logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। इसी के तहत शनिवार को गायत्री मांगलिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त करें। प्रभारी रुबीना खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति रिया बड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के 20 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस कदम को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

2 hrs ago
user_Vishnaram saini
Vishnaram saini
Court reporter रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago

रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। इसी के तहत शनिवार को गायत्री मांगलिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त करें। प्रभारी रुबीना खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति रिया बड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के 20 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस कदम को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर : नागौर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को सायं 07 बजे से सेठ श्री किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
    1
    नागौर : 
नागौर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को सायं 07 बजे से सेठ श्री किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
    user_Rupa ram
    Rupa ram
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नागौर, 18 अप्रैल। खींवसर तहसील के ग्राम कांटिया में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बंद पड़े रास्ते से अतिक्रमण हटाया। जेसीबी की मदद से करीब 7 घंटे चले अभियान के बाद मार्ग को साफ कर दिया गया। इससे लगभग 50 घरों का आवागमन फिर से सुचारू हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।
    1
    नागौर, 18 अप्रैल। खींवसर तहसील के ग्राम कांटिया में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बंद पड़े रास्ते से अतिक्रमण हटाया। जेसीबी की मदद से करीब 7 घंटे चले अभियान के बाद मार्ग को साफ कर दिया गया। इससे लगभग 50 घरों का आवागमन फिर से सुचारू हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    34 min ago
  • प्रदेश में सरकार के आदेशानुसार जनगणना का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज हमारी टीम ने उप जिला जनगणना अधिकारी (ब्यावर) से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि विभाग की क्या तैयारियां हैं और आम जनता को इस प्रक्रिया में किस प्रकार सहयोग करना है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
    1
    प्रदेश में सरकार के आदेशानुसार जनगणना का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज हमारी टीम ने उप जिला जनगणना अधिकारी (ब्यावर) से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि विभाग की क्या तैयारियां हैं और आम जनता को इस प्रक्रिया में किस प्रकार सहयोग करना है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • अजमेर में निवेश के नाम पर एक युवक के साथ 1 लाख 13 हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित जयसिंह रावत ने अपने ही दोस्त राजवीर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजवीर ने खुद को बड़ी कंपनी में निवेश कराने वाला बताकर पहले युवक का भरोसा जीता, फिर नए बैंक खाते खुलवाए। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से एटीएम, चेकबुक और यूपीआई तक अपने कब्जे में लेकर खाते से लेन-देन करता रहा। पीड़ित का कहना है कि हर महीने पैसे निवेश के नाम पर लिए गए और 50 हजार रुपये 15 दिन में डबल करने का झांसा दिया गया। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस पूरे मामले में साइबर फ्रॉड की आशंका भी जताई जा रही है। पीड़ित और उसका परिवार अब दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस बड़े ठगी के मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है।
    1
    अजमेर में निवेश के नाम पर एक युवक के साथ 1 लाख 13 हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित जयसिंह रावत ने अपने ही दोस्त राजवीर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी राजवीर ने खुद को बड़ी कंपनी में निवेश कराने वाला बताकर पहले युवक का भरोसा जीता, फिर नए बैंक खाते खुलवाए। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से एटीएम, चेकबुक और यूपीआई तक अपने कब्जे में लेकर खाते से लेन-देन करता रहा।
पीड़ित का कहना है कि हर महीने पैसे निवेश के नाम पर लिए गए और 50 हजार रुपये 15 दिन में डबल करने का झांसा दिया गया। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
इस पूरे मामले में साइबर फ्रॉड की आशंका भी जताई जा रही है। पीड़ित और उसका परिवार अब दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस बड़े ठगी के मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ​निमाज स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ​निमाज। निकटवर्ती सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में श्री सुगन जीव दया संघ, इचलकरंजी (महाराष्ट्र) की ओर से विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। ​कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधि पारसमल जैन एवं मोदक प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। भामाशाहों ने स्कूल के बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी और शिक्षण किट वितरित किए। ​संस्था प्रधान ने जताया आभार विद्यालय के संस्था प्रधान जवरीलाल प्रजापत ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्री सुगन जीव दया संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इचलकरंजी से आए भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य समाजसेवियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। ​ये रहे उपस्थित इस वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक हजारीलाल, हिम्मतपुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी, प्रिया टेलर एवं अंजलि खिड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    1
    ​निमाज स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
​निमाज। निकटवर्ती सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में श्री सुगन जीव दया संघ, इचलकरंजी (महाराष्ट्र) की ओर से विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई।
​कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधि पारसमल जैन एवं मोदक प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। भामाशाहों ने स्कूल के बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी और शिक्षण किट वितरित किए।
​संस्था प्रधान ने जताया आभार
विद्यालय के संस्था प्रधान जवरीलाल प्रजापत ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्री सुगन जीव दया संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इचलकरंजी से आए भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य समाजसेवियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।
​ये रहे उपस्थित
इस वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक हजारीलाल, हिम्मतपुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी, प्रिया टेलर एवं अंजलि खिड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। इसी के तहत शनिवार को गायत्री मांगलिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त करें। प्रभारी रुबीना खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति रिया बड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के 20 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस कदम को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
    1
    रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। इसी के तहत शनिवार को गायत्री मांगलिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त करें।
प्रभारी रुबीना खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति रिया बड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के 20 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस कदम को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Court reporter रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रियां बड़ी नगरपालिका जसनगर चौराहे पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बढ़ते वाहनों के दबाव से स्थिति बिगड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर बसों के रुकने (स्टॉपेज/थ्रैप) की वजह से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। जैसे ही बस रुकती है, जसनगर चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए वैकल्पिक बस स्टॉप की व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
    4
    रियां बड़ी नगरपालिका  जसनगर चौराहे पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बढ़ते वाहनों के दबाव से स्थिति बिगड़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि चौराहे पर बसों के रुकने (स्टॉपेज/थ्रैप) की वजह से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। जैसे ही बस रुकती है, जसनगर चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए वैकल्पिक बस स्टॉप की व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
    user_Rupa ram
    Rupa ram
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.