Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्यावर में जनगणना कार्य का आगाज: उप जिला जनगणना अधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी। प्रदेश में सरकार के आदेशानुसार जनगणना का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज हमारी टीम ने उप जिला जनगणना अधिकारी (ब्यावर) से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि विभाग की क्या तैयारियां हैं और आम जनता को इस प्रक्रिया में किस प्रकार सहयोग करना है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
Vijay mehraniya
ब्यावर में जनगणना कार्य का आगाज: उप जिला जनगणना अधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी। प्रदेश में सरकार के आदेशानुसार जनगणना का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज हमारी टीम ने उप जिला जनगणना अधिकारी (ब्यावर) से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि विभाग की क्या तैयारियां हैं और आम जनता को इस प्रक्रिया में किस प्रकार सहयोग करना है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानnice👍👍1 hr ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज के इस वीडियो में हम आपको पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, ब्यावर में आयोजित एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की झलकियाँ दिखाएंगे। विद्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से एक महत्वपूर्ण मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को आग से बचाव और तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।1
- लसाड़िया टोल पर जोरदार एक्सीडेंट | ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो चकनाचूर, पिकअप पलटी#breakingnews #ajmernewsupdate #beawarnews #1
- निमाज स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत निमाज। निकटवर्ती सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में श्री सुगन जीव दया संघ, इचलकरंजी (महाराष्ट्र) की ओर से विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधि पारसमल जैन एवं मोदक प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। भामाशाहों ने स्कूल के बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी और शिक्षण किट वितरित किए। संस्था प्रधान ने जताया आभार विद्यालय के संस्था प्रधान जवरीलाल प्रजापत ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्री सुगन जीव दया संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इचलकरंजी से आए भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य समाजसेवियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। ये रहे उपस्थित इस वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक हजारीलाल, हिम्मतपुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी, प्रिया टेलर एवं अंजलि खिड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर साहू समाज ने बाबूलाल अजमेरा को 'साहू समाज केसरी' की उपाधि से नवाजा ब्यावर। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बाबूलाल अजमेरा को ब्यावर साहू समाज की ओर से आयोजित एक गरिमामय समारोह में 'साहू समाज केसरी' की उपाधि से सम्मानित किया गया। समाज के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण, निष्ठा और तीन वर्षों तक साहू वाटिका अध्यक्ष के रूप में किए गए ईमानदारी और निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए उन्हें यह गौरव प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री तेलियान साहू वैवाहिक समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार जादम ने बाबूलाल अजमेरा के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए भावुक स्वर में कहा, "धन्य है वह माँ जिसने ऐसे सपूत को जन्म दिया, और धन्य है हमारा साहू समाज, जिसमें बाबूलाल अजमेरा जैसे निष्ठावान व्यक्तित्व ने जन्म लिया। उन्होंने समाज को अपनी कर्मठता से जो ऊँचाइयाँ दी हैं, वे हमारे लिए प्रेरणा का एक अखंड स्रोत हैं। उनका व्यक्तित्व ही समाज की सबसे बड़ी धरोहर है।" कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि अजमेरा के नेतृत्व में साहू वाटिका ने न केवल उन्नति की, बल्कि समाज को एक नई पहचान और गौरवशाली मुकाम पर पहुँचाया है। बाबूलाल अजमेरा ने तन, मन और धन से समाज की सेवा कर सेवाभावी कार्य का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उन्हें 'गोल्डन गदा' भेंट कर सम्मानित किया। अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल अजमेरा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और वे भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- पिपलिया कला विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को टीबी रोग व एचपीवी वैक्सीन की दी जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पिपलिया कला। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलिया कला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमल सिंह राजपुरोहित ने की। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक रामचन्द्र पटेल ने टीबी रोग के लक्षणों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते जांच करवाना जरूरी है। वहीं लैब टेक्नीशियन मदन सिंह इंदा ने टीबी रोग से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सजग रहने और नियमित जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एएनएम देवकी ने उपस्थित छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस वैक्सीन के महत्व को समझाते हुए समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगदीश सीरवी, व्याख्याता प्रवीण राकेचा, टीबी सुपरवाइजर रामचन्द्र पटेल, लैब टेक्नीशियन मदन सिंह इंदा, आनंद त्रिवेदी, मलाराम, गायत्री, अंजू यादव, कमलेश दवे, एएनएम देवकी, रचना कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- नागौर : रियां बड़ी नगरपालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या के बीच रियां बड़ी पुलिस चौकी के जवान कड़ी धूप में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते नजर आए। चौराहे पर बसों के रुकने और वाहनों की लंबी कतार लगने से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से वाहनों को निकालने में सहयोग करते रहे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।2
- ब्रेकिंग न्यूज़: अजमेर में बार काउंसिल चुनाव 22 अप्रैल को अजमेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होंगे। चुनाव को लेकर जिला बार एसोसिएशन अजमेर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है। प्रदेशभर में कुल 84,247 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 57 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। न्यूनतम 5 महिला प्रत्याशियों का चुना जाना अनिवार्य रहेगा। अजमेर सिविल बार में 2105 मतदाता पंजीकृत हैं, जहां प्रत्येक मतदाता अधिकतम 23 वोट डाल सकेगा। पूरे राजस्थान से 23 प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। मतदान के दौरान सख्त नियम लागू रहेंगे—मतदान केंद्र के 200 गज के दायरे में प्रचार पर रोक रहेगी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पुराने न्यायालय भवन स्थित बार हॉल में होगा। चुनाव की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।1
- प्रदेश में सरकार के आदेशानुसार जनगणना का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज हमारी टीम ने उप जिला जनगणना अधिकारी (ब्यावर) से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि विभाग की क्या तैयारियां हैं और आम जनता को इस प्रक्रिया में किस प्रकार सहयोग करना है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।1