Shuru
Apke Nagar Ki App…
कस्बा बेहट से अहमद कलोनी में ईद के दिन गलियों का हाल बेहाल नगर पंचायत की लापरवाही का सबूत।
JURM KA PARDAAPHAASH
कस्बा बेहट से अहमद कलोनी में ईद के दिन गलियों का हाल बेहाल नगर पंचायत की लापरवाही का सबूत।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एटा में अमन चैन की दुआ के साथ स्थानीय ईदगाह पर अदा की गई नमाज। बायपास रोड़ स्थित ईदगाह पर सैकड़ो लोगों ने ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। ईदगाह के इमाम मुफ्ती बिलाल साहब ने कराई नमाज अदा।1
- माँ चंद्रघंटा, माँ दुर्गा का तीसरा स्वरूप, साहस, शक्ति और शांति की प्रतीक हैं। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र के आकार की घंटा सुशोभित होती है, जिसकी दिव्य ध्वनि नकारात्मक शक्तियों का नाश करती है। वे सिंह या बाघ पर सवार होकर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें निर्भय बनाती हैं। माँ का यह स्वरूप हमें सिखाता है कि जीवन की हर कठिनाई का सामना साहस और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए। ✨ माँ चंद्रघंटा की कृपा से जीवन में शांति, समृद्धि और शक्ति प्राप्त होती है। 🙏 जय माता दी चरण सेवक रवेन्द्र जादौन पत्रकार 🙏1
- जनपद एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र सकरौली में आज दोपहर बाद समय तकरीबन ढाई बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार में जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो सकरौली चौराहे पर ईको में टक्कर मारकर रजावली की तरफ भाग रही थी तभी फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दंपति में जोरदार टक्कर मार दी मोटरसाइकिल उछलकर खाई में जा गिरी और मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी और स्कॉर्पियो के भी परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो में सवार दिगंबर सिंह पुत्र नरसिंह पाल निवासी नगला पार थाना राजावली जिला फिरोजाबाद की भी मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर सतेंद्र कुमार पुत्र करन पाल निवासी नगला पार निवासी नगला पार थाना रजावली जिला फिरोजाबाद को पुलिस ने सीएससी जलेसर में भर्ती करवा दिया गया है। यह सड़क दुर्घटना आज 18मार्च 2026 दिन बुधवार समय करीब अपराह्न ढाई बजे की फिरोजाबाद जलेसर मार्ग मार्ग स्थित गांव बालगड़ी के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे घटना स्थल पर पहुँचे और घायल को सीएससी जलेसर में भर्ती करवाया गया है। तीनों मृत शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।2
- अवगत कराना है कि दिनांक 11.10.2017 को वादी सोहम अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी 407 बसुन्धरा इन्कलेब मुरसान गेट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि दिनाँक 11.10.2017 को समय करीब 12.40 बजे एक बैगनार (बिना नम्बर) सवार 5-6 अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पम्प पर आये और टंकी फुल कराने के बाद पैसे मांगने पर डण्डे और तमंचा के बट से सेल्समैन राजवीर के साथ मारपीट की और संजीव व कोमल पर गोली चला दी, गोली लगने के कारण संजीव की मृत्यु हो गई । जिसके सम्बन्ध मे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 822/2017 धारा 396/412 थाना हाथरस गेट पर पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही / साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्तगण 1.शेखर मिश्रा पुत्र राजवीर मिश्रा निवासी निधौली कला थाना अकराबाद जनपद अलीगढ, 2. दीपक पुत्र राकेश पाल निवासी बहादुरपुरा पुराना बस स्टैण्ड के पीछे थाना कोतवाली मथुरा जनपद मथुरा, 3. राजन पुत्र जयशंकर निवासी शंकरपुरी कालोनी एटीवी कट के सामने मथुरा , 4. कान्हा उर्फ देवी सिंह पुत्र हरिप्रकाश सिंह निवासी घूंचा थाना सादाबाद जनपद हाथरस, 5. मुकेश उर्फ छोटू पुत्र शंकरलाल निवासी समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त राजन उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 826/17 धारा 25 ए एक्ट, अभियुक्त कान्हा उर्फ देवी सिंह के विरूद्ध मु0अ0सं0 827/17 धारा 4/25 ए एक्ट, अभियुक्त दीपक उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 428/17 धारा 25/27 ए एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस पंजीकृत किये गये। अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन कर गुणवत्तापूर्वक विवेचना करते हुए आरोप पत्र संख्या- 450/17 दिनांक 07.11.2017 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया । अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी पैरवी की गई । *जिसके परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय ADJ-02 जनपद हाथरस द्वारा उक्त अभियोग में अभियुक्तगण 1.शेखर मिश्रा को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396/412 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 25000/- रूपये अर्थदण्ड, 2. दीपक को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 20000/- रूपये अर्थदण्ड व मु0अ0सं0 828/17 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में 05 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000/- रूपये अर्थदण्ड, 3. कान्हा उर्फ देवी सिंह को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 20000/- रूपये अर्थदण्ड व मु0अ0सं0 827/17 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में 02 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000/- रूपये अर्थदण्ड , 4. राजन उपरोक्त को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 20000/- रूपये अर्थदण्ड व मु0अ0सं0 826/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट में 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 3000/- रूपये अर्थदण्ड, 5. मुकेश उर्फ छोटू को मु0अ0सं0 822/17 धारा 396/412 भादवि के अन्तर्गत सश्रम आजीवन कारावास व 25000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया* ।1
- यूपी के जनपद मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र के नबीपुर गांव में गौतस्करों के द्वारा गौरक्षक बाबा की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई, हाइवे पर जाम लगा रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की आशंका है, उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।1
- भारी संख्या में पुलिस बल कॉलेज में तैनात…प्रधानमंत्री narendramodi का संसदीय क्षेत्र है बनारस..1
- दिनांक 20-मार्च 2026 की रात्रि को थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम त्रिलोकपुर में ऊपला (कण्डा) टोड़ने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुए विवाद में 03 व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में थाना टूण्डला पर 06 अभियुक्तों के खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था । थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में नामजद अभियुक्त जवाहर लाल के हिरनगांव रोड़ के पास जंगलों में छिपा होने की सूचना पर दबिश दी गई । अभियुक्त जवाहर लाल ne पुलिस टीम पर फायर कर दिया पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा मे की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त जवाहर लाल घायल हो गया अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामदगी सहित गिरफ्तार करने व प्रकरण से संबंधित 02 अन्य अभियुक्तों को दिनाँक 20 मार्च -2026 को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है है अभियुक्त जवाहर लाल को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अन्य नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दी जा रही प्रभावी दबिश के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दी गयी बाइट - Updated News- 21/मार्च /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- मथुरा में बवाल बढ़ा, आक्रोशित भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पथराव। मारपीट। तोड़फोड़। मथुरा के गोरक्षक एक्टिविस्ट बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या का आरोप है। मथुरा में गो रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर बवाल, गोतस्करों ने ट्रक से कुचला, गुस्साए लोगों ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम किया। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार का बयान, फरसा बाबा ने एक कंटेनर रोका था। कल रात में काफी घना कोहरा था। दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी। ट्रक चालक घायल, परिचालक हिरासत में हर पहलू की बारीकी से जांच हो रही, छाता क्षेत्र में जाम, पथराव किया गया। अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। मथुरा में गौ तस्करों का आतंक। ब्रज के विख्यात गौ रक्षक संत चंद्रशेखर, फरसा वाले बाबा की गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी, बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। यह घटना थाना कोसी कला इलाके के नबीपुर गांव के समीप हुई। पुलिस ने एक गौ तस्कर और ट्रक को हिरासत में लिया, जबकि ट्रक सवार अन्य तीन तस्कर मौके से फरार हो गए।2