logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान तेज हवा और बारिश से कई कच्चे मकान हुए धराशायी, टला बड़ा हादसा हरदोई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में आफत खड़ी कर दी है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र की अमरौली ग्राम पंचायत में बारिश के चलते कई कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय अचानक एक कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई। कोठरी गिरने के दौरान महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बारिश के कारण कच्चे मकानों के कमजोर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो बारिश में और मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के अमरौली ग्राम पंचायत का मामला।

15 hrs ago
user_रवि प्रकाश शुक्ला
रवि प्रकाश शुक्ला
Shahabad, Hardoi•
15 hrs ago

हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान तेज हवा और बारिश से कई कच्चे मकान हुए धराशायी, टला बड़ा हादसा हरदोई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में आफत खड़ी कर दी है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र की अमरौली ग्राम पंचायत में बारिश के चलते कई कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय अचानक एक कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई। कोठरी गिरने के

दौरान महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बारिश के कारण कच्चे मकानों के कमजोर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो बारिश में और मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के अमरौली ग्राम पंचायत का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरनई गांव में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के बरनई गांव में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे 53 वर्षीय सुखपाल यादव अपनी भैंस को चारा डाल रहे थे, तभी पड़ोसी की कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    1
    बरनई गांव में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के बरनई गांव में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे 53 वर्षीय सुखपाल यादव अपनी भैंस को चारा डाल रहे थे, तभी पड़ोसी की कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई।
आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ****वर्षों बाद भैंसी नदी में बही उम्मीदों की धार, डीएम ने रुकवाया काफिला*** पुवायां। वर्षों बाद भैंसी नदी में पानी की धारा बहती देख पुनर्जीवन की कोशिशों को नई उम्मीद मिली। बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लेने पुवायां पहुंचे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भैंसी नदी पर अपना काफिला रुकवाकर नदी की स्थिति देखी। नदी में बहती धारा देखकर डीएम ने कहा, “देखो भैंसी नदी का कमाल।” उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार यहां आए थे, तब नदी में कुछ भी नहीं था। नदी को पुनर्जीवित करने में स्थानीय लोगों का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भैंसी नदी आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
    1
    ****वर्षों बाद भैंसी नदी में बही उम्मीदों की धार, डीएम ने रुकवाया काफिला***
पुवायां। वर्षों बाद भैंसी नदी में पानी की धारा बहती देख पुनर्जीवन की कोशिशों को नई उम्मीद मिली। बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लेने पुवायां पहुंचे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भैंसी नदी पर अपना काफिला रुकवाकर नदी की स्थिति देखी।
नदी में बहती धारा देखकर डीएम ने कहा, “देखो भैंसी नदी का कमाल।” उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार यहां आए थे, तब नदी में कुछ भी नहीं था। नदी को पुनर्जीवित करने में स्थानीय लोगों का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भैंसी नदी आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में! 🚨 BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में! आज 27 सितंबर को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण: 📍 हनुमत धाम - खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ा 📍 ककरा पुल, अजीजगंज - गर्रा नदी उफान पर, अगले 3 दिन और बढ़ोतरी की चेतावनी 📍 पुवायां, गंगसरा, खुटार, अटकोना - फसलों को नुकसान, सर्वे के आदेश 📍 डैम रोड - पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण DM ने कहा - सभी विभाग अलर्ट पर रहें, राहत-बचाव टीमें तैयार रहें। 🙏 आम लोगों से अपील: नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में न जाएँ
    1
    BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में!
🚨 BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में!
आज 27 सितंबर को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण:
📍 हनुमत धाम - खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ा
📍 ककरा पुल, अजीजगंज - गर्रा नदी उफान पर, अगले 3 दिन और बढ़ोतरी की चेतावनी
📍 पुवायां, गंगसरा, खुटार, अटकोना - फसलों को नुकसान, सर्वे के आदेश
📍 डैम रोड - पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण
DM ने कहा - सभी विभाग अलर्ट पर रहें, राहत-बचाव टीमें तैयार रहें।
🙏 आम लोगों से अपील: नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में न जाएँ
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खन्नौत नदी किनारे फिर बढ़ी परेशानी, घरों तक पहुंचा पानी शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कई घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    खन्नौत नदी किनारे फिर बढ़ी परेशानी, घरों तक पहुंचा पानी
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कई घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *प्रेस नोट- थाना पुवायाँ* *जनपद शाहजहाँपुर पुलिस* *सराहनीय कार्य दिनांक - 25.09.2026* *थाना पुवायाँ पुलिस की प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही, ई-रिक्शा चोरी की वारदातों का खुलासा; अभियुक्त गिरफ्तार, 02 चोरी के ई-रिक्शा बरामद ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के कुशल नेतृत्व में थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 25.09.2026 को वादी श्री अमित पुत्र राममूर्ति वर्मा, निवासी मोहल्ला ख्वाजा फिरोज, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 579/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को वादी श्री विशाल कुमार पुत्र विजपाल, निवासी ग्राम दिलावरपुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 578/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात तथा दिनांक 22.08.2026 को वादी मुकदमा श्री धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश राठौर, निवासी ग्राम पसीगनपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 505/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोगों में वादियों को बंधक बनाकर ई-रिक्शा जबरन चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। उक्त मुकदमों में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अजीत कश्यप पुत्र सत्यपाल कश्यप, निवासी सरोवर नगर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 16.01 बजे धारा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से उपरोक्त मुकदमों में चोरी गये 02 अदद ई-रिक्शा बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* अजीत कश्यप पुत्र सत्यपाल कश्यप निवासी सरोवर नगर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 26 वर्ष *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* 1. मु0अ0सं0 578/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस ,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 505/26 धारा 303(2) बीएनएस ,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर । 3. मु0अ0सं0 579/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर । *गिरफ्तारी का दिनाँक, समय व स्थान का विवरण-* दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 16.01 बजे, धारा पुल के नीचे । *बरामदगी का विवरण:* 1. मु0अ0सं0 579/26, धारा 307, 317(2) बीएनएस, थाना पुवायाँ — 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा। 2. मु0अ0सं0 578/26, धारा 307, 317(2) बीएनएस, थाना पुवायाँ — 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा। *कुल बरामदगी — 02 अदद चोरी के ई-रिक्शा।* *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण:-* 1. उ0नि0 श्री श्यामवीर सिंह, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर। 2. उ0नि0 श्री संजीव कुमार, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर। 3. का0 शिवकुमार, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर। 4. का0 सुधीर, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर। 5. का0 अनुज शर्मा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
    4
    *प्रेस नोट- थाना पुवायाँ*
 *जनपद शाहजहाँपुर पुलिस*
*सराहनीय कार्य दिनांक - 25.09.2026*
*थाना पुवायाँ पुलिस की प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही, ई-रिक्शा चोरी की वारदातों का खुलासा; अभियुक्त गिरफ्तार, 02 चोरी के ई-रिक्शा बरामद ।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के कुशल नेतृत्व में थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई ।
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 25.09.2026 को वादी श्री अमित पुत्र राममूर्ति वर्मा, निवासी मोहल्ला ख्वाजा फिरोज, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 579/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को वादी श्री विशाल कुमार पुत्र विजपाल, निवासी ग्राम दिलावरपुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 578/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात तथा दिनांक 22.08.2026 को वादी मुकदमा श्री धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश राठौर, निवासी ग्राम पसीगनपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 505/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोगों में वादियों को बंधक बनाकर ई-रिक्शा जबरन चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। उक्त मुकदमों में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अजीत कश्यप पुत्र सत्यपाल कश्यप, निवासी सरोवर नगर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 16.01 बजे धारा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से उपरोक्त मुकदमों में चोरी गये 02 अदद ई-रिक्शा बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
अजीत कश्यप पुत्र सत्यपाल कश्यप निवासी सरोवर नगर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 26 वर्ष 
*पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*
1.	मु0अ0सं0 578/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस ,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर ।
2.	मु0अ0सं0 505/26 धारा 303(2) बीएनएस ,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर ।
3.	मु0अ0सं0 579/26 धारा 307, 317(2)  बीएनएस,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर ।
*गिरफ्तारी का दिनाँक, समय व स्थान का विवरण-*
दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 16.01 बजे, धारा पुल के नीचे । 
*बरामदगी का विवरण:*
1.	मु0अ0सं0 579/26, धारा 307, 317(2) बीएनएस, थाना पुवायाँ — 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा।
2.	मु0अ0सं0 578/26, धारा 307, 317(2) बीएनएस, थाना पुवायाँ — 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा।
*कुल बरामदगी — 02 अदद चोरी के ई-रिक्शा।*
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण:-*
1.	उ0नि0 श्री श्यामवीर सिंह, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
2.	उ0नि0 श्री संजीव कुमार, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
3.	का0 शिवकुमार, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
4.	का0 सुधीर, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
5.	का0 अनुज शर्मा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर में बाढ़-अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी का दौरा, अधिकारी अलर्ट मोड पर शाहजहांपुर। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के कई बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। DM ने हनुमत धाम में खन्नौत नदी, जबकि ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र और स्वान गृह केंद्र का निरीक्षण कर पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी, गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत कई गांवों में पहुंचकर वर्षा और बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और फसल क्षति का नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकरी ने पुवायां कस्बे की मंडी परिषद और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा आम लोगों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
    3
    शाहजहांपुर में बाढ़-अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी का दौरा, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
शाहजहांपुर। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के कई बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। DM ने हनुमत धाम में खन्नौत नदी, जबकि ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। 
जिलाधिकारी ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र और स्वान गृह केंद्र का निरीक्षण कर पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। 
जिलाधिकारी ने पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी, गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत कई गांवों में पहुंचकर वर्षा और बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और फसल क्षति का नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकरी ने पुवायां कस्बे की मंडी परिषद और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा आम लोगों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #हरदोई के शाहाबाद में दिनदहाड़े चांदी से भरा बैग लूटे जाने से हड़कंप मच गया। शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफ हृदयराम सोनी की वैगनआर कार को बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर शाहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले में जल्द कार्रवाई और घटना के अनावरण की बात कही है। #hardoicity #HardoiPolice #sphardoi
    3
    #हरदोई के शाहाबाद में दिनदहाड़े चांदी से भरा बैग लूटे जाने से हड़कंप मच गया।
शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफ हृदयराम सोनी की वैगनआर कार को बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित की तहरीर पर शाहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले में जल्द कार्रवाई और घटना के अनावरण की बात कही है।
#hardoicity #HardoiPolice #sphardoi
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 24 घंटे अहम, बारिश से फसलों के नुकसान पर अलर्ट जिला प्रशासन शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (डीपी सिंह) ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर फसल क्षति का सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्वयं फसलों की स्थिति का आकलन किया और किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
    1
    24 घंटे अहम, बारिश से फसलों के नुकसान पर अलर्ट जिला प्रशासन
शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (डीपी सिंह) ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर फसल क्षति का सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्वयं फसलों की स्थिति का आकलन किया और किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कटरा मेला मैदान में भू माफिया द्वारा दूसरे पक्ष ने लगाया अवैध कब्जे का आरोप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
    1
    कटरा मेला मैदान में भू माफिया द्वारा दूसरे पक्ष ने लगाया अवैध कब्जे का आरोप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.