Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबेडकर की रैली बनी रणभूमि, भीड़ का थाने पर धावा, CCTV-खिड़कियां चकनाचूर, इलाके में फैली दहशत सीधी के अमिलिया में भीम आर्मी की रैली हिंसा में बदल गई. मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि उग्र भीड़ ने सीधे पुलिस थाने पर हमला बोल दिया. थाने में घुसकर तोड़फोड़, पत्थरबाजी और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियां और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है. इस पूरे बवाल में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालात बिगड़ते देख मौके पर कलेक्टर और एएसपी ने मोर्चा संभाला. फिलहाल फ्लैग मार्च के बाद स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन अब बड़ा सवाल कानून तोड़ने वालों पर कितना सख्त होगा एक्शन?
Bhawesh agarwal
अंबेडकर की रैली बनी रणभूमि, भीड़ का थाने पर धावा, CCTV-खिड़कियां चकनाचूर, इलाके में फैली दहशत सीधी के अमिलिया में भीम आर्मी की रैली हिंसा में बदल गई. मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि उग्र भीड़ ने सीधे पुलिस थाने पर हमला बोल दिया. थाने में घुसकर तोड़फोड़, पत्थरबाजी और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियां और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है. इस पूरे बवाल में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालात बिगड़ते देख मौके पर कलेक्टर और एएसपी ने मोर्चा संभाला. फिलहाल फ्लैग मार्च के बाद स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन अब बड़ा सवाल कानून तोड़ने वालों पर कितना सख्त होगा एक्शन?
- Shekh akBharno, Gumlaमौका मिला तो वही पुलिस वाला सूद समेत निकाल लेगा, पुलिस से पंगा, पड़ेगा महंगा।11 hrs ago
- Ramu kumarAllapur, Ambedkar Nagarरैली निकालने से रोका होगा पुलिस ने12 hrs ago
- Vivekanand AAuraiya, Uttar Pradeshदेश में गुंडाराज चल रहा है13 hrs ago
- Chauvan Dubeबकावंड, बस्तर, छत्तीसगढ़yah to sahi nahin hai yaar13 hrs ago
- Sinku kumar paswanमधेपुरा, मधेपुरा, बिहारपुलिस वाला को क्यों मारा गया14 hrs ago
- Puran dandotiyaPorsa, Morenaसमय बदल रहा है।14 hrs ago
- KailashHaldwani, Nainital😡11 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bablu Namdev1
- रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुहा कला में 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूट जाने के कारण फसल में लगी भीषण आग,,1
- सैलरी बढ़ाने को लेकर कर्मचारियों ने आज भी किया बड़ा हंगामा, मनाते रहे कंपनी वाले नहीं माने कर्मचारी, बुलाई गई फरीदाबाद के 10 थानों की पुलिस1
- चितरंगी | तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर महिला की अस्मत लूटने वाले शातिर आरोपी को चितरंगी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह जमानत की सेटिंग करने अपने रिश्तेदार के घर आ रहा था। बीमारी ठीक करने के नाम पर बुलाया था घर। मामला फरवरी माह का है। फरियादिया ने 16 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि तबीयत खराब होने के कारण पड़ोसियों ने उसे गांव गांगी निवासी नागेन्द्र धर द्विवेदी (47) के बारे में बताया था, जो झाड़-फूंक का काम करता है। आरोपी ने पहले महिला के घर आकर तंत्र-मंत्र किया, फिर अगले दिन 14 फरवरी को उसे अपने गांव गांगी बुलाया। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ बलात्कार किया। राज्यों की सीमाएं बदल रहा था आरोपी पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा था और सीमावर्ती राज्यों में छिपा हुआ था। गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर खैरा में घेराबंदी। एसडीओपी राहुल सैयाम की निगरानी में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी को सूचना मिली कि आरोपी नागेन्द्र धर द्विवेदी अपने किसी करीबी से जमानत के सिलसिले में चर्चा करने ग्राम खैरा आने वाला है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 87, 64(1), 76, 115(2) और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इनकी रही मुख्य भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी, उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, उमेश तिवारी, सउनि रमेश कोल, रमेश साकेत, राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक कैलाश सिंह, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल और अन्य टीम सदस्यों का विशेष योगदान रहा।2
- शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर में अध्यनरत कंचन प्रजापति ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण की। #शहडोल #shahdol1
- Post by Thakur Saheb8
- Post by Bablu Namdev1
- शहडोल, 15 अप्रैल 2026: माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आज घोषित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 10वीं) के परिणामों में शहडोल जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाणसागर से कुमारी अनामिका कुशवाहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया है। शिक्षा मण्डल के संभागीय कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनामिका कुशवाहा ने अपनी कठिन मेहनत और लगन से 98% अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 11 बजे घोषित नतीजों में इस वर्ष बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। अनामिका की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में शहडोल की अनामिका कुशवाहा भी अपने 490 अंकों के साथ मेरिट के गौरवशाली क्लब में शामिल हुई हैं। अनामिका की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और परिवारजनों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।2
- किसान के घर शराब रख फंसाने की साजिश का आरोप पीड़ित ने आईजी, एसपी, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार रीवा, जिले के गुढ़ विधानसभा के जरहा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक साधारण किसान को अवैध शराब के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई है। पीड़ित किसान अनुराग सिंह ने आरोप लगाया है कि पुरानी चुनावी रंजिश के चलते उनके घर में अवैध रूप से शराब रखवाई गई और उसके बाद आबकारी विभाग से छापा डलवाया गया। पीड़ित अनुराग सिंह के अनुसार, यह पूरी घटना 11 अप्रैल 2026 की है। जब वे अपने खेत पर काम कर रहे थे, तब आबकारी विभाग की टीम ने उनके घर पर दबिश दी और वहाँ से 16 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। अनुराग सिंह का दावा है कि जिस समय यह कार्रवाई हुई, वे घर पर मौजूद नहीं थे और उन्हें फोन पर इसकी सूचना मिली। मीडिया से बात करते हुए अनुराग सिंह ने बताया कि जरहा गाँव के ही कुछ रसूखदार व्यक्तियों, जिनमें उमेश सिंह और वीरेंद्र सिंह के नाम प्रमुख हैं, ने उन्हें फंसाने की यह योजना बनाई है। पीड़ित का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान इन लोगों ने अपने पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया था। मगर मेरे द्वारा मना करने पर इन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अब उसी रंजिश को निकालने के लिए इन्होंने चोरी-छिपे मेरे सूने घर में शराब रखवाई और आबकारी विभाग को सूचना देकर छापा डलवा दिया। पीड़ित ने अपनी लिखित शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी उमेश सिंह और वीरेंद्र सिंह पिछले कई वर्षों से अवैध शराब और नशीली कफ सिरप के कारोबार में लिप्त हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। स्थानीय ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। अनुराग सिंह ने पुलिस अधीक्षक रीवा और कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि: आबकारी विभाग की कार्रवाई की पुनः समीक्षा की जाए। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच हो। झूठे मामले में उनका नाम हटाया जाए और असली दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वर्तमान में पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या एक निर्दोष किसान को न्याय मिल पाता है या वह इस रसूखदारों की साजिश का शिकार बनकर रह जाएगा।1