किसान की जमीन पर जबरन कब्जा न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित किसान परिवार किसान की जमीन पर जबरन कब्जा न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित किसान परिवार ➡️ दबंग पर 0.160 हेक्टेयर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर ➡️ नायब तहसीलदार व स्थानीय पुलिस पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप ➡️ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को कई बार सौंपा जा चुका है प्रार्थना पत्र खागा फतेहपुर ::- खागा तहसील क्षेत्र के खागा कोतवाली अंतर्गत खैरई गांव में एक किसान परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता कुसमा देवी पत्नी रोशन ने आरोप लगाया है कि उनकी अचक की 0.160 हेक्टेयर जमीन पर दबंग द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। पीड़िता के अनुसार, पति के भाई चंद्रपाल द्वारा बेची गई जमीन के बगल में स्थित उनकी भूमि को तथाकथित दबंग राजकुमार निवासी आलमपुर गेरिया थाना खखरेरू द्वारा जबरन दबाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनकी जमीन को अपने कब्जे में लेकर मकान का निर्माण करवा रहा है। कुसमा देवी का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने स्थानीय नायब तहसीलदार एवं खागा कोतवाली पुलिस पर संरक्षण देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारियों की शह पर ही निर्माण कार्य जारी है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से भी की है और कई बार प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने व दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उनकी पूरी जमीन पर अवैध कब्जा हो जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या रुख अपनाता है और पीड़ित किसान परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।।

- ऊंचाहार (रायबरेली) में आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस मार्च में पुलिस के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जो प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।पुलिस का यह काफिला केवल नगर क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फ्लैग मार्च ऊंचाहार नगर क्षेत्र, पट्टी रहस कैथवल, अरखा और बहेरवा जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरा।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय, कोतवाल अजय कुमार राय, अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व कर्मी इस टीम में मौजूद रहे।इस तरह के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना और नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि वे भयमुक्त होकर अपने त्योहार मना सकें। प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा1
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लठमार होली1
- व्यापार मंडल द्वारा जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उठाई गई जनसमस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए दोनों ही जन समस्याओं का समाधान किया! व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया! साथ ही एक्सियन खागा वा जे. ई. डी. डी.सोलंकी वा सहयोग करने वाले सभी सम्मानित महानुभावों का भी आभार व्यक्त किया! खागा(फतेहपुर) व्यापार मंडल द्वारा जनहित में उठाई समस्या का निदान हो गया है,खागा नगर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक होने वाली विद्युत कटौती का समय बदला गया,साथ ही गोमती स्वीट हाउस फतेहपुर चौक में टेढ़ा विद्युत पोल भी बदला गया।व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए कहा कि गत दिनों फतेहपुर के कलेक्ट्रेट स्थिति गांधी सभागार में जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में हमारे द्वारा उठाई गई उपरोक्त जनहित की समस्या को जिलाधिकारी महोदय जी ने गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त दोनों ही जन समस्याओं जा अतिशीघ्र निस्तारण करवाया,इसके लिए हम अपनी ओर से खागा नगर के सम्मानित व्यापारी भाईयों की ओर से जिलाधिकारी महोदय का हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं,साथ ही एक्सियन महोदय खागा वा जे ई साहब डी डी सोलंकी जी का भी हार्दिक आभार,इस नेक कार्य में जिन्होंने सहयोग किया उन सभी का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।2
- ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे प्रसाद मजरे बरौली गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक वृद्ध महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला? पीड़िता फूलमती (पत्नी स्व. बिहारी लाल) निवासी पूरे प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे गाँव के ही कुछ विपक्षी—ममता, सुनीता और सूरज—एक राय होकर उनके घर में घुस आए। तहरीर के अनुसार, विपक्षी घर के विषय में कुछ विवादित बात कर रहे थे। जब पीड़िता ने उन्हें बैठकर बात करने को कहा, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल CHC ऊंचाहार में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। वृद्ध महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।1
- वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल1