वफादारी की मिसाल बना 'टॉमी': जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़कर बचाया परिवार, दोनों बिल्थरारोड : उभांव क्षेत्र के निवासी दानिश भट्ठा वाले के घर में रविवार तड़के करीब 2:00 बजे एक विषैला सांप घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी परिवार के पालतू कुत्ते 'टॉमी' की नजर उस पर पड़ी। टॉमी लगातार भौंककर परिवार को सतर्क करता रहा और फिर सांप से भिड़ गया। परिजनों के अनुसार, करीब एक घंटे तक टॉमी और सांप के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार सांप की मौत हो गई, लेकिन इस लड़ाई में टॉमी भी विषैले डंस का शिकार हो गया। लगभग एक घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि 9 वर्षों तक टॉमी ने घर की वफादारी और सुरक्षा का जिम्मा पूरी ईमानदारी से निभाया। यदि वह उस रात बहादुरी नहीं दिखाता, तो विषैला सांप घर के अंदर पहुंचकर किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता था। टॉमी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। अंतिम विदाई देते हुए परिजनों ने उसे नम आंखों से मिट्टी में दफना दिया। क्षेत्र में भी इस घटना की चर्चा है और लोग टॉमी की बहादुरी व वफादारी को सलाम कर रहे हैं। "कभी-कभी एक बेजुबान भी इंसानों को वफादारी, साहस और अपने कर्तव्य का सबसे बड़ा उदाहरण देकर चला जाता है। टॉमी हमेशा अपनों की यादों में जिंदा रहेगा।"
वफादारी की मिसाल बना 'टॉमी': जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़कर बचाया परिवार, दोनों बिल्थरारोड : उभांव क्षेत्र के निवासी दानिश भट्ठा वाले के घर में रविवार तड़के करीब 2:00 बजे एक विषैला सांप घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी परिवार के पालतू कुत्ते 'टॉमी' की नजर उस पर पड़ी। टॉमी लगातार भौंककर परिवार को सतर्क करता रहा और फिर सांप से भिड़ गया। परिजनों के अनुसार, करीब एक घंटे तक टॉमी और सांप के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार सांप की मौत हो गई, लेकिन इस लड़ाई में टॉमी भी विषैले डंस का शिकार हो गया। लगभग एक घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि 9 वर्षों तक टॉमी ने घर की वफादारी और सुरक्षा का जिम्मा पूरी ईमानदारी से निभाया। यदि वह उस रात बहादुरी नहीं दिखाता, तो विषैला सांप घर के अंदर पहुंचकर किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता था। टॉमी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। अंतिम विदाई देते हुए परिजनों ने उसे नम आंखों से मिट्टी में दफना दिया। क्षेत्र में भी इस घटना की चर्चा है और लोग टॉमी की बहादुरी व वफादारी को सलाम कर रहे हैं। "कभी-कभी एक बेजुबान भी इंसानों को वफादारी, साहस और अपने कर्तव्य का सबसे बड़ा उदाहरण देकर चला जाता है। टॉमी हमेशा अपनों की यादों में जिंदा रहेगा।"
- वफादारी की मिसाल बना 'टॉमी': जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़कर बचाया परिवार, दोनों बिल्थरारोड : उभांव क्षेत्र के निवासी दानिश भट्ठा वाले के घर में रविवार तड़के करीब 2:00 बजे एक विषैला सांप घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी परिवार के पालतू कुत्ते 'टॉमी' की नजर उस पर पड़ी। टॉमी लगातार भौंककर परिवार को सतर्क करता रहा और फिर सांप से भिड़ गया। परिजनों के अनुसार, करीब एक घंटे तक टॉमी और सांप के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार सांप की मौत हो गई, लेकिन इस लड़ाई में टॉमी भी विषैले डंस का शिकार हो गया। लगभग एक घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि 9 वर्षों तक टॉमी ने घर की वफादारी और सुरक्षा का जिम्मा पूरी ईमानदारी से निभाया। यदि वह उस रात बहादुरी नहीं दिखाता, तो विषैला सांप घर के अंदर पहुंचकर किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता था। टॉमी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। अंतिम विदाई देते हुए परिजनों ने उसे नम आंखों से मिट्टी में दफना दिया। क्षेत्र में भी इस घटना की चर्चा है और लोग टॉमी की बहादुरी व वफादारी को सलाम कर रहे हैं। "कभी-कभी एक बेजुबान भी इंसानों को वफादारी, साहस और अपने कर्तव्य का सबसे बड़ा उदाहरण देकर चला जाता है। टॉमी हमेशा अपनों की यादों में जिंदा रहेगा।"1
- This is my doggy, and he was having so much fun with us today—take a look, it was really great1
- बलिया में हरिकीर्तन से लौट रहे बुजुर्ग की कथित पिटाई से मौत, पुलिस जांच शुरू अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻 बलिया में हरिकीर्तन से लौट रहे बुजुर्ग की कथित पिटाई से मौत, पुलिस जांच शुरू अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻1
- सावन के पावन पर्वत पर शिव मंदिर से जलाभिशेख कर श्रीरामजानकी मंदिर पर की पूजा अर्चना | भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम भोपतपुरा में भगवान शिव जी के मंदिर पर क्षेत्र के लोगो ने श्रद्धा से जलाभिशेख किया |और वहा से जाकर श्री राम जानकी मठ भोपतपुरा मे पूजन अर्चन किया |माना जाता है की सावन के पावन पर्व पर भोपतपुरा शिव जी के मंदिर पर जलाभिशेख कर के जो लोग श्री रामजानकी मठ पर पूजन अर्चन करता है |उनकी सारी मनोकामना पूरा हो जाता है |1
- पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने साफ सफाई को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, चेयरमैन से इस्तीफा की करेंगे मांग पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताते हुए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुनव्वर अली ने ज्ञापन में मांग की कि नगर में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन नगरपालिका की होगी। मुनव्वर अली ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से मऊ जनपद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से मऊ जनपद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमभूषण पांडे, जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमभूषण पांडे ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।1
- बेल्थरा रोड स्टेशन पहुंचे DRM आशीष जैन, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन बेल्थरा रोड। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन को जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में डाकबंगला रोड से जी.एम.ए.एम. इंटर कॉलेज होते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक जर्जर सड़क के निर्माण, बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वाले आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड संख्या-5 (बिचला पोखरा) के सभासद मोहमद सद्दाम ने कहा कि उक्त सभी मांगें क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से जुड़ी हैं, जिनका समाधान होना आवश्यक है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने, RPF के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डाकबंगला रोड के गड्ढों को एक-दो दिन के भीतर भरवाने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश समाप्त होने के बाद सड़क का स्थायी निर्माण कराने और महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के संबंध में भी सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।4
- बलिया: बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर उभाँव थाना के पास एक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर के प्रभाव से दोनों हाथ फ्रैक्चर हुए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुरुआती इलाज के तुरंत बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और अपनी गति पर नियंत्रण रखें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है!1