Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ सरगुजा मैनपाट
Arvind tirkey
छत्तीसगढ़ सरगुजा मैनपाट
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 30 दिवसीय पवित्र रमजान का महीना 19/2/26 दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है मुसलमानों का पवित्र रमजान का 30 दिवसीय महीना 19 फरवरी से आरम्भ हो रहा है कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा ! (1) 19/2/26 को 6:1 मीनट पर अफतारी का प्रोग्राम होगा। (2) 18/2/26 से मस्जिदों में रात 8:00 बजे से तराबी का प्रोग्राम होगा, जामा मस्जिद में हाफिज़ व कारी असीमुद्दीन साहब के द्वारा तरावी सुनाया जाएगा (3) 30 दिवसीय रमजान का महीना समाप्त होते ही । ईद’ का व्योहार मनाया जायेगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी अंजुमन कमेटी इस त्योहार हेतु व्यापक तैयार की जा रही है, जामा मस्जिद, ईदगाह, मजार, कब्रिस्तान में साफ सफाई, रौशनी की व्यवस्था की जा रही है। आप से गुजारिश है कि, सुरक्षा व्यवस्था पेयजल व्यवस्था लाइट व्यवस्था हेतू निर्देशित करने की व्यवस्था की जाये।1
- Post by Arvind tirkey1
- अंबिकापुर में डॉक्टरों और नर्सों ने दिन प्रति दिन लापरवाही करने के आड़ में लगे है। कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं हो रही और बता दे की उनको सिर्फ मतलब है उनके पैसों से जो सरकार द्वारा मिल रही हैं।।1
- top news2
- जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभाठा में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जावेद पारा में बनी इस पुलिया को देखकर प्रथम दृष्टया ही निर्माण कार्य एस्टीमेट के अनुरूप और मानक गुणवत्ता के साथ किया गया हो, ऐसा प्रतीत नहीं होता। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया में नाम मात्र की रेलिंग लगाई गई है और वह भी पूरे ढांचे में नहीं बनाई गई। जो रेलिंग लगाई गई है, उसमें भी दरारें उभरने लगी हैं। ढलाई कार्य की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिया से जुड़ी सड़क के निचले हिस्से में खोखलापन दिखाई देने लगा है, जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार डेढ़ से दो वर्ष पूर्व बनी सीसी सड़क भी स्तरहीन निर्माण का उदाहरण बन चुकी है। बताया जाता है कि सड़क निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही वह उखड़ने लगी थी और वर्तमान में स्थिति यह है कि सड़क लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद धरातल पर टिकाऊ निर्माण दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया और सीसी सड़क—दोनों कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा व्यय की गई राशि का सामाजिक अंकेक्षण किया जाए। निष्पक्ष जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य में कहीं अनियमितता या लापरवाही तो नहीं हुई। यदि जांच होती है तो “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सकता है और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जा सकती है।4
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- न्यूज़ स्क्रिप्ट नगर अंबिकापुर के प्रतापपुर चौक स्थित सहेेली गली शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। श्री शिव शंकर कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सहेेली गली शिव मंदिर से बारात निकालने की परंपरा 80 के दशक से अनवरत जारी है। पिछले 46 वर्षों से यह आयोजन निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से निकली बारात गुदरी चौक, जोड़ा पीपल, देवीगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रात्रि लगभग 10 बजे गौरी मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान शिव की आरती उतारी और बारातियों का फल एवं मिठाइयों से भव्य स्वागत किया। गौरी मंदिर पहुंचने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।khas report by himanshu raj md news vice buero ambikapur c.g.7805838076.4
- लोकेशन मैनपाट मोहना डीहारी उड़म केला1