Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONU yadav
Sonu Yadav
SONU yadav
More news from Nalanda and nearby areas
- SONU yadav3
- Post by सुरज कुमार पासवान जी बख्तियार1
- चार दिन से लापता किशोर अमित कुमार का शव गंगा से बरामद, हत्या का आरोप। पटना/बख्तियारपुर : बख्तियारपुर के रबाईच निवासी किशोर अमित कुमार का चार दिनों बाद गंगा नदी से शव बरामद हुआ है। पैसों के विवाद में मारपीट के दौरान उसे नदी में डुबोने का आरोप है। पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। परिजनों ने हत्या का मामला बताया है।1
- बिहारशरीफ के रांची रोड पर स्टूडियो इलेवन का ग्रैंड ओपनिंग, मेन्स-लेडिस सर्विस पर 30% डिस्काउंट1
- खुसरूपुर।प्रखंड सभागार में शुक्रवार को दीदारगंज-फतुहा-बख्तियारपुर पथ को फोरलेन में तब्दील किए जाने को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार सरकार की इस प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजना को मूर्तरूप देने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण,सामाजिक कार्यकर्ता और प्रभावित भू-स्वामी शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के अधिकारी सुधांशु शेखर एवं पथ निर्माण विभाग के सड़क निर्माण एजेंसी के सहायक अभियंता विकास कुमार खुसरूपुर पहुंचे और उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने परियोजना के निर्माण से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के अधिकारी सुधांशु शेखर ने कहा कि इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनता की राय को परियोजना का हिस्सा बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज की जनसुनवाई में उपस्थित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी बातें और चिंताएं साझा की हैं। जनता द्वारा दिए गए हर सुझाव और उनकी समस्याओं को संकलित कर वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में स्थानीय हितों का पूरा ख्याल रखा जा सके।पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीदारगंज से बख्तियारपुर होते हुए अथमलगोला तक जाने वाली इस सड़क के फोरलेन हो जाने से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यातायात सुगम होगा।विदित हो कि 41.270 किलोमीटर लंबे इस पथ के निर्माण की तैयारी अंतिम चरण में है और सामाजिक प्रभाव आकलन के तहत लोगों की राय ली जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास की इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी और लोगों की समस्याओं के निराकरण के बाद ही कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की प्रक्रिया और सड़क के एलाइनमेंट को लेकर भी सवाल पूछे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से नोट किया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रम 9 फरवरी को बख्तियारपुर में आयोजित किए जाएंगे ताकि पूरी परियोजना में जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।4
- केनन पंचायत में सचिव बहाली पर बवाल, मेरिट लिस्ट से पहले ही उठे सवाल, एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावां प्रखंड अंतर्गत कोनन पंचायत में सचिव पद की बहाली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मेघा सूची के आधार पर एक पद पर होने वाली इस बहाली के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया है। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू में जिस अभ्यर्थी के अधिक अंक होंगे, उसी का चयन किया जाएगा। लेकिन बहाली प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है। कुछ ग्रामीणों और अभ्यर्थियों का आरोप है कि सचिव पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 तारीख तय थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर दो दिन बाद तक भी फॉर्म लिए गए। इससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद ने अपने मनमाने तरीके से अपने चहेते लोगों के फॉर्म स्वीकार कराए। आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों तक अखिलेश्वर प्रसाद पैक्स अध्यक्ष का मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहा, जिससे कई योग्य अभ्यर्थी न तो संपर्क कर पाए और न ही अपना आवेदन जमा कर सके। इस पूरे मामले को लेकर अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं बताया गया है कि बहाली से जुड़ी मेघा सूची का परिणाम पैक्स गोदाम की दीवार पर चस्पा किया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरी प्रक्रिया ही संदेह के घेरे में है, तो परिणाम पर भरोसा कैसे किया जाए। अब सवाल यह उठता है कि क्या पंचायत सचिव की बहाली पारदर्शी तरीके से होगी या फिर यह प्रक्रिया पहले से तय लोगों के लिए ही की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- बेंगलुरु के 4 लोगों की राजगीर जैन धर्मशाला में मौ/त,हाथ बंधे,मुंह पर टेप,क्या था मामला,जाने..!! SamacharCity।।BiharNews।।1
- सुरज कुमार पासवान🙏 हरनहिया 👀9