विद्युत व्यवस्था पर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को निर्देश सोनभद्र, 15 मार्च। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण तथा विद्युत चोरी रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। सभापति ने निर्देश दिया कि जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। साथ ही विजिलेंस टीम को लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में छापेमारी बढ़ाने तथा जांच पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एमएलसी राय धर्मेन्द्र सिंह, श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह), जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- अभी 2,3,4,5678 पूरे सेलो बंद शासन पावर लिमिटेड रिलायंस में अभी पूरे सेलो बंद जितने गाड़ी आई थी गाड़ी पूरे तरह से गाड़ी बंद कर दिये रिलायंस पावर प्लांट में शिवपहरि में जिला सिंगरौली 🥀🥀🥀 200गाड़ी चढ़ रही थी लोकर गाड़ी बंद कर दिये रिलायंस वाले 26 गाड़ी चढ़ रही हैं अंदर में 24 घंटे में 8 चकर कट्टा होता है एक बाहर से रिलायंस वाले अपने गाड़ी बाहर से मंगाए है आप देख रहे सोशल मीडिया पर 26 गाड़ी आईसर की आई थी1
- Post by Singrauli Madhya Pradesh1
- चितरंगी | तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर महिला की अस्मत लूटने वाले शातिर आरोपी को चितरंगी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह जमानत की सेटिंग करने अपने रिश्तेदार के घर आ रहा था। बीमारी ठीक करने के नाम पर बुलाया था घर। मामला फरवरी माह का है। फरियादिया ने 16 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि तबीयत खराब होने के कारण पड़ोसियों ने उसे गांव गांगी निवासी नागेन्द्र धर द्विवेदी (47) के बारे में बताया था, जो झाड़-फूंक का काम करता है। आरोपी ने पहले महिला के घर आकर तंत्र-मंत्र किया, फिर अगले दिन 14 फरवरी को उसे अपने गांव गांगी बुलाया। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ बलात्कार किया। राज्यों की सीमाएं बदल रहा था आरोपी पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा था और सीमावर्ती राज्यों में छिपा हुआ था। गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर खैरा में घेराबंदी। एसडीओपी राहुल सैयाम की निगरानी में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी को सूचना मिली कि आरोपी नागेन्द्र धर द्विवेदी अपने किसी करीबी से जमानत के सिलसिले में चर्चा करने ग्राम खैरा आने वाला है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 87, 64(1), 76, 115(2) और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इनकी रही मुख्य भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी, उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, उमेश तिवारी, सउनि रमेश कोल, रमेश साकेत, राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक कैलाश सिंह, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल और अन्य टीम सदस्यों का विशेष योगदान रहा।2
- yeah road jaldi's Jersey1
- Post by Patel Patel Singh1
- Post by Sanskar mishra1
- भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए अंबेडकर पार्क पिपरी में, इसके पहले विशाल शोभा यात्रा निकाली गई खाड़ पाथर बुद्ध भगवान के मंदिर से रेणुकूट का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा पिपरी अंबेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया इसमें रेणुकूट पिपरी के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बाबा साहेब के किए हुए समाज में अच्छे कार्यों को शिक्षा को ऊपर उठने के लिए अशिक्षित वर्ग को शिक्षा दिलाने के लिए लोगों ने अपना अपना उद्बोधन दिया1
- Post by Singrauli Madhya Pradesh1
- एटा में शादी, धोखा और साजिश का मामला सामने आया है माधुरी और नीरज की शादी 12 साल पहले हुई थी, शादी के तीन साल बाद माधुरी गांव के ही देवसिंह के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली नीरज ने माधुरी के खिलाफ घर से जेवर और नकदी ले जाने का केस दर्ज कराया था, जो अभी भी चल रहा है अब माधुरी के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप पहले पति नीरज पर लगाया जा रहा है आशंका जताई जा रही है कि यह पूरी घटना नीरज पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए रची गई साजिश हो सकती है1