logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। एक तरफ जहां जिम्मेदार अधिकारी और सत्तापक्ष के नेता अपने सुरक्षित आवासों में कैद हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनता सड़कों से लेकर अपने घरों तक जलभराव के कारण नर्क जैसी स्थिति का सामना करने को मजबूर है। सरकारी दावों पर भारी पड़ती इस बरसात के बीच जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है।संकट के बीच मसीहा बनकर सड़कों पर उतरे रामज्ञान गुप्ता। इस भीषण संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता राजनीति से ऊपर उठकर जनता के दर्द को बांटने जमीन पर उतरे हैं। वह खुद सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच घूम-घूमकर पीड़ितों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संकट में फंसे गरीब परिवारों को ढांढस बंधाया। कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था का एलान रामज्ञान गुप्ता ने बरसात से पीड़ित और विशेषकर कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा है, जो जान-माल के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा:"कोई भी परिवार अपनी जान जोखिम में न डाले। यदि आपके घर में पानी भर गया है या रहने का संकट है, तो मुझसे तत्काल संपर्क करें। जब तक बारिश का दौर जारी है, तब तक आपके रहने और भोजन की पूरी व उचित व्यवस्था मेरे द्वारा की जाएगी जनता के बीच पहुंचे सपा नेता की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, जबकि दूसरी ओर प्रशासन की बेरुखी को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

17 hrs ago
user_राजीव यादव पत्रकार  सह सम्पादक
राजीव यादव पत्रकार सह सम्पादक
Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस हरदोई में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल: सरकारी व्यवस्थाएं फेल, सड़कों पर घुटनों तक पानी में जनता की मदद करने उतरे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त

हो गया है। शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं बचा है जो जलमग्न न हुआ हो। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर आला अधिकारियों के आवास तक पानी में डूब चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। एक तरफ जहां जिम्मेदार अधिकारी और सत्तापक्ष के नेता अपने सुरक्षित आवासों में कैद हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनता सड़कों से लेकर अपने घरों तक जलभराव के कारण नर्क जैसी स्थिति का सामना करने को मजबूर है। सरकारी दावों पर भारी पड़ती इस बरसात के बीच जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है।संकट के बीच मसीहा बनकर सड़कों पर उतरे रामज्ञान गुप्ता। इस भीषण

संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता राजनीति से ऊपर उठकर जनता के दर्द को बांटने जमीन पर उतरे हैं। वह खुद सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच घूम-घूमकर पीड़ितों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संकट में फंसे गरीब परिवारों को ढांढस बंधाया। कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था का एलान रामज्ञान गुप्ता ने बरसात से पीड़ित और विशेषकर कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा है, जो जान-माल के लिए एक बड़ा संकट बन

चुका है।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा:"कोई भी परिवार अपनी जान जोखिम में न डाले। यदि आपके घर में पानी भर गया है या रहने का संकट है, तो मुझसे तत्काल संपर्क करें। जब तक बारिश का दौर जारी है, तब तक आपके रहने और भोजन की पूरी व उचित व्यवस्था मेरे द्वारा की जाएगी जनता के बीच पहुंचे सपा नेता की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, जबकि दूसरी ओर प्रशासन की बेरुखी को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • CITY NEWS: फर्रुखाबाद में 25 25 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
    1
    CITY NEWS: फर्रुखाबाद में 25 25 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • हरदोई। दो दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी धान की फसल डूब गई है, इसके साथ ही सुखेता नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया, जिससे आसपास के गांवों में फिर से पानी पहुंच गया है। हालांकि इस बारिश ने खासकर किसानों पर भारी संकट खड़ा कर दिया है।
    1
    हरदोई। दो दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी धान की फसल डूब गई है, इसके साथ ही सुखेता नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया, जिससे आसपास के गांवों में फिर से पानी पहुंच गया है। हालांकि इस बारिश ने खासकर किसानों पर भारी संकट खड़ा कर दिया है।
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    11 hrs ago
  • हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान तेज हवा और बारिश से कई कच्चे मकान हुए धराशायी, टला बड़ा हादसा हरदोई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में आफत खड़ी कर दी है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र की अमरौली ग्राम पंचायत में बारिश के चलते कई कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय अचानक एक कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई। कोठरी गिरने के दौरान महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बारिश के कारण कच्चे मकानों के कमजोर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो बारिश में और मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के अमरौली ग्राम पंचायत का मामला।
    2
    हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें
चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान
हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें
चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान
तेज हवा और बारिश से कई कच्चे मकान हुए धराशायी, टला बड़ा हादसा
हरदोई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में आफत खड़ी कर दी है।
तहसील शाहाबाद क्षेत्र की अमरौली ग्राम पंचायत में बारिश के चलते कई कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं।
बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय अचानक एक कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई।
कोठरी गिरने के दौरान महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
बारिश के कारण कच्चे मकानों के कमजोर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो बारिश में और मकान गिरने का खतरा बना हुआ है।
तहसील शाहाबाद क्षेत्र के अमरौली ग्राम पंचायत का मामला।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    15 hrs ago
  • 48 घंटे से लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता हजारों बीघा धान की खड़ी फसल पानी में डूबी, फसल सड़ने का सता रहा डर 48 घंटे से लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता हजारों बीघा धान की खड़ी फसल पानी में डूबी, फसल सड़ने का सता रहा डर दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो फर्रुखाबाद/नवाबगंज। जनपद में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है और कई क्षेत्रों में धान की खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसानों को फसल खराब होने और सड़ने की चिंता सताने लगी है। ग्राम पंचायत कक्योली क्षेत्र के किसानों के अनुसार, इस समय धान की फसल खेतों में खड़ी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर धान के पौधे पानी में डूब गए हैं, जबकि कुछ खेतों में फसल गिर भी गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा और खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसान रामकिशन, गंगादयाल, महेंद्र और जमालुद्दीन ने बताया कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और लागत लगाई है। अब लगातार बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। किसानों के मुताबिक खेतों में कई दिनों तक पानी भरा रहा तो धान की बालियों और पौधों में सड़न लग सकती है, जिससे तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा है। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। पानी से लबालब खेतों में खड़ी फसल की स्थिति देखने में भी परेशानी हो रही है। जिन खेतों में पानी अधिक भर गया है, वहां फसल को बचाना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों को अब मौसम साफ होने और खेतों से जल्द पानी निकलने का इंतजार है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से उनकी लागत और मेहनत पर पानी फिरने का खतरा पैदा हो गया है। यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन कराया जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के चलते अब किसानों की निगाहें मौसम के रुख और खेतों से पानी की निकासी पर टिकी हुई हैं।
    2
    48 घंटे से लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

हजारों बीघा धान की खड़ी फसल पानी में डूबी, फसल सड़ने का सता रहा डर
48 घंटे से लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
हजारों बीघा धान की खड़ी फसल पानी में डूबी, फसल सड़ने का सता रहा डर
दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो 
फर्रुखाबाद/नवाबगंज। जनपद में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है और कई क्षेत्रों में धान की खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसानों को फसल खराब होने और सड़ने की चिंता सताने लगी है।
ग्राम पंचायत कक्योली क्षेत्र के किसानों के अनुसार, इस समय धान की फसल खेतों में खड़ी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर धान के पौधे पानी में डूब गए हैं, जबकि कुछ खेतों में फसल गिर भी गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा और खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
किसान रामकिशन, गंगादयाल, महेंद्र और जमालुद्दीन ने बताया कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और लागत लगाई है। अब लगातार बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। किसानों के मुताबिक खेतों में कई दिनों तक पानी भरा रहा तो धान की बालियों और पौधों में सड़न लग सकती है, जिससे तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा है।
किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। पानी से लबालब खेतों में खड़ी फसल की स्थिति देखने में भी परेशानी हो रही है। जिन खेतों में पानी अधिक भर गया है, वहां फसल को बचाना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों को अब मौसम साफ होने और खेतों से जल्द पानी निकलने का इंतजार है।
किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से उनकी लागत और मेहनत पर पानी फिरने का खतरा पैदा हो गया है। यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन कराया जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
लगातार बारिश के चलते अब किसानों की निगाहें मौसम के रुख और खेतों से पानी की निकासी पर टिकी हुई हैं।
    user_दीपचंद्र दीक्षित
    दीपचंद्र दीक्षित
    Press advisory फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हरदोई मे ं हाईवे पर लूट की वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ 5 किलो चांदी लूटी - हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात शाहजहांपुर-लखनऊ हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की कार को ओवरटेक कर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे हरदेव राम सोनी की वैगन-आर कार को स्विफ्ट डिजायर सवार चार बदमाशों ने शाहाबाद से करीब दो किलोमीटर आग े बजरी प्लांट के पास ओवरटेक किया। इसके बाद बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पीछ े रखा करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। एसपी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक, कारोबारी अपने ड्राइवर के साथ कार से सफर कर रहे थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं मे ं मुकदमा दर्ज किया गया है।
    1
    हरदोई मे ं हाईवे पर लूट की वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ 5 किलो चांदी लूटी

- हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात शाहजहांपुर-लखनऊ

हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की कार को ओवरटेक कर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे हरदेव राम सोनी की वैगन-आर कार को स्विफ्ट डिजायर सवार चार बदमाशों ने शाहाबाद से करीब दो किलोमीटर आग े बजरी प्लांट के पास ओवरटेक किया। इसके बाद बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पीछ े रखा करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

एसपी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक, कारोबारी अपने ड्राइवर के साथ कार से सफर कर रहे थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं मे ं मुकदमा दर्ज किया गया है।
    user_Anurag yadav
    Anurag yadav
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहाबाद, हरदोई शाहाबाद में 5 किलो चांदी की बड़ी लूट, बदमाशों ने कार रोककर व्यापारी को बनाया निशाना, वैगनआर कार का शीशा तोड़कर व्यापारी से लूट, स्विफ्ट सवार 4 बदमाशों ने 5 किलो चांदी लूटी, SP ने घटनास्थल का निरीक्षण कर 3 टीमें गठित की, शाहाबाद कोतवाली के हरदोई रोड का मामला बाइट — SP अशोक कुमार मीणा शाहाबाद, हरदोई। शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर शाहाबाद क्षेत्र में रविवार देर शाम स्विफ्ट डिजायर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने वैगनआर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखा करीब 5 किलोग्राम चांदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। बताया गया कि शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे व्यापारी हरदेराम सोनी को शाहाबाद क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर आगे बजरी प्लांट के पास बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना की सूचना करीब रात 8:15 बजे पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASP के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध वाहन की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहाबाद, हरदोई
शाहाबाद में 5 किलो चांदी की बड़ी लूट, बदमाशों ने कार रोककर व्यापारी को बनाया निशाना, वैगनआर कार का शीशा तोड़कर व्यापारी से लूट, स्विफ्ट सवार 4 बदमाशों ने 5 किलो चांदी लूटी, SP ने घटनास्थल का निरीक्षण कर 3 टीमें गठित की, शाहाबाद कोतवाली के हरदोई रोड का मामला
बाइट — SP अशोक कुमार मीणा
शाहाबाद, हरदोई। शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर शाहाबाद क्षेत्र में रविवार देर शाम स्विफ्ट डिजायर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने वैगनआर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखा करीब 5 किलोग्राम चांदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
बताया गया कि शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे व्यापारी हरदेराम सोनी को शाहाबाद क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर आगे बजरी प्लांट के पास बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना की सूचना करीब रात 8:15 बजे पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASP के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध वाहन की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • CITY NEWS : तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक का शव बरामद
    1
    CITY NEWS : तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक का शव बरामद
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • #हरदोई बिलग्राम के पुसेडा में बंद पुलिया से जलभराव, ब्लॉक अध्यक्ष के घर के सामने बना ‘स्विमिंग पूल’! ग्रामीणों का आरोप—कई बार ज्ञापन के बावजूद समाधान नहीं। #जलभराव #SadanTak #PWD #BreakingNews
    1
    #हरदोई बिलग्राम के पुसेडा में बंद पुलिया से जलभराव, ब्लॉक अध्यक्ष के घर के सामने बना ‘स्विमिंग पूल’! ग्रामीणों का आरोप—कई बार ज्ञापन के बावजूद समाधान नहीं।
 #जलभराव #SadanTak #PWD #BreakingNews
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक फर्रुखाबाद नगर पालिका की लापरवाही बनी मासूम की मौत की वजह? नाले में गिरा 4 वर्षीय रेवांश, सुबह बरामद हुआ शव फर्रुखाबाद। शहर के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढुईया में नगर पालिका की कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के बाहर खेल रहा महज 4 वर्षीय रेवांश अचानक खुले नाले में जा गिरा। परिजन बच्चे को तलाशते रहे, लेकिन अगले दिन सुबह करीब 8 बजे नाले से उसका शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि रेवांश कल दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान वह नाले में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुबह बच्चे का शव मिलने के बाद मां कोमल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेवांश अपनी मां का इकलौता बेटा था। मासूम की मौत ने परिवार ही नहीं, पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों में खुले नाले और नगर पालिका की कथित लापरवाही को लेकर आक्रोश है। अब सवाल उठ रहा है कि अगर नाला सुरक्षित होता और उसकी समुचित व्यवस्था होती, तो क्या मासूम की जान बच सकती थी?
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक 
फर्रुखाबाद 
नगर पालिका की लापरवाही बनी मासूम की मौत की वजह? नाले में गिरा 4 वर्षीय रेवांश, सुबह बरामद हुआ शव
फर्रुखाबाद। शहर के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढुईया में नगर पालिका की कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के बाहर खेल रहा महज 4 वर्षीय रेवांश अचानक खुले नाले में जा गिरा। परिजन बच्चे को तलाशते रहे, लेकिन अगले दिन सुबह करीब 8 बजे नाले से उसका शव बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि रेवांश कल दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान वह नाले में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुबह बच्चे का शव मिलने के बाद मां कोमल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रेवांश अपनी मां का इकलौता बेटा था। मासूम की मौत ने परिवार ही नहीं, पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों में खुले नाले और नगर पालिका की कथित लापरवाही को लेकर आक्रोश है। अब सवाल उठ रहा है कि अगर नाला सुरक्षित होता और उसकी समुचित व्यवस्था होती, तो क्या मासूम की जान बच सकती थी?
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.