Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली में रामपुर रोड पर सोमवार रात व्यापारी की पत्नी से झपटमारी की घटना हुई। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना स्थल मिनी बाईपास चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिससे जांच में बाधा आ रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी व्यापारी सुखबीर सिंह अपनी दुकान बंद कर पत्नी परविंदर कौर के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे खंडेलवाल हीरो एजेंसी के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने परविंदर कौर के हाथ से हैंडबैग छीन लिया।
HTAUBR SQ NEWS
बरेली में रामपुर रोड पर सोमवार रात व्यापारी की पत्नी से झपटमारी की घटना हुई। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना स्थल मिनी बाईपास चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिससे जांच में बाधा आ रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी व्यापारी सुखबीर सिंह अपनी दुकान बंद कर पत्नी परविंदर कौर के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे खंडेलवाल हीरो एजेंसी के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने परविंदर कौर के हाथ से हैंडबैग छीन लिया।
- User9557Bareilly, Uttar Pradesh💣11 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली में रामपुर रोड पर सोमवार रात व्यापारी की पत्नी से झपटमारी की घटना हुई। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना स्थल मिनी बाईपास चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिससे जांच में बाधा आ रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी व्यापारी सुखबीर सिंह अपनी दुकान बंद कर पत्नी परविंदर कौर के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे खंडेलवाल हीरो एजेंसी के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने परविंदर कौर के हाथ से हैंडबैग छीन लिया।1
- Post by Sonu Rajput1
- बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने ही मकान के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।1
- *थाना देवरनियां, बरेली क्षेत्रांतर्गत मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से कार सवार युवक पर फायर करने की सूचना पर पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, बरेली की बाइट।* #uppolice1
- बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुंडियावा में सोमवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। मृतका के पिता तेजपाल के मुताबिक उनकी 18 वर्षीय बेटी पूजा की शादी 1 दिसंबर 2025 को सुंडियावा निवासी भगवतसरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर पूजा को प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर वह कुछ समय पहले मायके आ गई थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार को पूजा का पति उसे मनाकर वापस ससुराल ले गया था, लेकिन देर रात सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो पूजा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले पूजा के साथ मारपीट की और फिर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूरे मामले में परिजनों ने आज मंगलवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला दबंगों ने घर में घुसकर युवती और युवती के पिता को धारदार हथियारों से किया हमला लगाई इंसाफ की गुहार l2
- बरेली जनपद के थाना देवरनियां क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक कार सवार युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल थाना देवरनियां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर इलाके में एक डग्गामार वाहन रिक्शा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रिक्शा सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की और बड़ी घटना होने से टल गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की गई है।1
- Post by शाहबुद्दीन1