Shuru
Apke Nagar Ki App…
“सिंगरौली जिला बैढ़न 😳 सड़क किनारे खड़ी बाइक अचानक जलने लगी… 🔥 क्या आपको पता है यह बैढ़न की कौन-सी जगह है? जिसे पता हो वो कमेंट में जरूर बताएं
Singrauli Madhya Pradesh
“सिंगरौली जिला बैढ़न 😳 सड़क किनारे खड़ी बाइक अचानक जलने लगी… 🔥 क्या आपको पता है यह बैढ़न की कौन-सी जगह है? जिसे पता हो वो कमेंट में जरूर बताएं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- yeah road jaldi's Jersey1
- संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार1
- Post by Manish Dev1
- Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट1
- सीधी। जिला सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान उपजा मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो के कारण शुरू हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि आक्रोशित भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए सीधे थाने पर ही हमला बोल दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में उपद्रवियों ने न केवल शासकीय संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाया। घटना की शुरुआत अमिलिया हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई, जहाँ यातायात बाधित होने को लेकर बोलेरो चालक मनीष तिवारी और रैली में शामिल युवकों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उस वक्त तो मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद 50-60 लोगों की हिंसक भीड़ ने लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस होकर अमिलिया थाने को घेर लिया। उपद्रवियों ने थाने के भीतर घुसकर तांडव मचाते हुए फर्नीचर, पंखे, लाइट और खिड़कियों के कांच चकनाचूर कर दिए। साक्ष्यों को मिटाने के इरादे से सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनके तारों को भी काट दिया गया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रीवा, सतना और मऊगंज से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। पुलिस की घेराबंदी देख उपद्रवी अपनी 11 मोटरसाइकिलें और एक बोलेरो छोड़कर भाग निकले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 मुख्य आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 173/2026 पंजीबद्ध किया है। वर्तमान में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।1
- अंबेडकर की रैली बनी रणभूमि, भीड़ का थाने पर धावा, CCTV-खिड़कियां चकनाचूर, इलाके में फैली दहशत सीधी के अमिलिया में भीम आर्मी की रैली हिंसा में बदल गई. मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि उग्र भीड़ ने सीधे पुलिस थाने पर हमला बोल दिया. थाने में घुसकर तोड़फोड़, पत्थरबाजी और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियां और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है. इस पूरे बवाल में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालात बिगड़ते देख मौके पर कलेक्टर और एएसपी ने मोर्चा संभाला. फिलहाल फ्लैग मार्च के बाद स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन अब बड़ा सवाल कानून तोड़ने वालों पर कितना सख्त होगा एक्शन?1
- भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए अंबेडकर पार्क पिपरी में, इसके पहले विशाल शोभा यात्रा निकाली गई खाड़ पाथर बुद्ध भगवान के मंदिर से रेणुकूट का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा पिपरी अंबेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया इसमें रेणुकूट पिपरी के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बाबा साहेब के किए हुए समाज में अच्छे कार्यों को शिक्षा को ऊपर उठने के लिए अशिक्षित वर्ग को शिक्षा दिलाने के लिए लोगों ने अपना अपना उद्बोधन दिया1
- सीधी (म.प्र.) | विशेष रिपोर्ट संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपरांत 14 अप्रैल को थाना अमिलिया में हुई हिंसक घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, दो गुटों के आपसी विवाद के बीच सैकड़ों की संख्या में उपद्रवी, मुंह पर नकाब बांधकर थाना परिसर में घुस गए और वहां मौजूद थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि इस दौरान उपद्रवियों ने न केवल पुलिसकर्मियों पर हमला किया, बल्कि थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए शासकीय संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया। यह घटना कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती मानी जा रही है। घटना को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, ऐसे असामाजिक तत्वों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) सहित अन्य धाराओं के तहत कठोर कदम उठाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “एक महान पुरुष की जयंती के अवसर पर इस प्रकार का जघन्य अपराध अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न केवल बाबा साहब का अपमान है, बल्कि देश की कानून व्यवस्था के खिलाफ भी है। पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात कार्य करते हैं, उन पर हमला करना निंदनीय है।” उन्होंने आगे कहा कि थाना आम जनता की सुरक्षा का केंद्र है और इस पर हमला न्याय व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना करने का साहस न कर सके।1
- Post by Bablu Namdev1