Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के तमिया में एक बार फिर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए प्रमुख शूटिंग हब के रूप में उभर रहा
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
मध्य प्रदेश के तमिया में एक बार फिर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए प्रमुख शूटिंग हब के रूप में उभर रहा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- न्याय की आस में ग्यारहवे दिन भी पीड़ित महिला धरने पर बैठी है। भाकियू चढ़ूनी बिल्सी आज दिनाँक1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आज शहर के प्रतिष्ठित स्कूल भगवान श्रीचंद स्कूल के विद्यार्थी स्कूल प्रबंधक ओर टीचर्स फ़िल्म बच्चा गैंग देखने पहुंचे । स्कूल प्रवंधक डॉ बरखा बेदी से फ़िल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने भारत सरकार से मांग कर डाली की इस फ़िल्म को टैक्स फ्री कर सभी बच्चों के देखने के लिए अनिवार्य करना चाहिए ।1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रही बाघ की घटनाएं को देखते हुए वन विभाग के विरोध मे विशाल जन आंदोलन किया गया।, बिछुआ नगर में बुधवार को पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रहे बाघ के हमलों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, वन विभाग के खिलाफ धरना बिछुआ क्षेत्र में बाघ के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हाल ही में बाघ के हमले में महेंद्र पिता शंभु मांडेकर, दिनेश पिता पूसू मांडेकर और बलराम पिता फकीरा डहरिया की दर्दनाक मृत्यु हो गई।इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड बिछुआ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर घोर लापरवाही करने का विरोध किया गया । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेंच नेशनल पार्क के बिछुआ रेंज कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बाघ के हमलों को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और मृतकों के परिजनों को उचितमुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौरई विधानसभा के विधायक सुजीत सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे, अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू, ब्लॉक महासचिव विपिन उईके, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रिंकू पटेल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कड़ोपे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहस पटेल, बंसी उईके, पूसू उईके, शेषराव उईके, युवराज देशमुख,जितेंद्र राजपूत, प्रेमसिंग उईके, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश उईके, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरती शर्मा, सरपंच शंकर इनवाती, गोविंद इनवाती, जित्तू इनवाती, सुरेश कुमरे, सुखदयाल धुर्वे, अरूण उइके, सचिन मर्सकोले, क्षितिज मिश्रा, वीरपाल इनवाती, अनिल डेहरिया, नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गोनेकर, राजेश साहू, सियाराम साहू, संतलाल उइके, सत्यम साहू, युवराज ठाकुर, अर्जुन यादव, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसे, अनिता पहाड़े, सिंधु परतेती, प्राची मांडेकर, रेवती मांडेकर धूपवतीगोनेकर, शांति बलानी, अनारकली ढोंके, सरिता मांडेकर रेखा मांडेकर इंद्रा मांडेकर, सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बाघ के हमलों पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।1
- *बांद्रा गाँव के एक घर में भीषण आग* *गांव वालों ने आग पर पाया काबू, जब तक घर गृहस्ती का पूरा सामान जलकर राख* अमरवाड़ा - ग्राम बांद्रा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आशा पति रामभरोस कमरे के घर में नरवाई (पराली) की वजह से भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में सब कुछ तबाह कर दिया। इस आगजनी की घटना में घर का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि घर में बंधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि जिस घर में महिला निवास करती थी, वहां करीब 8 एकड़ की फसल काटकर एकत्रित करके रखी गई थी। अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को भी राख में बदल दिया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। यह हादसा एक बार फिर नरवाई जलाने की खतरनाक परंपरा पर सवाल खड़े करता है, जिससे हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। *प्रशासन से मांग:* ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।4
- Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा1
- न्यूज़ एसीपी भारत से मोहम्मद जाफर की ख़ास रिपोर्ट। (न्यूज़ एसीपी भारत-परासिया )बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को मनाने वालों ने मिलकर हमेशा की तरह इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया इस आयोजन में भोपाल से आए स्वच्छ भारत मिशन के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी और और बड़कुई से आई बच्चियों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिला के कार्यक्रम की शुरुआत होते ही कुछ मुस्लिम युवा आए और अतिथियों को स्वागत किया उन्हें गले लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरि वर्मा जी उपाध्यक्ष अमजद खान जी विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा जी अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी एडवोकेट रिजवान खान जी पूर्व पार्षद खालिक भाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल जी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में विधायक सोहन बाल्मिक जी ने अपना उद्बोधन दिया हरि वर्मा जी ने भी अपना उद्बोधन दिया और आए हुए कलाकारों को इनाम भी प्रदान किया गया। परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि ने मंच से अपनी विधायक निधि से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा भी की जल्द से जल्द अब अंबेडकर भवन भी बनाया जाएगा। ऐसे ही और खबरों को देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज़ एसीपी भारत को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें।4
- Post by Rintu Khan1
- अंबाड़ा में छात्राओं के प्रथम आने पर पूर्व सरपंच कमल राय के द्वारा छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई2