पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन। पीलीभीत ।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में, श्रीमान रविन्द्र कुमार, अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीलीभीत के निर्देशानुसार सचिव राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के विश्राम कक्ष में आज दिनांक 10.03.2026 मंगलवार को सायं 04ः30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.03.2026 के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक अधिकारीगण की एक बैठक आहुत की गयी। उपरोक्त बैठक में गीता सिंह, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं सतीश कुमार, पूर्णकालिक सचिव/सिविल जज (सी०डि०), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिसमें गीता सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा समस्त उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीगण को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.03.2026 में अधिक से अधिक वादों/मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतीश कुमार ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अधिक से अधिक वादो का निस्तारण किये जाने हेतु पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें लाभार्थियों को उचित लाभ प्रदान करें, जिससे कि लोक अदालत का उददेश्य पूर्ण हो सकें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि लोक अदालत का उददेश्य आमजन को त्वरित सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेंगा इसमें दीवानी वाद, समझौता योग्य फौजदारी वाद, वैवाहिक वाद और पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, बैंक ऋण संबंधी मामले, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल से जुडे़ प्रकरण सहित अन्य मामलों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों, बैंकों, बीमा कम्पनियों और सम्बन्धित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक वादो का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सकें।
पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन। पीलीभीत ।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में, श्रीमान रविन्द्र कुमार, अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीलीभीत के निर्देशानुसार सचिव राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के विश्राम कक्ष में आज दिनांक 10.03.2026 मंगलवार को सायं 04ः30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.03.2026 के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक अधिकारीगण की एक बैठक आहुत की गयी। उपरोक्त बैठक में
गीता सिंह, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं सतीश कुमार, पूर्णकालिक सचिव/सिविल जज (सी०डि०), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिसमें गीता सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा समस्त उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीगण को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.03.2026 में अधिक से अधिक वादों/मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतीश कुमार ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अधिक
से अधिक वादो का निस्तारण किये जाने हेतु पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें लाभार्थियों को उचित लाभ प्रदान करें, जिससे कि लोक अदालत का उददेश्य पूर्ण हो सकें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि लोक अदालत का उददेश्य आमजन को त्वरित सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेंगा इसमें दीवानी वाद, समझौता योग्य फौजदारी वाद, वैवाहिक
वाद और पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, बैंक ऋण संबंधी मामले, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल से जुडे़ प्रकरण सहित अन्य मामलों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों, बैंकों, बीमा कम्पनियों और सम्बन्धित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक वादो का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सकें।
- पीलीभीत ।पीलीभीत यात्रा के दूसरे दिन राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश की दृष्टि से भारत ही नहीं विश्व का आकर्षक गंतव्य बन गया है। इससे पीलीभीत भी लाभान्वित हो रहा है। यहां के औद्योगिक कॉरिडोर में विकास का नया अध्याय कायम होगा। राज्य सूचना आयुक्त ने वाईफरकेशन निरीक्षण भवन में कहा कि विश्व में इस समय युद्ध और तनाव का माहौल है। मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा ने दुनिया को एक संदेश दिया है। संदेश यह कि शांति व्यवस्था के माहौल में ही विकास और मानव कल्याण के कार्य हो सकते है। सिंगापुर और जापान के साथ हुए समझौतों से यह प्रमाणित हुआ। उत्तर प्रदेश में शांति का माहौल है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। इसलिए यहां विकास कार्य सहजता के साथ आगे बढ़ रहे है। भारत ही नहीं दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश को बेहतर गंतव्य के रूप में मानने लगे है। पीलीभीत में औद्योगिक विकास भी प्रगति पर है। अमरिया में एशिया का सबसे बड़ा खमीर प्लांट लग रहा है। औद्योगिक हब का विकास हो रहा है। शारदा सागर के पास पर्यटन विकास और नए बस स्टेशन का निर्माण भी शामिल है। शारदा सागर के किनारे पर्यटन केंद्र विकसित किया जा रहा है। सिंगापुर और जापान से तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश उत्तर प्रदेश में होगा। जापान की तकनीक यूपी के विकास में सहायक होगा। बौद्ध और रामायण सर्किट पर भी द्विपक्षीय सहयोग पर सहमति बनी। यूपी भारत की प्रमुख अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है।3
- भुता थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रावलकला में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद करीब चार वर्ष पूर्व वह पीलीभीत जिले के ग्राम विला खजुआ की रहने वाली मंजू (32) को अपने साथ ले आया था और दोनों साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात शराब के नशे में भीमसेन को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से मंजू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी घर के कमरे से शव को अपनी पीठ पर लादकर शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना देख ली और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना भुता पुलिस मौके पर पहुंची और शमशान भूमि से शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम और फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान पति ने अवैध संबंधों की वजह से हत्या किए जाने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि किसी से अवैध संबंधों में हत्या की गई है। परिजनों के आधार पर तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। शब पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित में है4
- भारतीय जनता पार्टी से प्रबल दावेदार माने जा रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर ने अपने विधानसभा में जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र 122 से विधायक के दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर.अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन गांवों का दौरा कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार की केंद्र से लेकर राज्य तक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना,हर घर जल योजना, वी जी राम जी मनरेगा योजना के बारे में जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उनसे लाभान्वित हुए लोगों का उदाहरण देकर लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं। आज छत्रपाल सिंह दिवाकर ने ग्राम दलपुरा, भगवानपुर जिहि , भुता, फरीदपुर आदि में घूम कर लोगों से सुख-दुःख में साथ रहने की बात की और साथ ही साथ होली मिलन कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहे। छत्र पाल सिंह दिवाकर सेवा भाव से जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द में शामिल हो रहे हैं। छत्रपाल सिंह दिवाकर से बात करने पर वह कहते हैं कि मैंने अपना राजनीतिक कैरियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झंडे के नीचे शुरू किया।मुझे विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय परिषद ने राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने का एक मंच दिया। मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदैव आभारी रहूंगा और मैं लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा। साथ ही 2012 से मैं भारतीय जनता पार्टी जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक मजबूत कड़ी है। 2012 से लगातार भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर अपने धोबी समाज में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। विधानसभा फरीदपुर में धोबी समाज का लगभग 40000 वोट है जो कि उनकी राजनीतिक मजबूती का आधार है।1
- हरिद्वार। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा किए गए आवाहन के समर्थन में उत्तराखंड से किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरु गंगा में संकल्प लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व सभी लोग हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे, जहां संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद मां गंगा को साक्षी मानकर धर्म संकल्प लिया गया। गंगा तट पर आयोजित इस संकल्प कार्यक्रम में महंत शुभम गिरी महाराज ने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि गंगा, गौ और धर्म की रक्षा के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल एक आंदोलन नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का धर्मयुद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां गंगा के समक्ष यह संकल्प लिया कि वे गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा समाज को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। संकल्प लेने के बाद सभी लोग शंकराचार्य के आवाहन पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने कहा कि गंगा तट पर लिया गया यह संकल्प केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि सनातन धर्म, गंगा और गौ माता के सम्मान की रक्षा के लिए समाज को एकजुट करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि संत समाज के मार्गदर्शन में चल रहे इस आंदोलन को जनसमर्थन मिलना आवश्यक है। किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि गौ माता और गंगा दोनों ही भारतीय कृषि और ग्रामीण जीवन से जुड़ी हुई हैं। यदि इनकी रक्षा नहीं की गई तो इसका सीधा प्रभाव पर्यावरण और किसानों की जीवनशैली पर पड़ेगा। इसलिए समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर प्रताप चौधरी ने कहा कि संत समाज द्वारा उठाए गए ऐसे मुद्दे केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के भी होते हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता और गंगा की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और यह आंदोलन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेरोजगार संगठन के प्रदेश संयोजक जसपाल चौहान ने कहा कि युवाओं को भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक अभियानों में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा और गौ भारतीय संस्कृति की पहचान हैं और इनकी रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है। दंडी स्वामी बद्रीनाथ ने कहा कि गंगा केवल एक जलधारा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और जीवन का आधार है। संत समाज सदैव धर्म और प्रकृति की रक्षा के लिए समाज को जागरूक करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी, दंडी स्वामी बद्रीनाथ, सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर प्रताप चौधरी, बेरोजगार संगठन के प्रदेश संयोजक जसपाल चौहान, महंत शुभम गिरी महाराज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गंगा भक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने मां गंगा को साक्षी मानकर धर्म संकल्प लिया और शंकराचार्य के आवाहन पर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।1
- इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना स्थल मिनी बाईपास चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिससे जांच में बाधा आ रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी व्यापारी सुखबीर सिंह अपनी दुकान बंद कर पत्नी परविंदर कौर के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे खंडेलवाल हीरो एजेंसी के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने परविंदर कौर के हाथ से हैंडबैग छीन लिया।1
- बरेली में रामपुर रोड पर सोमवार रात व्यापारी की पत्नी से झपटमारी की घटना हुई। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना स्थल मिनी बाईपास चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिससे जांच में बाधा आ रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी व्यापारी सुखबीर सिंह अपनी दुकान बंद कर पत्नी परविंदर कौर के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे खंडेलवाल हीरो एजेंसी के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने परविंदर कौर के हाथ से हैंडबैग छीन लिया।1
- Post by Sonu Rajput1
- पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।4