logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊंचाहार:दबंगों ने वृद्ध महिला को घर में घुसकर पीटा,विडियो वायरल, पुलिस को दी तहरीर रिपोर्ट-सागर तिवारी ​ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे प्रसाद मजरे बरौली गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक वृद्ध महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है। ​क्या है पूरा मामला? ​पीड़िता फूलमती (पत्नी स्व. बिहारी लाल) निवासी पूरे प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे गाँव के ही कुछ विपक्षी—ममता, सुनीता और सूरज—एक राय होकर उनके घर में घुस आए। ​तहरीर के अनुसार, विपक्षी घर के विषय में कुछ विवादित बात कर रहे थे। जब पीड़िता ने उन्हें बैठकर बात करने को कहा, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। ​पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल ​शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल CHC ऊंचाहार में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। ​पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। वृद्ध महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

2 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ऊंचाहार:दबंगों ने वृद्ध महिला को घर में घुसकर पीटा,विडियो वायरल, पुलिस को दी तहरीर रिपोर्ट-सागर तिवारी ​ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे प्रसाद मजरे बरौली गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक वृद्ध महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है। ​क्या है पूरा मामला? ​पीड़िता फूलमती (पत्नी स्व. बिहारी लाल) निवासी पूरे प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे गाँव के ही कुछ विपक्षी—ममता, सुनीता और सूरज—एक राय होकर उनके घर में घुस आए। ​तहरीर के अनुसार, विपक्षी घर के विषय में कुछ विवादित बात कर रहे थे। जब पीड़िता ने उन्हें बैठकर बात करने को कहा, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। ​पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल ​शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल CHC ऊंचाहार में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। ​पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। वृद्ध महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुकेश ने कहा बाहर का नंबर देखकर अपने फोटो खींच ली, लोकल के कई लोग खड़े हैं उनकी फोटो नहीं खींच रहे, उतने में कुछ लोकल आदमी आए और दरोगा के पक्ष में बोले। फिर दरोगा साहब ताव में आ गए कहा आप नो एंट्री में हो चालान तो होकर रहेगा, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना, मुकेश कहता रहा यहां नो एंट्री है ही नहीं तो मेरी गाड़ी का चालान क्यों?
    1
    मुकेश ने कहा बाहर का नंबर देखकर अपने फोटो खींच ली, लोकल के कई लोग खड़े हैं उनकी फोटो नहीं खींच रहे, उतने में कुछ लोकल आदमी आए और दरोगा के पक्ष में बोले। 
फिर दरोगा साहब ताव में आ गए कहा आप नो एंट्री में हो चालान तो होकर रहेगा, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना, मुकेश कहता रहा यहां नो एंट्री है ही नहीं तो मेरी गाड़ी का चालान क्यों?
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Khaga Fatehpur Uttar Pradesh India khaga Fatehpur sarsai bujurg ke pass
    1
    Khaga Fatehpur Uttar Pradesh India khaga Fatehpur sarsai bujurg ke pass
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • किसान की जमीन पर जबरन कब्जा न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित किसान परिवार ➡️ दबंग पर 0.160 हेक्टेयर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर ➡️ नायब तहसीलदार व स्थानीय पुलिस पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप ➡️ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को कई बार सौंपा जा चुका है प्रार्थना पत्र खागा फतेहपुर ::- खागा तहसील क्षेत्र के खागा कोतवाली अंतर्गत खैरई गांव में एक किसान परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता कुसमा देवी पत्नी रोशन ने आरोप लगाया है कि उनकी अचक की 0.160 हेक्टेयर जमीन पर दबंग द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। पीड़िता के अनुसार, पति के भाई चंद्रपाल द्वारा बेची गई जमीन के बगल में स्थित उनकी भूमि को तथाकथित दबंग राजकुमार निवासी आलमपुर गेरिया थाना खखरेरू द्वारा जबरन दबाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनकी जमीन को अपने कब्जे में लेकर मकान का निर्माण करवा रहा है। कुसमा देवी का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने स्थानीय नायब तहसीलदार एवं खागा कोतवाली पुलिस पर संरक्षण देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारियों की शह पर ही निर्माण कार्य जारी है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से भी की है और कई बार प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने व दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उनकी पूरी जमीन पर अवैध कब्जा हो जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या रुख अपनाता है और पीड़ित किसान परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।।
    1
    किसान की जमीन पर जबरन कब्जा न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित किसान परिवार
➡️ दबंग पर 0.160 हेक्टेयर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर
➡️ नायब तहसीलदार व स्थानीय पुलिस पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप
➡️ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को कई बार सौंपा जा चुका है प्रार्थना पत्र
खागा फतेहपुर ::- खागा तहसील क्षेत्र के खागा कोतवाली अंतर्गत खैरई गांव में एक किसान परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता कुसमा देवी पत्नी रोशन ने आरोप लगाया है कि उनकी अचक की 0.160 हेक्टेयर जमीन पर दबंग द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
पीड़िता के अनुसार, पति के भाई चंद्रपाल द्वारा बेची गई जमीन के बगल में स्थित उनकी भूमि को तथाकथित दबंग राजकुमार निवासी आलमपुर गेरिया थाना खखरेरू द्वारा जबरन दबाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनकी जमीन को अपने कब्जे में लेकर मकान का निर्माण करवा रहा है।
कुसमा देवी का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने स्थानीय नायब तहसीलदार एवं खागा कोतवाली पुलिस पर संरक्षण देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारियों की शह पर ही निर्माण कार्य जारी है।
पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से भी की है और कई बार प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने व दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उनकी पूरी जमीन पर अवैध कब्जा हो जाएगा।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या रुख अपनाता है और पीड़ित किसान परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।।
    user_आलोक कुमार केशरवानी
    आलोक कुमार केशरवानी
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त की रायबरेली आज दिनांक 01 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा आगामी त्यौहार होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों व रेलवे स्टेशन के आस-पास लोगो से संवाद स्थापित कर दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर पैदल रूट मार्च किया गया। रूट मार्च एवं पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य से अपील की गई है कि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें।
    4
    आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त की 
रायबरेली 
आज दिनांक 01 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा आगामी त्यौहार होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों व रेलवे स्टेशन के आस-पास लोगो से संवाद स्थापित कर दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर पैदल रूट मार्च किया गया। रूट मार्च एवं पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य से अपील की गई है कि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • ऊंचाहार (रायबरेली) में आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस मार्च में पुलिस के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जो प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।पुलिस का यह काफिला केवल नगर क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फ्लैग मार्च ऊंचाहार नगर क्षेत्र, पट्टी रहस कैथवल, अरखा और बहेरवा जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरा।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय, कोतवाल अजय कुमार राय, अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व कर्मी इस टीम में मौजूद रहे।इस तरह के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना और नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि वे भयमुक्त होकर अपने त्योहार मना सकें। प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    ऊंचाहार (रायबरेली) में आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस मार्च में पुलिस के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जो प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।पुलिस का यह काफिला केवल नगर क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फ्लैग मार्च ऊंचाहार नगर क्षेत्र, पट्टी रहस कैथवल, अरखा और बहेरवा जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरा।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय, कोतवाल अजय कुमार राय, अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व कर्मी इस टीम में मौजूद रहे।इस तरह के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना और नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि वे भयमुक्त होकर अपने त्योहार मना सकें। प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.