राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
- 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 45 दिवसीय बुनकर प्रशिक्षण का शुभारंभ 'समर्थ' योजना के तहत 30 महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रतिदिन ₹300 मानदेय और प्रशिक्षण के बाद करघा मथुरा। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के अवसर पर भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, बुनकर सेवा केंद्र मेरठ एवं दीनदयाल बुनकर केंद्र, गऊ ग्राम परखम के संयुक्त तत्वावधान में 'समर्थ' योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को अशोक सिंघल हॉल, गऊ ग्राम परखम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना तथा हथकरघा उद्योग को नई पहचान दिलाना है।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारत की हथकरघा परंपरा देश की सांस्कृतिक धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 'समर्थ' योजना महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगी।मुख्य वक्ता अजीत महापात्रा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पारंपरिक कुटीर उद्योगों से जुड़ी है। यदि गांवों की महिलाएं हथकरघा उत्पादन से जुड़ेंगी तो उनकी आय बढ़ेगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सेमवाल ने कहा कि हथकरघा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।पारंपरिक कला को आधुनिक डिजाइन, गुणवत्ता और विपणन से जोड़कर बुनकरों को नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। वस्त्र मंत्रालय के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपनिदेशक तपन शर्मा ने कहा कि विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय की योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कौशल विकास से जोड़ना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।बुनकर प्रशिक्षण केंद्र के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि 45 दिवसीय प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को हथकरघा बुनाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को प्रतिदिन ₹300 मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर परीक्षा आयोजित होगी तथा सफल प्रतिभागियों को लगभग ₹30 हजार मूल्य का करघा उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर निर्धारित सरकारी अनुदान का लाभ भी दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक मोदा राम (राजस्थान) हैं, जबकि सहायक प्रशिक्षक भभूता राम एवं महेंद्र प्रशिक्षण देंगे।कार्यक्रम में नितिन बहल ने बताया कि प्रशिक्षण में 17 गांवों की महिलाएं भाग ले रही हैं, जबकि हरिशंकर शर्मा ने कहा कि परखम क्षेत्र के लगभग 52 गांवों में कभी हथकरघा बुनाई हर घर की पहचान थी।संस्था का उद्देश्य इस गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करना है। भविष्य में प्रत्येक घर तक करघा उपलब्ध कराने, कच्चा माल उपलब्ध कराने तथा तैयार उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक हथकरघा तकनीक, स्वरोजगार के अवसर, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा टूल किट भी वितरित की गई।कार्यक्रम का संचालन अजय वर्मा ने किया।इस अवसर पर सोनपाल, राहुल गोयल, अर्पित महेश्वरी, उदित बंसल, शशिकांत, राम पाठक, किशन, अशोक, रामवीर फौजदार, महिपाल सिंह, पारस, राजदर्शन, राजेंद्र प्रधान, गोविन्द, हरिनारायण, हरेंद्र, गौरी, जगन प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।1
- मथुरा के जिला अधिकारी ने सावन ब कांवड़ यात्रा को लेकर दिये सख्त निर्देश1
- छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 46 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण छाता (मथुरा) । मथुरा जिले की छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वही तहसील परिसर में शौचालय सहित गंदगी का माहौल देखने को मिला जहां साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है तहसील परिसर के मुख्य गेट से प्लास्टर भरवारा कर गिर पड़ा गनी मत रही कि उसके नीचे कोई आमजन न होकर सिर्फ बाइक खड़ी थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था समाधान दिवस में एक भावुक मामला गांव सेमरी से सामने आया, जहां रामबती नामक एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) है। महिला ने आशंका जताई कि कहीं उसके पति द्वारा बच्चों की पैतृक संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति के नाम न कर दी जाए। उसने प्रशासन से अपने बच्चों के हितों की रक्षा करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जो अधिकारी समाधान दिवस पर उपस्थित नहीं थे उनकी जांच कराकर कारण बताओं नोटिस भारत करने की भी बात कही और उप जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों की जनता हितों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी4
- 🔥 मथुरा में एक महीने के लिए शुरू हुआ भव्य मेला महोत्सव, पालीखेड़ा चौराहे पर उमड़ने लगी भीड़! 🎡🎠 📍 मथुरा। जनपद मथुरा में मथुरा-चौक रोड स्थित पालीखेड़ा चौराहे पर मथुरा मेला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। यह मेला करीब एक माह तक चलेगा, जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खान-पान की दुकानें, खरीदारी और अन्य आकर्षण देखने को मिलेंगे। 🎡 सावन और ब्रज के झूला महोत्सव की खास बात ब्रजभूमि में सावन का महीना आते ही राधा-कृष्ण की भक्ति और झूला उत्सव का रंग दिखाई देने लगता है। वृंदावन और मथुरा के मंदिरों में राधा-कृष्ण को झूले पर विराजमान कर झूलन उत्सव मनाने की परंपरा है। भक्त भगवान के दर्शन कर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं। 🌿 आखिर मेले क्यों लगाए जाते हैं? ब्रज में मेले केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं। इनका संबंध धार्मिक आस्था, स्थानीय संस्कृति और सामाजिक मेल-जोल से भी है। ऐसे आयोजनों में आसपास के लोग और बाहर से आने वाले श्रद्धालु एक साथ जुटते हैं। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को व्यापार का अवसर मिलता है, जबकि लोगों को मनोरंजन और खरीदारी का एक ही स्थान पर मौका मिलता है। 🙏 इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पालीखेड़ा चौराहे पर शुरू हुआ यह मेला आने वाले दिनों में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकता है। 🎥 आप भी अगर मेले में पहुंचे हैं तो बताइए—आपको यहां का सबसे ज्यादा क्या पसंद आया? #Mathura #MathuraNews #MathuraMela #MelaMahotsav #PaliKheda #PaliKhedaChauraha #Braj #BrajBhumi #Vrindavan #JhulaMahotsav #Sawan #RadhaKrishna #RadheRadhe #MathuraMela #BreakingNews #ViralNews #MathuraViral #UPNews #BrajNews #RPRNewsTV1
- `गोवर्धन विधानसभा में समाजवादी पार्टी का जनसंपर्क तेज, गोल्डी भैया बोले - "2027 में सपा सरकार बनाना जरूरी"` गोवर्धन विधानसभा में जनसंपर्क अभियान जारी, क्षेत्र के विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान मथुरा जनपद के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने गांव बोरपा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं इसके उपरांत वे गांव मल्हू पहुंचे, जहां उन्होंने एक परिवार की पगड़ी रस्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से आत्मीय भेंट की। इसके बाद गांव राल, भदाल एवं नगला नेता में जनसंपर्क कर ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। क्षेत्र में खुशहाली, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि तथा समग्र विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा गोवर्धन विधानसभा से समाजवादी पार्टी का विधायक निर्वाचित कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।4
- राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।1
- शिव नगर कॉलोनी निवासी दीपक घर से बिना बताए निकाला परिवार जनों का हुआ रो रो कर बुरा हाल शिवनगर कॉलोनी निवासी दीपक घर से बिना बताए निकल परिवार जनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल परिवार जनों ने नजदीकी थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट3