डग-हरनावदा में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त: पंप से लो-प्रेशर और अवैध कनेक्शनों ने रोका पानी, हाईवे के दोनों तरफ हाहाकारडग खबर: डग-हरनावदा में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त: पंप से लो-प्रेशर और अवैध कनेक्शनों ने रोका पानी, हाईवे के दोनों तरफ हाहाकारडग। क्षेत्र के डग-हरनावदा में जलदाय विभाग की लापरवाही और ठेकेदार की अनदेखी के चलते पेयजल संकट गहरा गया है। पंप हाउस से कम प्रेशर (Low Pressure) आने और रास्ते में अवैध कनेक्शनों की भरमार के कारण हरनावदा फंटा के मुख्य एण्ड (अंतिम छोर) तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है।मेगा हाईवे के दोनों ओर कनेक्शन बंद, ग्रामीण बेहालडग मेगा हाईवे की दोनों साइट में पेयजल आपूर्ति की स्थिति दयनीय है। पाइपलाइन में काई जमा होने और उचित रखरखाव न होने से हाईवे के दोनों तरफ के कई कनेक्शन लंबे समय से बंद पड़े हैं। हालत यह है कि हाईवे की एक साइड में पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरन भारी जोखिम उठाकर दूसरी साइड से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।ठेकेदार नहीं दे रहा ध्यानस्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ठेकेदार को बार-बार शिकायत की गई और मौके की स्थिति बताई गई, लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया है। बार-बार बोलने के बावजूद ठेकेदार की सुस्ती के कारण हरनावदा फंटा के अंतिम छोर तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुँच रही है।अवैध कनेक्शन और काई बनी बाधापाइपलाइन में जमी काई और जगह-जगह हुए अवैध कनेक्शनों ने पानी की गति को रोक दिया है। पंप से प्रेशर कम होने के कारण आखिरी छोर के उपभोक्ता प्यासे मर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
डग-हरनावदा में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त: पंप से लो-प्रेशर और अवैध कनेक्शनों ने रोका पानी, हाईवे के दोनों तरफ हाहाकारडग खबर: डग-हरनावदा में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त: पंप से लो-प्रेशर और अवैध कनेक्शनों ने रोका पानी, हाईवे के दोनों तरफ हाहाकारडग। क्षेत्र के डग-हरनावदा में जलदाय विभाग की लापरवाही और ठेकेदार की अनदेखी के चलते पेयजल संकट गहरा गया है। पंप हाउस से कम प्रेशर (Low Pressure) आने और रास्ते में अवैध कनेक्शनों की भरमार के कारण हरनावदा फंटा के मुख्य एण्ड (अंतिम छोर) तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है।मेगा हाईवे के दोनों ओर कनेक्शन बंद,
ग्रामीण बेहालडग मेगा हाईवे की दोनों साइट में पेयजल आपूर्ति की स्थिति दयनीय है। पाइपलाइन में काई जमा होने और उचित रखरखाव न होने से हाईवे के दोनों तरफ के कई कनेक्शन लंबे समय से बंद पड़े हैं। हालत यह है कि हाईवे की एक साइड में पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरन भारी जोखिम उठाकर दूसरी साइड से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।ठेकेदार नहीं दे रहा ध्यानस्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ठेकेदार को बार-बार शिकायत की गई और मौके की स्थिति बताई
गई, लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया है। बार-बार बोलने के बावजूद ठेकेदार की सुस्ती के कारण हरनावदा फंटा के अंतिम छोर तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुँच रही है।अवैध कनेक्शन और काई बनी बाधापाइपलाइन में जमी काई और जगह-जगह हुए अवैध कनेक्शनों ने पानी की गति को रोक दिया है। पंप से प्रेशर कम होने के कारण आखिरी छोर के उपभोक्ता प्यासे मर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
- Post by Manoj Kumar1
- सुसनेर में एक बार फिर क्राइम ने लोगों को दहला दिया। मंगलवार शाम मगीशपुर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मगरिया निवासी 50 वर्षीय धापू बाई अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं, तभी दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में धापू बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले सुसनेर सिविल अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें 🔴 हर खबर, आपके साथ 👉 अपने चैनल को शेयर करें 👍 लाइक करें | 💬 कमेंट करें | 🔔 सब्सक्राइब करें1
- प्रधान जिला न्यायाधीश ने उप जेल सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक सलाह सुसनेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित प्रीज़न लीगल एड क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें उचित विधिक सलाह प्रदान की। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि वे विधिक सहायता का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के उपरांत आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में आगामी National Lok Adalat (नेशनल लोक अदालत), राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा प्ली बार्गेनिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अश्विनी सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम से बंदियों में कानूनी जानकारी के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मो 9109746540 पत्रकार मनीष राठौर1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट *ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार* *कहा-* 'मैं हारी नहीं हूं, हराया गया है', 'मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी', 'मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं', 'नैतिक तौर पर हम जीते हैं'1
- Post by Arjun rathore29941
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- नगरपालिका डग में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को विधायक कालूराम मेघवाल ने ऑटो ट्रिपर वाहन, स्काई लिफ्टर वाहन एवं बिन डिपर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा डग मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह प्रतिहार, जिला उपाध्यक्ष नारायणसिंह सोलंकी, जिला महामंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व जिला मंत्री तुफानसिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह परिहार, पूर्व डग मण्डल उपाध्यक्ष सुरज सिंह परिहार, उपसरपंच दिलीप सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश जैन, मण्डल महामंत्री सुनील व्यास, मण्डल मंत्री विक्रम सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक कालूराम मेघवाल ने कहा कि नगर की स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इन आधुनिक वाहनों के संचालन से कचरा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित होगी, जिससे आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। जनसहयोग से बनेगा आदर्श नगर विधायक ने सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आ'ान करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही हमारा नगर स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श बन सकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा परिवार क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तेज होगा और मुख्य मार्गों व कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।2
- सुसनेर उप जेल में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं की जांच की गई और बंदियों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही विधिक जागरूकता शिविर में नेशनल लोक अदालत और प्ली बार्गेनिंग की जानकारी दी गई। 👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें ✨ हर खबर, आपके साथ 📢 अपने चैनल को शेयर करें 👍 लाइक करें 🔔 सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें #BreakingNews #Susner #JailNews #MPNews #HindiNews #LegalNews #LokAdalat #TrendingNews #IndiaNews #NewsUpdate #ViralNews susner news, susner jail, agar malwa news, mp breaking news, jail inspection, legal news india, lok adalat 2026, hindi news today, viral news, latest news mp @news @hindinews @breakingnews @mpnews @indianews @viralvideo1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खबर मंदसौर , मध्यप्रदेश रिकॉर्ड से गायब हुई किसान की जमीन जनसुनवाई के बावजूद नहीं मिला समाधान1