स्वच्छता सर्वे अभियान के बीच बस स्टैंड पर पसरी गंदगी, जनता परेशान स्वच्छता सर्वे अभियान के बीच बस स्टैंड पर पसरी गंदगी, जनता परेशान मुलताई। नगर पालिका एक ओर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए शहर में स्वच्छता सर्वे अभियान चलाकर नागरिकों से फीडबैक ले रही है, वहीं दूसरी ओर नगर के प्रमुख स्थानों पर फैली गंदगी सफाई व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही है। खासकर बस स्टैंड क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू से आमजन एवं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर के पास नाली चोक होने से गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है। सड़क पर जमा गंदगी से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को काफी दिक्कत हो रही है। बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर अभियान तो चला रही है, लेकिन शहर के मुख्य स्थानों पर ही नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थान की यह स्थिति है तो नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान कैसे मिल पाएगा। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिल सके।
स्वच्छता सर्वे अभियान के बीच बस स्टैंड पर पसरी गंदगी, जनता परेशान स्वच्छता सर्वे अभियान के बीच बस स्टैंड पर पसरी गंदगी, जनता परेशान मुलताई। नगर पालिका एक ओर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए शहर में स्वच्छता सर्वे अभियान चलाकर नागरिकों से फीडबैक ले रही है, वहीं दूसरी ओर नगर के प्रमुख स्थानों पर फैली गंदगी सफाई व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही है। खासकर बस स्टैंड क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू से आमजन एवं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर के पास नाली चोक होने से गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है। सड़क पर जमा गंदगी से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों, दुकानदारों
और स्थानीय नागरिकों को काफी दिक्कत हो रही है। बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर अभियान तो चला रही है, लेकिन शहर के मुख्य स्थानों पर ही नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थान की यह स्थिति है तो नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान कैसे मिल पाएगा। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिल सके।
- Post by M. Afsar khan1
- Post by Kashinath Sahu1
- ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....1
- पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं अन्य राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमोड़ी एवं लड्डू खिलाकर किया एक दूसरे का मुंह मीठा आमला। पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सहित अन्य राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जनपद चौक आमला पर जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को झालमूडी लड्डू खिलाकर विजय उत्सव मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने बंगाल, असम, पांडिचेरी सहित पांचों राज्य के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में भाजपा की जीत के साथ सुबह से ही उत्साहित दिखाई दिए। जैसे जैसे देर श्याम हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत सुनिश्चित हुई तो भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शनिचर बाजार से जनपद चौक तक विजय जुलूस निकला एवं जनपद चौक पर जमकर आतिशबाजी की साथ ही एक दूसरे को झालमोड़ी एवं मीठा खिलाया। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के आदर्श डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रृद्धांजलि है। मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने पश्चिम बंगाल सहित असम पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन को दिया। जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने भाजपा की जीत को सत्य एवं विकास की जीत बताया।1
- Post by AMLA NEWS2
- मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल,एक बुजुर्ग तक तेज मौत,13 गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती1
- Post by Sohan Lal Rathor4
- मुलताई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं,जनपद पंचायत मुलताई द्वारा ग्राम चंदोरा के हाई स्कूल मैदान में 5 मई को विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुलताई एवं प्रभात पट्टन क्षेत्र के 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सम्मेलन को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है, आयोजन स्थल पर पंडाल, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, मंच एवं पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार विवाह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहेंगे। वही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।1