logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“गौकशी कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल” “बरेली में गौकशी कांड का बड़ा खुलासा… पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां… तीन आरोपी मुठभेड़ में ढेर नहीं, लेकिन गिरफ्तार!” “इज्ज़तनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में गौवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप… पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बदमाशों को घेरा, लेकिन चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी… जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए…”

6 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
6 hrs ago

“गौकशी कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल” “बरेली में गौकशी कांड का बड़ा खुलासा… पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां… तीन आरोपी मुठभेड़ में ढेर नहीं, लेकिन गिरफ्तार!” “इज्ज़तनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में गौवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप… पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बदमाशों को घेरा, लेकिन चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी… जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए…”

More news from मीरगंज and nearby areas
  • “बरेली में गौकशी कांड का बड़ा खुलासा… पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां… तीन आरोपी मुठभेड़ में ढेर नहीं, लेकिन गिरफ्तार!” “इज्ज़तनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में गौवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप… पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बदमाशों को घेरा, लेकिन चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी… जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए…”
    1
    “बरेली में गौकशी कांड का बड़ा खुलासा… पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां… तीन आरोपी मुठभेड़ में ढेर नहीं, लेकिन गिरफ्तार!”
“इज्ज़तनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में गौवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप… पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बदमाशों को घेरा, लेकिन चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी… जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए…”
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    6 hrs ago
  • Post by इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    1
    Post by इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    TV News Anchor मिलक, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Akmal Kha
    1
    Post by Akmal Kha
    user_Akmal Kha
    Akmal Kha
    शाहबाद, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में मिले गौवंशीय अवशेषों के मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। लेकिन पुलिस का गुडवर्क होने के बावजूद भी मीडिया को दूर रखा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है जो आरोपियों का वीडियो फोटो हम जारी करेंगे उसी को फ्लैश किया जाएगा और मीडिया दूर रहेगी , इस मुठभेड़ को लेकर मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस ने 24 घंटा के अंदर मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़ लिए सवाल यह है कि गोकशी करते समय क्यों नहीं पकड़ पाई पुलिस क्या पुलिस गश्त नहीं कर रही थी। मामला यह है कि कि 21 व 22 मार्च 2026 को फरीदापुर चौधरी क्षेत्र के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। पशु चिकित्सक द्वारा जांच हेतु नमूने लिए गए थे। इस मामले में थाना इज्जतनगर पर मु0अ0सं0 230/26 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 23 मार्च 2026 की रात्रि में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिद्धार्थ नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान असलम पुत्र अब्दुल, जीशान पुत्र असलम (उम्र 26 वर्ष) निवासीगण फरीदापुर चौधरी तथा नासिर पुत्र रहमतुल्लाह (उम्र 30 वर्ष) निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस (.315 बोर), गौकशी के उपकरण, एक स्प्लेंडर बाइक एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पार्टी पर फायरिंग के संबंध में भी अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल तीनों आरोपियों एवं घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुख्य आरोपी असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में मिले गौवंशीय अवशेषों के मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। लेकिन पुलिस का गुडवर्क होने के बावजूद भी मीडिया को दूर रखा गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है जो आरोपियों का  वीडियो फोटो हम जारी करेंगे उसी को फ्लैश किया जाएगा और मीडिया दूर रहेगी , इस मुठभेड़ को लेकर मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस ने 24 घंटा के अंदर मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़ लिए सवाल यह है कि गोकशी करते समय क्यों नहीं पकड़ पाई पुलिस क्या पुलिस गश्त नहीं कर रही थी।
मामला यह है कि कि 21 व 22 मार्च 2026 को फरीदापुर चौधरी क्षेत्र के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। पशु चिकित्सक द्वारा जांच हेतु नमूने लिए गए थे। इस मामले में थाना इज्जतनगर पर मु0अ0सं0 230/26 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था।
दिनांक 23 मार्च 2026 की रात्रि में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिद्धार्थ नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल राहुल कुमार घायल हो गए।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान असलम पुत्र अब्दुल, जीशान पुत्र असलम (उम्र 26 वर्ष) निवासीगण फरीदापुर चौधरी तथा नासिर पुत्र रहमतुल्लाह (उम्र 30 वर्ष) निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस (.315 बोर), गौकशी के उपकरण, एक स्प्लेंडर बाइक एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पार्टी पर फायरिंग के संबंध में भी अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घायल तीनों आरोपियों एवं घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुख्य आरोपी असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • 1000 साल पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष 6 अप्रैल को बरेली नाथ नगरी बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर पहुंचेंगे बरेली। नाथ नगरी बरेली 6 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल की साक्षी बनने जा रही है। देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों से संरक्षित पावन अवशेष बरेली पहुंचेंगे। यह यात्रा देश के कई राज्यों से गुजरते हुए 30 मार्च को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, मेरठ, गजरौला, मुरादाबाद, प्रयागराज व वाराणसी होते हुए बरेली पहुंचेगी। इन अवशेषों को जनवरी 2025 में परंपरा के अंतिम संरक्षक सीतारामन शास्त्री द्वारा बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को सौंपा गया था। महाशिवरात्रि 2025 पर इनका सार्वजनिक अनावरण किया गया। इतिहास के अनुसार, 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी के आक्रमण के बाद मंदिर के पवित्र अवशेषों को पुजारियों ने गुप्त रूप से सुरक्षित रखा, जो पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित होते रहे। इस आयोजन को भारतीय सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है। शहर में इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस मौके पर श्वेता कुनार, रीना अग्रवाल, सौरभ मेहरोत्रा, गोपाल शरण अग्रवाल, अशोक भसीन, पार्थ कुनार, अमित नारनौली, मोहित सांगवानी , संदीप अरोरा, राजेश तुलासियान आदि
    1
    1000 साल पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष 6 अप्रैल को बरेली नाथ नगरी  बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर पहुंचेंगे
बरेली। नाथ नगरी बरेली 6 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल की साक्षी बनने जा रही है। देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों से संरक्षित पावन अवशेष बरेली पहुंचेंगे।
यह यात्रा देश के कई राज्यों से गुजरते हुए 30 मार्च को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, मेरठ, गजरौला, मुरादाबाद, प्रयागराज व वाराणसी होते हुए बरेली पहुंचेगी।
इन अवशेषों को जनवरी 2025 में परंपरा के अंतिम संरक्षक सीतारामन शास्त्री द्वारा बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को सौंपा गया था। महाशिवरात्रि 2025 पर इनका सार्वजनिक अनावरण किया गया।
इतिहास के अनुसार, 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी के आक्रमण के बाद मंदिर के पवित्र अवशेषों को पुजारियों ने गुप्त रूप से सुरक्षित रखा, जो पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित होते रहे।
इस आयोजन को भारतीय सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है। शहर में इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस मौके पर श्वेता कुनार, रीना अग्रवाल, सौरभ मेहरोत्रा, गोपाल शरण अग्रवाल, अशोक भसीन, पार्थ कुनार, अमित नारनौली, मोहित सांगवानी , संदीप अरोरा, राजेश तुलासियान आदि
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • Man ki dard bhari Dastan/ bete ke liye Insaaf Ki guhar/ beta ICU Mein Bharti/ man ne bataya Apne shabdon mein kya kuchh hua/ Parivar ko mil rahi dhamkiyan/ prathna Patra ke sath guhar/
    1
    Man ki dard bhari Dastan/
bete ke liye Insaaf Ki guhar/
beta ICU Mein Bharti/
man ne bataya Apne shabdon mein kya kuchh hua/
Parivar ko mil rahi dhamkiyan/
prathna Patra ke sath guhar/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार बरेली से रिपोर्ट जनपद बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, अलोकनगर निवासी गीता का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के निजामगंज निवासी रामगोपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 21 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे पति रामगोपाल, सास रंजनीशा, ससुर रमनपाल और देवर कृष्ण गोपाल ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद स्त्रीधन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही आरोपियों ने पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल लाने पर ही घर में रखने की धमकी दी। मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। वह अपनी एक माह की बच्ची के साथ मायके में रह रही है और बेहद परेशान है। पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि थाना इज्जतनगर पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली से रिपोर्ट
जनपद बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, अलोकनगर निवासी गीता का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के निजामगंज निवासी रामगोपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि 21 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे पति रामगोपाल, सास रंजनीशा, ससुर रमनपाल और देवर कृष्ण गोपाल ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद स्त्रीधन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही आरोपियों ने पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल लाने पर ही घर में रखने की धमकी दी।
मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। वह अपनी एक माह की बच्ची के साथ मायके में रह रही है और बेहद परेशान है।
पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि थाना इज्जतनगर पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के मीरगंज से बड़ी खबर— वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मढ़ी सत्याना मेला ग्राउंड से हुई, जहां जिला प्रचारक लाखन सिंह जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में संघ के स्वयंसेवकों की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं में भी स्वयंसेवक समाज सेवा के लिए हमेशा आगे रहे हैं।
    1
    बरेली के मीरगंज से बड़ी खबर—
वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मढ़ी सत्याना मेला ग्राउंड से हुई, जहां जिला प्रचारक लाखन सिंह जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में संघ के स्वयंसेवकों की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं में भी स्वयंसेवक समाज सेवा के लिए हमेशा आगे रहे हैं।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.