Shuru
Apke Nagar Ki App…
व्यापार महासंघ के स्नेह मिलन में एकजुटता पर जोर, सीआई ने सीसीटीवी लगाने की दी सलाह किशनगंज कस्बे के समीप रानीबड़ौद स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में व्यापार महासंघ का चतुर्थ स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें 300 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सीआई रमेशचंद्र मेरोठा ने व्यापारियों से प्रत्येक प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सड़क पर सामान नहीं रखने की अपील की, ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी रहे। अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष योगेश सोनी ने की। वरिष्ठ व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता को व्यापारिक हितों के लिए जरूरी बताते हुए महासंघ के निर्णयों का पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।
हर्षित भार्गव
व्यापार महासंघ के स्नेह मिलन में एकजुटता पर जोर, सीआई ने सीसीटीवी लगाने की दी सलाह किशनगंज कस्बे के समीप रानीबड़ौद स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में व्यापार महासंघ का चतुर्थ स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें 300 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सीआई रमेशचंद्र मेरोठा ने व्यापारियों से प्रत्येक प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सड़क पर सामान नहीं रखने की अपील की, ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी रहे। अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष योगेश सोनी ने की। वरिष्ठ व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता को व्यापारिक हितों के लिए जरूरी बताते हुए महासंघ के निर्णयों का पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रन्नौद में एक मृत पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की बजाय बना दिया बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र शिवपुरी जिले की रन्नौद नगर पंचायत का एक ऐसा मामला सामने आया जिससे नगरपरिषद की पोल खुल गई निस पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा था शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एक व्यक्ति अपने पिता का नहीं बल्कि खुद का गलत मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर कलेक्टर के सामने न्याय मांगने पहुंचा। नगर पंचायत ने जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसकी जगह उसके जीवित बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि गलती बताने और कई बार आवेदन देने के बावजूद वर्षों तक इस रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया। अब हालात यह हैं कि सरकारी दस्तावेजों में जीवित व्यक्ति को मृत मान लिया गया है और उसे अपने जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पिता की मौत हुई, लेकिन मृत बेटा हो गया कोलारस विधानसभा क्षेत्र की रन्नौद तहसील के वार्ड क्रमांक-14, सेसई गांव निवासी गिटला आदिवासी ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसके पिता जगनी आदिवासी का अक्टूबर 2022 में निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद नगर पंचायत रन्नौद ने मृत्यु प्रमाण पत्र तो जारी किया, लेकिन उसमें मृतक के स्थान पर उसका ही नाम दर्ज कर दिया। गिटला ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए उस समय वह प्रमाण पत्र में दर्ज नाम पढ़ नहीं सका और दस्तावेज घर पर रख दिया। जब पिता की जमीन का फौती नामांतरण उसके नाम किया जा रहा था, तब उसने अन्य दस्तावेजों के साथ यही मृत्यु प्रमाण पत्र तहसील में जमा किया। जांच के दौरान पटवारी ने बताया कि यह प्रमाण पत्र उसके पिता का नहीं, बल्कि उसके खुद के नाम से जारी किया गया है। यह सुनकर गिटला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे तब पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उसके पिता की जगह उसे ही मृत घोषित कर दिया गया है गिटला आदिवासी का कहना है कि उसने गलती सुधारने के लिए रन्नौद नगर पंचायत में आवेदन दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने जरूरी दस्तावेज भी जमा करा लिए, लेकिन महीनों तक उसे केवल चक्कर ही लगवाए गए। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन नहीं किया गया। उसने इस मामले की शिकायत 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं मिला। आखिरकार परेशान होकर गिटला मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर से पूरे मामले की शिकायत की। उसने मांग की है कि नगर पंचायत की गलती तत्काल सुधारी जाए, सही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।2
- बैराड़ थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे चालान शिवपुरी,बैराड़: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से बैराड़ थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बैराड़ थाना क्षेत्र के भौराना तिराहे पर पुलिस ने एक विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी सुरेश शर्मा खुद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था व यातायात नियमों का जायजा लिया। दस्तावेजों की हुई बारीकी से जांच: अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, बीमा (Insurance), और नंबर प्लेट्स की जांच की। नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा: बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने वाले और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया। चालानी कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के मौके पर ही पुलिस द्वारा चालान काटे गए और वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सफर के दौरान हमेशा हेलमेट और सीटबेल्ट का इस्तेमाल करें तथा वाहन चलाते समय सभी वैध दस्तावेज अपने साथ रखें।3
- NEWS24 छोड़ने के बाद पहली बार बोलीं गरिमा सिंह, कहा— "जब सवाल पूछना मुश्किल हो जाए, तो कुर्सी छोड़ देना बेहतर" करीब तीन साल तक सरकार से सवाल पूछने की बात कही, बोलीं— पत्रकारिता का धर्म सत्ता से जवाब मांगना है। नई दिल्ली। वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर गरिमा सिंह ने NEWS24 से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने मौजूदा मीडिया माहौल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सत्ता से सवाल पूछने की जिम्मेदारी पर खुलकर अपनी बात रखी। गरिमा सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनता के सवालों को सत्ता तक पहुंचाना और जवाबदेही तय करना है। उनके अनुसार, यदि पत्रकार सत्ता से असहज सवाल नहीं पूछ पाएंगे, तो लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर होगी। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग तीन वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सरकार से सवाल पूछने का प्रयास किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें महसूस हुआ कि अब वे पहले की तरह स्वतंत्र होकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही हैं। इसी कारण उन्होंने NEWS24 से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरें पढ़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने का दायित्व भी है। उन्होंने संकेत दिया कि जब पत्रकार अपने पेशे की मूल जिम्मेदारी निभाने में स्वयं को असहज महसूस करने लगे, तो उस स्थिति पर गंभीरता से विचार करना जरूरी हो जाता है। गरिमा सिंह के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों ने उनके साहस और विचारों की सराहना करते हुए इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया, जबकि कुछ लोगों ने उनके विचारों से असहमति भी जताई और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। फिलहाल, गरिमा सिंह के बयान पर NEWS24 या अन्य संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह मामला सोशल मीडिया और मीडिया जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- दोस्तों आप सभी का स्वागत है मेरी ब्लॉग में न्यूज़ चैनल ढेंगदा गांव ho d odl lrmjzjmddkmsk1
- क्या दतिया हार की जिम्मेदारी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की नहीं है, क्या सिर्फ जिम्मेदार नरोत्तम मिश्रा है... अमिता मिश्रा ने जारी किया वीडियो1
- सड़क के गड्ढे ने ली युवक की जान, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के महोदरी-खैरवा मार्ग पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सहायक थाना अधिकारी लक्ष्मीचंद्र कुशवाह ने बताया कि महोदरी-खैरवा निवासी महेंद्र पुत्र बद्रीलाल खैरवा भीलान महोदरी से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाहरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।1
- श्योपुर के। सेमलदा गांव के सरकारी स्कूल में भेदभाव के गंभीर आरोप.... शिक्षक पर लगे बच्चों के भेदभाव के आरोप1
- JAYSINGH AADIVASI 💥☠️‼️ #viral video hii jklnekjhjknbj JAYSINGH AADIVASI 💥 #viral #video #Aatitude #reels1
- गुना जिले के उत्तर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में तेंदुए की निर्मम हत्या करके उसके अंग काटने बालों पर1