उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोरवट गांव के पास इरादतगंज–मानिकपुर तीसरी रेलवे लाइन परियोजना के किनारे स्थित सरकारी भूमि से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। जेसीबी से गहरी खुदाई कर लंबी-लंबी खाई बना दी गई है। हरी-भरी सरकारी जमीन को खोदकर बंजर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भूमि भारत सरकार द्वारा रेलवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई है। इसके पास पीपीसीएल की अधिग्रहित जमीन भी है। कुछ दिन पूर्व रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर हजारों घनफुट मिट्टी खोदकर बेच दी गई। इस अवैध खुदाई से सरकारी संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। साथ ही आगामी रेलवे निर्माण कार्य भी प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत जोरवट के कुछ व्यक्तियों की इसमें संलिप्तता हो सकती है। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोरवट गांव के पास इरादतगंज–मानिकपुर तीसरी रेलवे लाइन परियोजना के किनारे स्थित सरकारी भूमि से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। जेसीबी से गहरी खुदाई कर लंबी-लंबी खाई बना दी गई है। हरी-भरी सरकारी जमीन को खोदकर बंजर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भूमि भारत सरकार द्वारा रेलवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई है। इसके पास पीपीसीएल की अधिग्रहित जमीन भी है। कुछ दिन पूर्व रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर हजारों घनफुट मिट्टी खोदकर बेच दी गई। इस अवैध खुदाई से सरकारी संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। साथ ही आगामी रेलवे निर्माण कार्य भी प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत जोरवट के कुछ व्यक्तियों की इसमें संलिप्तता हो सकती है। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।
- प्रयागराज में व्यूरो रिपोर्ट के अनुसार, पवन विश्वकर्मा के खिलाफ साल 2021 में एक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला प्रयागराज जिले के इलाहाबाद सब-डिस्ट्रिक्ट में दर्ज हुआ। इस मामले में आगे की कार्यवाही और परिणामों के बारे में व्यूरो रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है।1
- प्रयागराज के संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली के आरोप सामने आ रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि संगम तट पर कहीं भी नाव संचालन की सरकारी रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं दिखाई देती, जिससे श्रद्धालु तय किराए की जानकारी के अभाव में मनमाना किराया देने को मजबूर हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि उनसे अलग-अलग नाविकों ने अलग-अलग किराया लिया। नाव का किराया लेने के बाद भी डुबकी लगवाने, फोटो खींचने और टिप्स के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि घाटों पर सरकारी रेट लिस्ट लगाई जाए और उसका सख्ती से पालन कराया जाए, तो इस तरह की कथित मनमानी वसूली पर रोक लग सकती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन की ओर से नाव संचालन के लिए दरें निर्धारित की जाती हैं, तो संगम तट पर रेट लिस्ट क्यों नहीं लगाई गई है? क्या संबंधित विभाग इस व्यवस्था की निगरानी कर रहा है? अब देखना होगा कि श्रद्धालुओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।3
- प्रयागराज, 27 जुलाई 2026* उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रयागराज की फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र - 254 में आयोजित कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' का नारा दिया और कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि बूथ मजबूत होगा तो भाजपा को कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मन लगाकर, पूरी निष्ठा के साथ संगठन के कार्य में जुट जाएं। 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है और सरकार बनने पर बूथ स्तर तक के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जी, माननीय विधायकगण श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी, श्री दीपक पटेल जी, विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश मौर्य जी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभा शंकर पांडे जी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडे जी, भाजपा नेत्री श्रीमती मिथिलेश सोमवंशी जी, भाजपा नेत्री उर्मिला जी, जिला मंत्री सुशील त्रिपाठी जी उर्फ स्वामी जी, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र गिरी जी, भाजपा नेता श्री पवन मौर्या जी, जिला प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रजापति जी, भाजपा नेता श्री संजीव सिंह जी, भाजपा नेता आनन्द उर्फ मुखिया जी, भाजपा नेता श्री राजेन्द्र मिश्रा जी, माननीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं मंडल अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता बंधु गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।1
- संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'सदन सर्वोच्च है और देश में जो कुछ भी घटित होता है, उसके बारे में बताना मंत्रिपरिषद की जिम्मेदारी होती है। मासूम छात्रों पर लाठियां चलाई गई हैं, लड़कियों से दुर्व्यवहार किया गया है। ऐसे में सरकार की जवाबदेही बनती है और गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए।' प्रमोद तिवारी ने दोहराया कि मासूम छात्रों पर लाठियां चलाई गईं और लड़कियों से दुर्व्यवहार किया गया है, ऐसे में सरकार की जवाबदेही बनती है।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोरवट गांव के पास इरादतगंज–मानिकपुर तीसरी रेलवे लाइन परियोजना के किनारे स्थित सरकारी भूमि से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। जेसीबी से गहरी खुदाई कर लंबी-लंबी खाई बना दी गई है। हरी-भरी सरकारी जमीन को खोदकर बंजर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भूमि भारत सरकार द्वारा रेलवे परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई है। इसके पास पीपीसीएल की अधिग्रहित जमीन भी है। कुछ दिन पूर्व रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर हजारों घनफुट मिट्टी खोदकर बेच दी गई। इस अवैध खुदाई से सरकारी संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। साथ ही आगामी रेलवे निर्माण कार्य भी प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत जोरवट के कुछ व्यक्तियों की इसमें संलिप्तता हो सकती है। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही कस्बे में एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोप है कि छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे और शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान छात्रा को भी बुलाया गया, जिसने शिक्षक को चप्पल से मारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग शिक्षक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि शिक्षक डरा-सहमा नजर आ रहा है। मामला सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही कस्बे का बताया जा रहा है। घटना के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1