Shuru
Apke Nagar Ki App…
नशे की कमाई पर नागौर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1 करोड़ से अधिक का आलीशान मकान फ्रीज नागौर। जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशे के सौदागर गोविंद राम उर्फ गोविंद द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर प्रहार करते हुए उसके नागौर स्थित आलीशान मकान को फ्रीज कर दिया है।
रमेश सिंह
नशे की कमाई पर नागौर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1 करोड़ से अधिक का आलीशान मकान फ्रीज नागौर। जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशे के सौदागर गोविंद राम उर्फ गोविंद द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर प्रहार करते हुए उसके नागौर स्थित आलीशान मकान को फ्रीज कर दिया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रियां बड़ी उपखंड मुख्यालय पर पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने के विरोध में कांग्रेस ने "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत गायत्री मांगलिक भवन में एक बैठक आयोजित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।बैठक के बाद बड़ी मस्जिद के पास कुरेशी युवा संगठन द्वारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और नागौर जिले से युवा अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष व्यास का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान यासीन कुरेशी,वसीम कुरेशी,अफजल कुरेशी,इरफान कुरेशी,इस्पाक कुरेशी, जरार कुरेशी,शेर मोहम्मद कुरेशी , मोइन कुरेशी ,असलम कुरेशी ,हमीद कुरेशी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणक चंद पाराशर, भरत सैनी ,ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे कार्य से सड़क संकरी हो गई है, जिसके चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीसी रोड के किनारों पर निर्माण कार्य अधूरा होने से खाली जगह व्यवस्थित नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, ठेलों का अव्यवस्थित खड़ा होना भी समस्या को बढ़ा रहा है, जिससे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार छोटे वाहन चालक भी अपनी गाड़ी सड़क से नीचे नहीं उतार पाते और बीच सड़क में ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक कार मालिक द्वारा अपना वाहन बीच सड़क में छोड़ देने से स्थिति और गंभीर हो गई। दोपहर 2 बजे तक इस कारण लगभग पांच बार जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पादु कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रियान बड़ी पुलिस चौकी के कांस्टेबल राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को थाने पहुंचाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नालों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़क के दोनों किनारों पर ब्लॉक लगा दिए जाएं, तो ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। पादु कला थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार गश्त के दौरान वाहनों और ठेला संचालकों को व्यवस्थित खड़ा करने के लिए निर्देशित करती है, ताकि यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- नागौर : नागौर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को सायं 07 बजे से सेठ श्री किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।1
- RAS में चौथा स्थान हासिल कर रविन्द्रसिंह चारण ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, संघर्ष और मेहनत बनी सफलता की कुंजी शनिवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार ब्यावर जिले के निमाज निवासी रविन्द्रसिंह चारण ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और मित्रों ने मिठाइयां बांटकर व स्वागत कर खुशी का इजहार किया। रविन्द्रसिंह की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की कहानी छिपी है। उन्होंने दूसरी बार RAS मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। बताया जा रहा है कि उन्होंने उच्च अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है, साथ ही अखिल भारतीय स्तर पर भी बेहतर रैंक प्राप्त की है। गौरतलब है कि रविन्द्रसिंह पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर कार्यरत थे। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। इससे पहले वे RAS परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके थे, लेकिन कम अंक मिलने के कारण उन्हें राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) कैडर आवंटित हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा पूरी लगन से तैयारी कर सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रविन्द्रसिंह की सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है कि मेहनत और दृढ़ निश्चय से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बेकाबू ट्रेलर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग ब्यावर।शहर के मसूदा रोड स्थित लसाडिया टोल टैक्स पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक बेकाबू ट्रेलर ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो और एक पिकअप कैंपर मसूदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप कैंपर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने सभी वाहनों को सदर थाने में खड़ा करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- थानाधिकारी कोतवाली नागौर के फिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया । आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज हैं। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध थाना कोतवाली नागौर द्वारा एक माह में दो आलीशान मकान एवं दो लग्जरी गाड़ियों को फीज करवाया गया है, नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। नागौर,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त नागौर के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त नागौर के निकट सुपरविजन में वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, नागौर मय टीम द्वारा मेंडीकेंट नशा मादक पदार्थ के खिलाफ व मादक पदार्थ में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा तस्करी के कमाई से अर्जित सम्पतियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गोविन्द राम पुत्र परसाराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी बाराणी पुलिस थाना सदर, नागौर जिला नागौर हाल स्टार सिटी डीडवाना बीकानेर बाईपास, नागौर पुलिस थाना कोतवाली, नागौर जिला नागौर के नागौर में स्थित बीकानेर- डीडवाना बाईपास सेलाउ चौराहा नागौर पर स्थित आलीशान मकान को फिज किया गया। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध, नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।3
- नागौर, 18 अप्रैल। खींवसर तहसील के ग्राम कांटिया में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बंद पड़े रास्ते से अतिक्रमण हटाया। जेसीबी की मदद से करीब 7 घंटे चले अभियान के बाद मार्ग को साफ कर दिया गया। इससे लगभग 50 घरों का आवागमन फिर से सुचारू हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।1
- रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र मे ं मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र मे मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे कार्य से सड़क संकरी हो गई है, जिसके चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियो ं के अनुसार, सीसी रोड के किनारो ं पर निर्माण कार्य अधूरा होने से खाली जगह व्यवस्थित नही ं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, ठेलों का अव्यवस्थित खड़ा होना भी समस्या को बढ़ा रहा है,1
- रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। इसी के तहत शनिवार को गायत्री मांगलिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त करें। प्रभारी रुबीना खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति रिया बड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के 20 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस कदम को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।1