Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bablu Namdev
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bablu Namdev1
- मऊगंज मे लूट का आरोपी गिरफ्तार1
- सेक्टर-37 स्थित मदरसन कंपनी के बाहर बवाल, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा.1
- प्रयागराज में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। करछना क्षेत्र के पचदेवरा हाल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाल्ट पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के गुजरने के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ लोग अचानक उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए रेल यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। #Prayagraj #TrainAccident #BreakingNews #RailwayAccident #UttarPradesh #IndiaNews #AccidentNews #RailwaySafety #PrayagrajNews #Breaking3
- Post by चन्दन भइया1
- सीधी। जिला सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान उपजा मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो के कारण शुरू हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि आक्रोशित भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए सीधे थाने पर ही हमला बोल दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में उपद्रवियों ने न केवल शासकीय संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाया। घटना की शुरुआत अमिलिया हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई, जहाँ यातायात बाधित होने को लेकर बोलेरो चालक मनीष तिवारी और रैली में शामिल युवकों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उस वक्त तो मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद 50-60 लोगों की हिंसक भीड़ ने लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस होकर अमिलिया थाने को घेर लिया। उपद्रवियों ने थाने के भीतर घुसकर तांडव मचाते हुए फर्नीचर, पंखे, लाइट और खिड़कियों के कांच चकनाचूर कर दिए। साक्ष्यों को मिटाने के इरादे से सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनके तारों को भी काट दिया गया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रीवा, सतना और मऊगंज से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। पुलिस की घेराबंदी देख उपद्रवी अपनी 11 मोटरसाइकिलें और एक बोलेरो छोड़कर भाग निकले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 मुख्य आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 173/2026 पंजीबद्ध किया है। वर्तमान में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।1
- अंबेडकर की रैली बनी रणभूमि, भीड़ का थाने पर धावा, CCTV-खिड़कियां चकनाचूर, इलाके में फैली दहशत सीधी के अमिलिया में भीम आर्मी की रैली हिंसा में बदल गई. मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि उग्र भीड़ ने सीधे पुलिस थाने पर हमला बोल दिया. थाने में घुसकर तोड़फोड़, पत्थरबाजी और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियां और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है. इस पूरे बवाल में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालात बिगड़ते देख मौके पर कलेक्टर और एएसपी ने मोर्चा संभाला. फिलहाल फ्लैग मार्च के बाद स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन अब बड़ा सवाल कानून तोड़ने वालों पर कितना सख्त होगा एक्शन?1
- Post by Bablu Namdev1