झालमुड़ी एक दूसरे को खिलाई जश्न की एक नई परंपरा की शुरुआत कर दी है।
    user_Rakesh Sharma
    Rakesh Sharma
    Insurance Agent बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नांदवाड़ी उपार्जन केंद्र पर गेहूं की तुलाई सुचारू रूप से शुरू पांढुरना जिला के अंतर्गत आने वाली उप तहसील नांदवाड़ी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। सोमवार को युवा किसान रोशन पानसे पिता मधुकर पानसे गेहूं लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे जहां उनकी फसल की सफलतापूर्वक तुलाई संपन्न हुई। केंद्र पर उनके साथ ही अन्य किसान श्री जनक जी बारंगे, श्री श्याम इवनाती और जावेद शेख भी अपना गेहूं लेकर पहुंचे थे। सभी किसानों की फसल का तौल व्यवस्थित तरीके से किया गया। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर समय पर तुलाई होने से किसानों ने राहत महसूस की है। कार्य संपन्न होने के पश्चात किसानों ने जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ और डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही किसानों ने उपार्जन केंद्र व सहकारी समिति नांदवाड़ी के समस्त कर्मचारियों और हम्माल भाइयों का भी हृदय से धन्यवाद किया जिन्होंने गेहूं नापने और तुलाई के कार्य में सहयोग प्रदान किया। अटल प्रगति जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा निलेश कलसकर/8966053452
    2
    नांदवाड़ी उपार्जन केंद्र पर गेहूं की तुलाई सुचारू रूप से शुरू
पांढुरना जिला के अंतर्गत आने वाली उप तहसील नांदवाड़ी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। सोमवार को युवा किसान रोशन पानसे पिता मधुकर पानसे गेहूं लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे जहां उनकी फसल की सफलतापूर्वक तुलाई संपन्न हुई।
केंद्र पर उनके साथ ही अन्य किसान श्री जनक जी बारंगे, श्री श्याम इवनाती और जावेद शेख भी अपना गेहूं लेकर पहुंचे थे। सभी किसानों की फसल का तौल व्यवस्थित तरीके से किया गया। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर समय पर तुलाई होने से किसानों ने राहत महसूस की है।
कार्य संपन्न होने के पश्चात किसानों ने जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ और डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही किसानों ने उपार्जन केंद्र व सहकारी समिति नांदवाड़ी के समस्त कर्मचारियों और हम्माल भाइयों का भी हृदय से धन्यवाद किया जिन्होंने गेहूं नापने और तुलाई के कार्य में सहयोग प्रदान किया।
अटल प्रगति जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा निलेश कलसकर/8966053452
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पांढुर्णा:-सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपेठ दवामी में बीती शाम शॉर्ट सर्किट के कारण एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें 8 कोठे और कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। इस दर्दनाक हादसे में कई पशुओं की भी जलकर मौत हो गई, जिससे ग्रामीण परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही विधायक विजय चौरे एवं प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक एवं अधिकारियों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) के तहत अधिकतम आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। विधायक विजय चौरे ने कहा कि इस कठिन समय में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उनकी क्षति का उचित मूल्यांकन कर जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और ग्रामीणों में गहरा दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    पांढुर्णा:-सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपेठ दवामी में बीती शाम शॉर्ट सर्किट के कारण एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें 8 कोठे और कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। इस दर्दनाक हादसे में कई पशुओं की भी जलकर मौत हो गई, जिससे ग्रामीण परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक विजय चौरे एवं प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक एवं अधिकारियों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) के तहत अधिकतम आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विधायक विजय चौरे ने कहा कि इस कठिन समय में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उनकी क्षति का उचित मूल्यांकन कर जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी।
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और ग्रामीणों में गहरा दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • स्वच्छता सर्वे अभियान के बीच बस स्टैंड पर पसरी गंदगी, जनता परेशान मुलताई। नगर पालिका एक ओर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए शहर में स्वच्छता सर्वे अभियान चलाकर नागरिकों से फीडबैक ले रही है, वहीं दूसरी ओर नगर के प्रमुख स्थानों पर फैली गंदगी सफाई व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही है। खासकर बस स्टैंड क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू से आमजन एवं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर के पास नाली चोक होने से गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है। सड़क पर जमा गंदगी से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को काफी दिक्कत हो रही है। बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर अभियान तो चला रही है, लेकिन शहर के मुख्य स्थानों पर ही नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थान की यह स्थिति है तो नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान कैसे मिल पाएगा। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिल सके।
    2
    स्वच्छता सर्वे अभियान के बीच बस स्टैंड पर पसरी गंदगी, जनता परेशान
मुलताई। नगर पालिका एक ओर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए शहर में स्वच्छता सर्वे अभियान चलाकर नागरिकों से फीडबैक ले रही है, वहीं दूसरी ओर नगर के प्रमुख स्थानों पर फैली गंदगी सफाई व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही है। खासकर बस स्टैंड क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू से आमजन एवं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर के पास नाली चोक होने से गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है। सड़क पर जमा गंदगी से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को काफी दिक्कत हो रही है। बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर अभियान तो चला रही है, लेकिन शहर के मुख्य स्थानों पर ही नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थान की यह स्थिति है तो नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान कैसे मिल पाएगा।
नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिल सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    17 hrs ago
  • Post by Kashinath Sahu
    2
    Post by Kashinath Sahu
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter Multai, Betul•
    18 hrs ago
  • पांढुर्णा:-सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपेठ दवामी में बीती शाम शॉर्ट सर्किट के कारण हुई भीषण आग त्रासदी में 8 कोठे और कई मकान जलकर खाक हो गए। इस दुखद घटना में कई पशुओं की भी जलकर मौत हो गई, जिससे ग्रामीण परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विजय चौरे एवं प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर विधायक ने आरबीसी (राजस्व पुस्तक परिपत्र) के अंतर्गत अधिक से अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक विजय चौरे ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में शासन-प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है और उन्हें हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    पांढुर्णा:-सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपेठ दवामी में बीती शाम शॉर्ट सर्किट के कारण हुई भीषण आग त्रासदी में 8 कोठे और कई मकान जलकर खाक हो गए। इस दुखद घटना में कई पशुओं की भी जलकर मौत हो गई, जिससे ग्रामीण परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विजय चौरे एवं प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर विधायक ने आरबीसी (राजस्व पुस्तक परिपत्र) के अंतर्गत अधिक से अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विधायक विजय चौरे ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में शासन-प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है और उन्हें हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.