छतरपुर में महिला व बेटी पर हंसिया से हमला: छत से धक्का देने का आरोप, FIR में धाराएं बढ़ाने की मांग छतरपुर. जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैड़ी में महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर प्राणघातक हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की है। पीड़िता गीता कुशवाहा ने शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल 2026 को आरोपी पुष्पेन्द्र कुशवाहा उनके घर के पास से छत पर चढ़ आया और सोते समय हंसिया जैसे धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई उनकी बेटी वेवी कुशवाहा पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को छत से नीचे धक्का भी दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद से वह बेहद डरी हुई है और आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि ओरछा रोड थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस 2023 की धारा 296, 118 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य कड़ी धाराएं भी जोड़ी जानी चाहिए। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- हरपालपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण गर्मी के बीच डॉक्टर नदारद मिले। ओपीडी में मरीज बिना इलाज लौटे। अस्पताल में गंदगी, पेयजल संकट और अव्यवस्था हावी है। मजबूरी में मरीज निजी क्लिनिक का सहारा ले रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।4
- कैंडी धाम में शनिवार के दिन श्री अजयपार बाबा का विशेष दरबार लगा, जहां दूर-दूर से लोग अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे। किसी ने बीमारी, किसी ने बाधा, तो किसी ने मानसिक परेशानी से राहत मिलने की बात कही। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और जाना आखिर क्या है पूरा सच। इस वीडियो में देखें: ✅ कैंडी धाम का माहौल ✅ अजयपार बाबा दरबार की भीड़ ✅ लोगों के अनुभव ✅ ग्राउंड रिपोर्ट और सच्चाई वीडियो को Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करें।1
- छतरपुर जिले के नौगांव में नौगांव नगर पालिका द्वारा शौचालय बनवाया गया था लेकिन शौचालय के बाहर से गंदा पानी लीकेज हो रहा शहर के नागरिकों को हो रही है पेशाब करने में दिक्कत4
- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक युवती को लव मैरिज करना भारी पड़ गया जहां लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के और उनके परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट की है जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की गई है1
- छतरपुर में 108 एंबुलेंस का दुरुपयोग, ड्राइवर की “मस्ती” पड़ी भारी मध्य प्रदेश के छतरपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इमरजेंसी सेवा के लिए बनी 108 एंबुलेंस का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। सायरन बजाते हुए एंबुलेंस सड़क पर दौड़ती रही, लोग रास्ता देते रहे… लेकिन अंदर कोई मरीज नहीं था। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस ड्राइवर एक कॉलेज छात्रा के साथ शहर में घूमता पकड़ा गया। जब इस हरकत का खुलासा हुआ तो जिम्मेदारों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को नौकरी से हटा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है— क्या जिन सेवाओं पर लोगों की जान निर्भर करती है, उनका इस तरह मज़ाक उड़ाना इतना आसान है? फिलहाल जांच जारी है, लेकिन भरोसे पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- नौगांव में बुंदेलखंड पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बस में मोटरसाइकिल को मारी टक्कर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत । पुलिस मामले की हर पहलुओं पर जांच कर रही है । सवाल अब यह है की कब यह ओवर स्पीड वाहनों पर लगाम लगेगी कब नौगांव की सड़क सुधरेंगी कब प्रशासन इस और ध्यान देगा । जनता सवाल पूछती है ?1
- छतरपुर. जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैड़ी में महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर प्राणघातक हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की है। पीड़िता गीता कुशवाहा ने शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल 2026 को आरोपी पुष्पेन्द्र कुशवाहा उनके घर के पास से छत पर चढ़ आया और सोते समय हंसिया जैसे धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई उनकी बेटी वेवी कुशवाहा पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को छत से नीचे धक्का भी दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद से वह बेहद डरी हुई है और आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि ओरछा रोड थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस 2023 की धारा 296, 118 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य कड़ी धाराएं भी जोड़ी जानी चाहिए। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जिला मुख्यालय समीप ढड़ारी के रमनपुरा गांव में शनिवार सुबह आग से 30 एकड़ क्षेत्र जल गया, 1000 पेड़ झुलसे और चारा नष्ट हुआ। फायर ब्रिगेड व 150 ग्रामीणों ने पंप चलाकर दोपहर 3 बजे आग पर काबू पाया। डामर प्लांट तक पहुंचने से पहले खतरा टला।4