logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर में बाढ़-अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी का दौरा, अधिकारी अलर्ट मोड पर शाहजहांपुर। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के कई बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। DM ने हनुमत धाम में खन्नौत नदी, जबकि ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र और स्वान गृह केंद्र का निरीक्षण कर पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी, गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत कई गांवों में पहुंचकर वर्षा और बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और फसल क्षति का नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकरी ने पुवायां कस्बे की मंडी परिषद और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा आम लोगों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

7 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

शाहजहांपुर में बाढ़-अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी का दौरा, अधिकारी अलर्ट मोड पर शाहजहांपुर। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के कई बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। DM ने हनुमत धाम में खन्नौत नदी, जबकि ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन

नियंत्रण केंद्र और स्वान गृह केंद्र का निरीक्षण कर पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी, गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत कई गांवों में पहुंचकर वर्षा और बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और फसल क्षति का

नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकरी ने पुवायां कस्बे की मंडी परिषद और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा आम लोगों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #हरदोई के शाहाबाद में दिनदहाड़े चांदी से भरा बैग लूटे जाने से हड़कंप मच गया। शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफ हृदयराम सोनी की वैगनआर कार को बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर शाहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले में जल्द कार्रवाई और घटना के अनावरण की बात कही है। #hardoicity #HardoiPolice #sphardoi
    3
    #हरदोई के शाहाबाद में दिनदहाड़े चांदी से भरा बैग लूटे जाने से हड़कंप मच गया।
शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफ हृदयराम सोनी की वैगनआर कार को बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित की तहरीर पर शाहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले में जल्द कार्रवाई और घटना के अनावरण की बात कही है।
#hardoicity #HardoiPolice #sphardoi
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ***बारिश तो रुक गई लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गई*** शाहजहांपुर। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान और अन्य फसलों के गिरने तथा जलभराव से नुकसान की स्थिति सामने आई है। शाहजहांपुर इसी बीच 134 पुवायां विधानसभा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने किसानों के खेतों में पहुंचकर बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया।और फसल बर्बादी पर चिंता जताई। अर्चना कटारिया ने कहा कि लगातार बारिश से जो किसानों की मेहनत और फसल बर्बाद हो गई है मै शासन और प्रशासन से मांग करती हूं कि बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और नुकसान के आधार पर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
    3
    ***बारिश तो रुक गई लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गई***

शाहजहांपुर। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान और अन्य फसलों के गिरने तथा जलभराव से नुकसान की स्थिति सामने आई है। शाहजहांपुर  इसी बीच 134 पुवायां विधानसभा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने किसानों के खेतों में पहुंचकर बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया।और फसल बर्बादी पर चिंता जताई। अर्चना कटारिया ने कहा कि लगातार बारिश से जो किसानों की मेहनत और फसल बर्बाद हो गई है मै शासन और प्रशासन से मांग करती हूं कि बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और नुकसान के आधार पर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरनई गांव में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के बरनई गांव में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे 53 वर्षीय सुखपाल यादव अपनी भैंस को चारा डाल रहे थे, तभी पड़ोसी की कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    1
    बरनई गांव में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के बरनई गांव में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे 53 वर्षीय सुखपाल यादव अपनी भैंस को चारा डाल रहे थे, तभी पड़ोसी की कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई।
आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ****वर्षों बाद भैंसी नदी में बही उम्मीदों की धार, डीएम ने रुकवाया काफिला*** पुवायां। वर्षों बाद भैंसी नदी में पानी की धारा बहती देख पुनर्जीवन की कोशिशों को नई उम्मीद मिली। बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लेने पुवायां पहुंचे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भैंसी नदी पर अपना काफिला रुकवाकर नदी की स्थिति देखी। नदी में बहती धारा देखकर डीएम ने कहा, “देखो भैंसी नदी का कमाल।” उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार यहां आए थे, तब नदी में कुछ भी नहीं था। नदी को पुनर्जीवित करने में स्थानीय लोगों का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भैंसी नदी आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
    1
    ****वर्षों बाद भैंसी नदी में बही उम्मीदों की धार, डीएम ने रुकवाया काफिला***
पुवायां। वर्षों बाद भैंसी नदी में पानी की धारा बहती देख पुनर्जीवन की कोशिशों को नई उम्मीद मिली। बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लेने पुवायां पहुंचे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भैंसी नदी पर अपना काफिला रुकवाकर नदी की स्थिति देखी।
नदी में बहती धारा देखकर डीएम ने कहा, “देखो भैंसी नदी का कमाल।” उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार यहां आए थे, तब नदी में कुछ भी नहीं था। नदी को पुनर्जीवित करने में स्थानीय लोगों का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भैंसी नदी आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में! 🚨 BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में! आज 27 सितंबर को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण: 📍 हनुमत धाम - खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ा 📍 ककरा पुल, अजीजगंज - गर्रा नदी उफान पर, अगले 3 दिन और बढ़ोतरी की चेतावनी 📍 पुवायां, गंगसरा, खुटार, अटकोना - फसलों को नुकसान, सर्वे के आदेश 📍 डैम रोड - पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण DM ने कहा - सभी विभाग अलर्ट पर रहें, राहत-बचाव टीमें तैयार रहें। 🙏 आम लोगों से अपील: नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में न जाएँ
    1
    BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में!
🚨 BREAKING: शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा, DM खुद फील्ड में!
आज 27 सितंबर को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण:
📍 हनुमत धाम - खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ा
📍 ककरा पुल, अजीजगंज - गर्रा नदी उफान पर, अगले 3 दिन और बढ़ोतरी की चेतावनी
📍 पुवायां, गंगसरा, खुटार, अटकोना - फसलों को नुकसान, सर्वे के आदेश
📍 डैम रोड - पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण
DM ने कहा - सभी विभाग अलर्ट पर रहें, राहत-बचाव टीमें तैयार रहें।
🙏 आम लोगों से अपील: नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों में न जाएँ
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खन्नौत नदी किनारे फिर बढ़ी परेशानी, घरों तक पहुंचा पानी शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कई घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    खन्नौत नदी किनारे फिर बढ़ी परेशानी, घरों तक पहुंचा पानी
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कई घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर में बाढ़-अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी का दौरा, अधिकारी अलर्ट मोड पर शाहजहांपुर। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के कई बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। DM ने हनुमत धाम में खन्नौत नदी, जबकि ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र और स्वान गृह केंद्र का निरीक्षण कर पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी, गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत कई गांवों में पहुंचकर वर्षा और बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और फसल क्षति का नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकरी ने पुवायां कस्बे की मंडी परिषद और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा आम लोगों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
    3
    शाहजहांपुर में बाढ़-अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी का दौरा, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
शाहजहांपुर। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के कई बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। DM ने हनुमत धाम में खन्नौत नदी, जबकि ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। 
जिलाधिकारी ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र और स्वान गृह केंद्र का निरीक्षण कर पशुओं की सुरक्षा, चारा-पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। 
जिलाधिकारी ने पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी, गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत कई गांवों में पहुंचकर वर्षा और बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और फसल क्षति का नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकरी ने पुवायां कस्बे की मंडी परिषद और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा आम लोगों को जलभराव के कारण किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #शाहजहांपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज में प्लॉट मांगने का लगाया आरोप #उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में शादी के करीब पांच महीने बाद शालू शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। #मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में प्लॉट की मांग करने और बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। #मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। वीओ #मामला शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले का है। हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र की रहने वाली शालू शर्मा की शादी 25 अप्रैल 2026 को शाहजहांपुर के पवन शर्मा के साथ हुई थी। #शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए थे। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शालू के पति की ओर से मायके पक्ष से प्लॉट की मांग की जा रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कथित मांग पूरी नहीं हो सकी। #परिजनों का आरोप है कि मांग को लेकर शालू को परेशान किया जाता था। घटना के दिन शालू के पति पवन शर्मा ने उसके पिता को फोन कर बताया कि शालू की तबीयत खराब है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। #सूचना मिलने के बाद मायके वाले अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें शालू का शव मर्चरी में मिला। इसके बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। #मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। हालांकि, हत्या और दहेज उत्पीड़न से जुड़े इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। #फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और परिजनों के बयानों को जांच में शामिल किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। #शाहजहांपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के इस मामले में मायके पक्ष ने दहेज में प्लॉट की मांग और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना से यह साफ होगा कि शालू की मौत किन परिस्थितियों में हुई DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh Kamta Prasad Gupta Suresh Kumar Khanna Admfr Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस
    1
    #शाहजहांपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज में प्लॉट मांगने का लगाया आरोप

#उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में शादी के करीब पांच महीने बाद शालू शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 #मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में प्लॉट की मांग करने और बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है।

#मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।
वीओ

#मामला शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले का है। हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र की रहने वाली शालू शर्मा की शादी 25 अप्रैल 2026 को शाहजहांपुर के पवन शर्मा के साथ हुई थी।

#शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए थे। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शालू के पति की ओर से मायके पक्ष से प्लॉट की मांग की जा रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कथित मांग पूरी नहीं हो सकी।

#परिजनों का आरोप है कि मांग को लेकर शालू को परेशान किया जाता था। घटना के दिन शालू के पति पवन शर्मा ने उसके पिता को फोन कर बताया कि शालू की तबीयत खराब है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

#सूचना मिलने के बाद मायके वाले अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें शालू का शव मर्चरी में मिला। इसके बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
#मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। हालांकि, हत्या और दहेज उत्पीड़न से जुड़े इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं।

#फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और परिजनों के बयानों को जांच में शामिल किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

#शाहजहांपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के इस मामले में मायके पक्ष ने दहेज में प्लॉट की मांग और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना से यह साफ होगा कि शालू की मौत किन परिस्थितियों में हुई
DM Shahjahanpur 
Dharmendra Pratap Singh 
Kamta Prasad Gupta 
Suresh Kumar Khanna 
Admfr Shahjahanpur
शाहजहाँपुर पुलिस
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.