बहराइच अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर हुए विविध कार्यक्रम ब्राह्मण अपने संस्कार ना भूले महंत भगवान दास जी ने किया आवाहन बहराइच जिले के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा से नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा के क्षेत्रीय ब्राहम्ण युवकों द्वारा स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर हनुमान बाग प्रांगण में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार की सुबह 10 बजे से हवन प्रारम्भ हुआ। हवन के पश्चात भगवान परशुराम की आरती की गयी। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते महंत भगवान दास ने कहा कि ब्राहम्ण को अपने संस्कार नही भूलने चाहिए। यज्ञोपवीत व तिलक हमारे संस्कारों की पहचान है। इसलिए प्रारम्भ से ही ब्राहम्ण बच्चों को यज्ञोपवीत का महत्व बताना चाहिए। उन्होने कहा कि भगवान परशुराम, महर्षि जमदग्नि व माता रेणुका की संतान थे। शास्त्रों के अनुसार उन्होने भीष्म, द्रोणाचार्य व कर्ण को शस्त्र विद्या सिखाई थी। वे शास्त्र व शस्त्र दोनों विद्याओं में पूर्ण पारंगत थे। सभा को अग्रज प्रबुद्ध लोगों ने संबोधित किया। महंत भगवान दास ने सभी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आचार्य राजेश पाण्डेय, विवेक शुक्ल, भीष्म त्रिपाठी, श्याम कुमार मिश्रा, राधेश मिश्र, धनंजय मिश्र, डा. सनत कुमार शर्मा,वेद प्रकाश त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी,बलराम शुक्ल, शुभम शुक्ला सौम्य शुक्ला रिंकू अवस्थी, बलराम मिश्र, मोहित शुक्ल, वेद प्रकाश त्रिपाठी व दिवाकर पाठक सहित भारी संख्या में ब्राहम्ण समाज के लोगों की सहभागिता रही सभी को अंग वस्त्र उढ़ा कर सम्मानित किया गया व भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया।

- जमुनाहा नाका पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आम नागरिकों द्वारा रुपैडिहा से खरीदे गए सामान को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई सीमा पर बढ़ती अवैध गतिविधियों और नियम उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे दैनिक उपयोग के लिए सामान खरीदकर लौट रहे थे, लेकिन अचानक की गई सख्ती के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि बिना आवश्यक कागजात और नियमों का पालन किए सामान लाना प्रतिबंधित है, और आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में असंतोष देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन ने नियमों के पालन की अपील की है।1
- बहराइच सीतापुर रोड पर चल रही पेट्रोल पम्प पर सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, पेट्रोल पम्प पर अधिक तर लोग जरीकेन,पीपा में ले रहे हैं पेट्रोल व डीजल, वहीं दूसरी तरफ जिलापूर्ती अधिकारी का आदेश भी। जारी हो चुका है कि जैरीकेन,व,पीपा मे ,तेल ना देने की हिदायत की,गई है मगर सब हवा हवाई में चल रहा है मोगलहा, पेट्रोल पम्प पर,कुछ इस तरह लगे हैं जैरीकेन पेट्रोल पम्प पर,जो फोटो,में व,वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है1
- उत्तर प्रदेश बहराइच नानपारा के इमामगंज बाईपास चौराहे पर ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रूप से ना चलने के कारण बार-बार लगता है जाम l जागरूक नागरिकों ने ज़ाम से निजात की मांग प्रशासन से की है l1
- बहराइच के रामगांव इलाके में गन्ने के जूस के पैसे को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। लक्खाबौंडी गांव के फड़ चौराहे पर कल्लू और उनके बेटे नफीस गन्ने के जूस की दुकान लगाते हैं। रविवार शाम कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और जूस पिलाने के लिए कहा। जूस पीने के बाद रुपये मांगने पर दबंग नाराज हो गए और पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। इसमें दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी3
- सरकार के कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना उनके पालन से उज्जैन की सुरक्षा हो सकती है इस नियम को ध्यानपूर्वक उसने और उसका पालन कीजिए1
- *श्री मारवाड़ी युवा ब्राह्मण समाजबड़े के द्वारा बड़े हर्ष के साथ आज हम सबके आराध्या प्रभु श्री परशुराम भगवान की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई ,* बहराइच | श्री मारवाड़ी युवा ब्राह्मण समाजबड़े के द्वारा बड़े हर्ष के साथ आज हम सबके आराध्या प्रभु श्री परशुराम भगवान की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गईजिसमें राजेश शर्मा जी एडवोकेट अंकेक्षक के हाथों श्री मारवाड़ी ब्राह्मण युवा मंच समाज के लिए दीपक जोत को प्रजलवित किया गया और विजय शर्मा आरा मशीन द्वारा भोग प्रसाद लगाया गया जिसमें उपस्थित सुशील शर्मा सहारा एजेंट पिंटू शर्मा कान्हा रेस्टोरेंट एवं महेश शर्मा अध्यक्ष श्री मारवाड़ी युवा ब्राह्मण समाज के उपस्थित रही2
- क़ृषि कार्य के चलते बढ़ी है डीज़ल की खपत - ज़िला पूर्ति अधिकारी बहराइच। जनपद के पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के लिए लगी कतारो को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने आम जनता से अपील की है कि पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। ऐसे में पैनिक न हो और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में डीजल की खपत बढ़ने से उसकी मांग बढ़ी है। ऐसे में मांग के अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।1
- नेपाल के जमुनाहा नाके पर सुरक्षा सख्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में नेपाली पुलिस एक व्यक्ति को ₹100 से अधिक मूल्य का सामान ले जाने से रोकती नजर आ रही है, जिससे आम लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से सामान लाने पर निर्धारित सीमा के कारण रोजमर्रा के यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों ने विरोध जताया है और प्रशासन से नियमों में राहत की मांग की है।1