भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक में आंदोलन का निर्णय भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक में आंदोलन का निर्णय 12 मार्च से जिलाधिकारी के समक्ष अनशन आन्दोलन में प्रखंड से होगी बड़ी भागीदारी- सुरेंद्र प्रसाद सिंह रसोई गैस की किल्लत दूर हो-मनोज कुमार सिंह समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 11 मार्च 2026 )। भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक मंगलवार सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस किल्लत, आवास योजना में घूसखोरी, मनरेगा में लूट, आपूर्ति एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त घूसखोरी समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार की उदासीनता से आम लोग परेशान हैं। जनहित के मुद्दों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आगे जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम भी किया जाएगा। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव में लोगों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पार्टी सदस्य रंजीत कुमार सिंह, सूर्यदेव सिंह, सुलेखा कुमारी, अनील कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर हसनपुर के मंगलगढ़ में करीब 1 हजार पुस्तैनी बसे भूमिहीनों को उजाड़ने के खिलाफ पुनर्वास की मांग को लेकर 12 मार्च से समस्तीपुर जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन में प्रखंड से बड़ी भागीदारी दिलाने की घोषणा की गई। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर में आगामी 13-15 मार्च तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- अहाँ अप्पन लक्ष्यक प्रति सदिखन प्रयत्नशील रहू आगाँ माँ जगत जननी माता भगवती अपनेक सभ मनोरथ के पूर्ण करथि। आई गाम में पाँचम दिनक चंदा संग्रह में सभ गोटेक संग उपस्थित रहबाक सौभाग्य प्राप्त भेल। 🙏🏻🚩 जय माँ भगवती। 🚩🙏🏻1
- Post by Chhotu Kumar1
- कुर्ता पहन लेने से कोई नेता नहीं बनता, नेता वही है जो जनता के हक़ के लिए लड़ता है। न जाल बचा न मछली #facebook #trendingreelsvideo #viralreels #bihar #patna1
- दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।1