logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​निमाज स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ​निमाज। निकटवर्ती सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में श्री सुगन जीव दया संघ, इचलकरंजी (महाराष्ट्र) की ओर से विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। ​कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधि पारसमल जैन एवं मोदक प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। भामाशाहों ने स्कूल के बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी और शिक्षण किट वितरित किए। ​संस्था प्रधान ने जताया आभार विद्यालय के संस्था प्रधान जवरीलाल प्रजापत ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्री सुगन जीव दया संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इचलकरंजी से आए भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य समाजसेवियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। ​ये रहे उपस्थित इस वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक हजारीलाल, हिम्मतपुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी, प्रिया टेलर एवं अंजलि खिड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

2 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
2 hrs ago

​निमाज स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ​निमाज। निकटवर्ती सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में श्री सुगन जीव दया संघ, इचलकरंजी (महाराष्ट्र) की ओर से विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। ​कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधि पारसमल जैन एवं मोदक प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। भामाशाहों ने स्कूल के बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी और शिक्षण किट वितरित किए। ​संस्था प्रधान ने जताया आभार विद्यालय के संस्था प्रधान जवरीलाल प्रजापत ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्री सुगन जीव दया संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इचलकरंजी से आए भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य समाजसेवियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। ​ये रहे उपस्थित इस वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक हजारीलाल, हिम्मतपुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी, प्रिया टेलर एवं अंजलि खिड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ग्राम विकास समिति देवनगर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ग्राम देवनगर के पांचों बाड़ियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को ग्राम विकास समिति देवनगर के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष मांगूसिंह द्वारा की गई। बैठक में ग्राम के सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान को लेकर युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज में मृत्यु भोज के पश्चात होने वाली परंपराओं को बंद किया जाएगा । शादी समारोहों में शराब वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा । इन सभी प्रस्तावों पर ग्राम विकास समिति के सदस्यों द्वारा खुलकर विचार-विमर्श किया गया और समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नारायण सिंह, लूमसिंह (अध्यापक), प्रभात, लाडू महाराज, छीतर, नीम जी महाराज,महादेव, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह,नीतू सिंह ,मिठू ,लक्ष्मण सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम समन्वय प्रमुख ओपी रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ग्राम विकास समिति देवनगर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
ग्राम देवनगर के पांचों बाड़ियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को ग्राम विकास समिति देवनगर के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष मांगूसिंह द्वारा की गई।
बैठक में ग्राम के सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान को लेकर युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि
समाज में मृत्यु भोज के पश्चात होने वाली परंपराओं को बंद किया जाएगा ।
शादी समारोहों में शराब वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा ।
इन सभी प्रस्तावों पर ग्राम विकास समिति के सदस्यों द्वारा खुलकर विचार-विमर्श किया गया और समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर नारायण सिंह, लूमसिंह (अध्यापक), प्रभात, लाडू महाराज, छीतर, नीम जी महाराज,महादेव, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह,नीतू सिंह ,मिठू ,लक्ष्मण सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में ग्राम समन्वय प्रमुख ओपी रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अमावस्या पर्व के पावन अवसर पर रियां बड़ी क्षेत्र में आज गो भक्तों द्वारा निराश्रित गोवंशों की सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए गौसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बेसहारा गायों को हरा चारा खिलाया एवं उनकी देखभाल की। इस पुण्य कार्य में स्थानीय गौसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गो सेवा ही सच्ची सेवा है — इसी भावना के साथ क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य जारी है।
    4
    अमावस्या पर्व के पावन अवसर पर रियां बड़ी क्षेत्र में आज गो भक्तों द्वारा निराश्रित गोवंशों की सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। 
भीषण गर्मी को देखते हुए गौसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बेसहारा गायों को हरा चारा खिलाया एवं उनकी देखभाल की। इस पुण्य कार्य में स्थानीय गौसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
गो सेवा ही सच्ची सेवा है — इसी भावना के साथ क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य जारी है।
    user_Rupa ram
    Rupa ram
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Seema
    2
    Post by Seema
    user_Seema
    Seema
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठता दिखा और फिर अचानक आग की लपटें तेज हो गईं। चालक और उसमें सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, घटना के काफी देर बाद दमकल मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। यह घटना 16 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठता दिखा और फिर अचानक आग की लपटें तेज हो गईं। चालक और उसमें सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, घटना के काफी देर बाद दमकल मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
यह घटना 16 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित, मकराना । सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जान के उपलक्ष्य मे गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन मकराना मे भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार द्वारा अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करना चाहती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री रजनी गावड़िया ने की। इस दौरान बड़ी संख्या मे ंमहिलाओं की भागीदारी रही और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी गावड़िया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनान े की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंन े कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही ह और किसी भी क्षेत्र मे पुरुषो से कम नही हैं। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त करेगा। नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड ़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलान का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
    1
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित, मकराना । सरकार
द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जान के उपलक्ष्य मे गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन मकराना मे भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार द्वारा अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट  आरक्षित करना चाहती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री रजनी गावड़िया ने की। इस दौरान बड़ी संख्या मे ंमहिलाओं की भागीदारी रही और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी गावड़िया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनान े की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंन े कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही ह  और किसी भी क्षेत्र मे पुरुषो से कम नही  हैं। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त करेगा। नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड ़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलान  का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसस  देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अजमेर, 17 अप्रैल 2026 – राजस्थान की ऐतिहासिक नगरी अजमेर में पुलिस की कथित ज्यादती का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती फ़िज़ा अंसारी ने माननीय महानिरीक्षक (IG) अजमेर को एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने बिना किसी वारंट या सूचना के उनके घर में जबरन घुसपैठ की, तोड़फोड़ मचाई और पूरे परिवार पर बेरहमी से हमला किया। घटना दरगाह पुलिस स्टेशन के एचएम लक्ष्मण, एक सिख पुलिस कर्मी,दिल्ली गेट पोस्ट के जवानों और जयपुर से आए 4-5 पुलिसकर्मियों (जिनमें एक महिला भी शामिल थी) की संयुक्त टीम से जुड़ी बताई जा रही है। शिकायतकर्ता फ़िज़ा अंसारी, मोहम्मदीन की पुत्री, अजमेर के 839-ए अंदर कोट गर्ल्स स्कूल इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि सभी पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थे और अचानक घर में घुस आए। “वे अंदर घुसते ही तोड़फोड़ पर उतर आए। मेरे बड़े भाई पर बेरहमी से हमला शुरू कर दिया। मेरी मां फ़िरोज़ा (50 वर्षीय विधवा), जो पूरी तरह अपने दोनों बेटों पर आश्रित हैं, को धक्का दिया गया और मारपीट की गई। इससे उनकी रीढ़ और पैर में गंभीर चोटें आईं,” फ़िज़ा ने लिखा। शिकायत के अनुसार, छोटे भाई को पूछताछ के बहाने एक कमरे में बंद कर दिया गया और वहां भी मारपीट की गई। सबसे चौंकाने वाली घटना युवती फ़िज़ा के साथ हुई। महिला पुलिस अधिकारी ने बिना किसी वजह के बाथरूम में घुसपैठ कर दी। “मुझे कपड़े पहनने का भी मौका नहीं दिया गया। महिला अधिकारी ने मेरे बाल पकड़कर मुझे नीचे घसीटा। फिर वहां मौजूद एक पुरुष अधिकारी ने मुझे मारना और धक्का देना शुरू कर दिया,” फ़िज़ा ने विस्तार से बताया। लगभग आधे घंटे तक चली मारपीट के बाद पुलिस ने उनके भाई इमरान को अपने साथ ले जाकर हिरासत में लिया। घटना के बाद इमरान के मोबाइल से उनकी भाभी फलक के फोन पर कॉल आई, जिसमें पुलिस दबाव डाल रही थी। शिकायत पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पूरे परिवार को बिना किसी अपराध या कानूनी प्रक्रिया के निशाना बनाया गया। परिवार का दावा है कि न तो कोई FIR थी, न वारंट और न ही कोई पूर्व सूचना। फ़िज़ा ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि उन्होंने इस ज्यादती की जानकारी 4 अप्रैल 2026 को ही पुलिस अधीक्षक (SP) को दे दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। “मेरी मां विधवा हैं, घर की एकमात्र कमाने वाली सदस्य नहीं हैं। हम गरीब परिवार हैं। पुलिस की इस बर्बरता ने पूरे परिवार को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया है। मेरी मां अभी भी दर्द में हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं,” शिकायत में भावुक अपील की गई है। यह मामला अजमेर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र से भी जुड़ा माना जा रहा है, जहां कथित तौर पर परिवार के सदस्यों को बाद में हिरासत में रखा गया। शिकायतकर्ता ने IG से मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, उन्हें निलंबित किया जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए। “हम न्याय चाहते हैं। पुलिस का काम सुरक्षा देना है, आतंक फैलाना नहीं,” पत्र में लिखा गया है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला दी है। अजमेर जैसे संवेदनशील शहर में, जहां दरगाह शरीफ और पर्यटन स्थल हैं, पुलिस की कथित मनमानी को लेकर नागरिक समाज में गुस्सा बढ़ रहा है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे ‘पुलिस अत्याचार’ करार दिया है और कहा है कि यदि सच्चाई यही है तो यह लोकतंत्र और कानून की हत्या है। फ़िज़ा परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। मां फ़िरोज़ा की चोटें इतनी गंभीर हैं कि उन्हें चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है। छोटे भाई अभी भी सदमे में हैं। बड़े भाई और इमरान की हिरासत से पूरा घर बिखर गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पुलिस ने घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। IG कार्यालय ने शिकायत प्राप्त करने की पुष्टि की है, लेकिन जांच की प्रक्रिया या समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अजमेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यह मामला राजस्थान पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हाल के वर्षों में राज्य में पुलिस कस्टडी और घरेलू छापेमारी को लेकर कई शिकायतें आई हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का मामला होगा, बल्कि मानवाधिकार उल्लंघन का भी होगा। फ़िज़ा अंसारी की शिकायत अब IG स्तर पर पहुंच चुकी है। परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सना खान,राष्ट्रीय महासचिव उदित नारायण ने मांग की है कि स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाए और CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा गवाहों के बयानों के आधार पर सच्चाई सामने लाई जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सना खान,राष्ट्रीय महासचिव उदित नारायण ने बताया की देशभर मे और अजमेर के नागरिकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। कई लोग सोशल मीडिया पर #JusticeForFizaAnsari जैसे हैशटैग के साथ पोस्ट कर रहे हैं। “पुलिस अगर खुद कानून तोड़ेगी तो आम आदमी कहां जाए? यह शिकायत सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की आवाज है।” IG अजमेर के कार्यालय से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता साबित हुई तो निलंबन, FIR और सजा की मांग जोर पकड़ सकती है।
    1
    अजमेर, 17 अप्रैल 2026 – राजस्थान की ऐतिहासिक नगरी अजमेर में पुलिस की कथित ज्यादती का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती फ़िज़ा अंसारी ने माननीय महानिरीक्षक (IG) अजमेर को एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने बिना किसी वारंट या सूचना के उनके घर में जबरन घुसपैठ की, तोड़फोड़ मचाई और पूरे परिवार पर बेरहमी से हमला किया। घटना दरगाह पुलिस स्टेशन के एचएम लक्ष्मण, एक सिख पुलिस कर्मी,दिल्ली गेट पोस्ट के जवानों और जयपुर से आए 4-5 पुलिसकर्मियों (जिनमें एक महिला भी शामिल थी) की संयुक्त टीम से जुड़ी बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता फ़िज़ा अंसारी, मोहम्मदीन की पुत्री, अजमेर के 839-ए अंदर कोट गर्ल्स स्कूल इलाके की रहने वाली हैं। 
उन्होंने पत्र में लिखा है कि सभी पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थे और अचानक घर में घुस आए। “वे अंदर घुसते ही तोड़फोड़ पर उतर आए। मेरे बड़े भाई पर बेरहमी से हमला शुरू कर दिया। मेरी मां फ़िरोज़ा (50 वर्षीय विधवा), जो पूरी तरह अपने दोनों बेटों पर आश्रित हैं, को धक्का दिया गया और मारपीट की गई। इससे उनकी रीढ़ और पैर में गंभीर चोटें आईं,” फ़िज़ा ने लिखा। शिकायत के अनुसार, छोटे भाई को पूछताछ के बहाने एक कमरे में बंद कर दिया गया और वहां भी मारपीट की गई। सबसे चौंकाने वाली घटना युवती फ़िज़ा के साथ हुई। महिला पुलिस अधिकारी ने बिना किसी वजह के बाथरूम में घुसपैठ कर दी। “मुझे कपड़े पहनने का भी मौका नहीं दिया गया। महिला अधिकारी ने मेरे बाल पकड़कर मुझे नीचे घसीटा। फिर वहां मौजूद एक पुरुष अधिकारी ने मुझे मारना और धक्का देना शुरू कर दिया,” फ़िज़ा ने विस्तार से बताया। लगभग आधे घंटे तक चली मारपीट के बाद पुलिस ने उनके भाई इमरान को अपने साथ ले जाकर हिरासत में लिया। घटना के बाद इमरान के मोबाइल से उनकी भाभी फलक के फोन पर कॉल आई, जिसमें पुलिस दबाव डाल रही थी। शिकायत पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पूरे परिवार को बिना किसी अपराध या कानूनी प्रक्रिया के निशाना बनाया गया। परिवार का दावा है कि न तो कोई FIR थी, न वारंट और न ही कोई पूर्व सूचना। फ़िज़ा ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि उन्होंने इस ज्यादती की जानकारी 4 अप्रैल 2026 को ही पुलिस अधीक्षक (SP) को दे दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। “मेरी मां विधवा हैं, घर की एकमात्र कमाने वाली सदस्य नहीं हैं। हम गरीब परिवार हैं। पुलिस की इस बर्बरता ने पूरे परिवार को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया है। मेरी मां अभी भी दर्द में हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं,” शिकायत में भावुक अपील की गई है। यह मामला अजमेर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र से भी जुड़ा माना जा रहा है, जहां कथित तौर पर परिवार के सदस्यों को बाद में हिरासत में रखा गया। शिकायतकर्ता ने IG से मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, उन्हें निलंबित किया जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए। “हम न्याय चाहते हैं। पुलिस का काम सुरक्षा देना है, आतंक फैलाना नहीं,” पत्र में लिखा गया है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला दी है। अजमेर जैसे संवेदनशील शहर में, जहां दरगाह शरीफ और पर्यटन स्थल हैं, पुलिस की कथित मनमानी को लेकर नागरिक समाज में गुस्सा बढ़ रहा है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे ‘पुलिस अत्याचार’ करार दिया है और कहा है कि यदि सच्चाई यही है तो यह लोकतंत्र और कानून की हत्या है।
फ़िज़ा परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। मां फ़िरोज़ा की चोटें इतनी गंभीर हैं कि उन्हें चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है। छोटे भाई अभी भी सदमे में हैं। बड़े भाई और इमरान की हिरासत से पूरा घर बिखर गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पुलिस ने घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। IG कार्यालय ने शिकायत प्राप्त करने की पुष्टि की है, लेकिन जांच की प्रक्रिया या समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अजमेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यह मामला राजस्थान पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हाल के वर्षों में राज्य में पुलिस कस्टडी और घरेलू छापेमारी को लेकर कई शिकायतें आई हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का मामला होगा, बल्कि मानवाधिकार उल्लंघन का भी होगा। फ़िज़ा अंसारी की शिकायत अब IG स्तर पर पहुंच चुकी है। परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। 
राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सना खान,राष्ट्रीय महासचिव उदित नारायण
ने मांग की है कि स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाए और CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा गवाहों के बयानों के आधार पर सच्चाई सामने लाई जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सना खान,राष्ट्रीय महासचिव उदित नारायण ने बताया की देशभर मे और अजमेर के नागरिकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। कई लोग सोशल मीडिया पर #JusticeForFizaAnsari जैसे हैशटैग के साथ पोस्ट कर रहे हैं। “पुलिस अगर खुद कानून तोड़ेगी तो आम आदमी कहां जाए? यह शिकायत सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की आवाज है।” IG अजमेर के कार्यालय से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता साबित हुई तो निलंबन, FIR और सजा की मांग जोर पकड़ सकती है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी “जनगणना 2027 की तैयारी तेज: ब्यावर में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न, 16 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना” जनगणना 2027 बाबत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15 अप्रैल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में प्रारम्भ हो गया है । जो कि आज दिनांक 17 अप्रैल को समाप्त होगा। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जनगणना अधिकारी ब्रह्मलाल जाट एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द द्वारा किया गया । जिसमें जिले के मास्टर ट्रेनर्स ताराचन्द जांगिड़ एवं नेमीचन्द यादव द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना 2027 बाबत गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । जो आगे चलकर चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) के प्रशिक्षण के बाद भारत की प्रथम डिजीटल जनगणना का शुभारम्भ 16 मई से हो जायेगा। इसी प्रकार स्वगणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक चलेगा । जिसमें आम नागरिक स्वयं अपनी गणना स्वगणना पोर्टल पर कर सकेंगे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
“जनगणना 2027 की तैयारी तेज: ब्यावर में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न, 16 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना”
जनगणना 2027 बाबत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15 अप्रैल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में प्रारम्भ हो गया है । जो कि आज दिनांक 17 अप्रैल को समाप्त होगा। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जनगणना अधिकारी ब्रह्मलाल जाट एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द द्वारा किया गया । जिसमें जिले के मास्टर ट्रेनर्स ताराचन्द जांगिड़ एवं नेमीचन्द यादव द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना 2027 बाबत गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । जो आगे चलकर चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) के प्रशिक्षण के बाद भारत की प्रथम डिजीटल जनगणना का शुभारम्भ 16 मई से हो जायेगा।
इसी प्रकार स्वगणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक चलेगा । जिसमें आम नागरिक स्वयं अपनी गणना स्वगणना पोर्टल पर कर सकेंगे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • RAS स्टेट टॉपर घूस कांड में हुई गिरफ्तार, पहली ही पोस्टिंग में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई SDM काजल मीणा, मॉक इंटरव्यू में कहा था - 'बदलूंगी लोगों की जिंदगी' राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 की टॉपर काजल मीणा का नाम इन दिनों चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उनकी सफलता नहीं, बल्कि उन पर लगे गंभीर आरोप हैं. पहली ही पोस्टिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया है और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, काजल मीणा पर जमीन से जुड़े एक मामले में डिक्री जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके सहयोगी प्रवीण और रीडर दिनेश के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि कुल 60 हजार रुपये की डील तय हुई थी, जिसमें 50 हजार रुपये SDM के लिए और 10 हजार रुपये रीडर के लिए थे. पहले मांगे थे 1 लाख रुपये ACB अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में आरोपियों ने 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. बाद में यह रकम घटाकर 50 हजार रुपये कर दी गई. शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की. छापे के दौरान आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये भी बरामद हुए, जिनकी जांच की जा रही है.
    1
    RAS स्टेट टॉपर घूस कांड में हुई गिरफ्तार, पहली ही पोस्टिंग में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई SDM काजल मीणा, मॉक इंटरव्यू में कहा था - 'बदलूंगी लोगों की जिंदगी'
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 की टॉपर काजल मीणा का नाम इन दिनों चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उनकी सफलता नहीं, बल्कि उन पर लगे गंभीर आरोप हैं. पहली ही पोस्टिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया है और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, काजल मीणा पर जमीन से जुड़े एक मामले में डिक्री जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके सहयोगी प्रवीण और रीडर दिनेश के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि कुल 60 हजार रुपये की डील तय हुई थी, जिसमें 50 हजार रुपये SDM के लिए और 10 हजार रुपये रीडर के लिए थे.
पहले मांगे थे 1 लाख रुपये
ACB अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में आरोपियों ने 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. बाद में यह रकम घटाकर 50 हजार रुपये कर दी गई. शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की. छापे के दौरान आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये भी बरामद हुए, जिनकी जांच की जा रही है.
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • मां ने 4-साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला: ब्लेड से अपने हाथो की नसें काटी, बच्ची के गले पर मिले रस्सी के अलवर मे महिला ने चार साल की बेटी की रस्सी से गल घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसन े ब्लेड से अपने हाथो की नसें काटकर सुसाइड का प्रयास किया। महिला का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना राजगढ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ इलाके की शुक्रवार सुबह की है। मृतक बच्ची के ताऊ नीरज सैनी (30) ने बताया- सुबह करीब 7 बज गरिमा (4) को स्कूल भेजन के लिए पिता संतोष (27) ने कमरे का गेट खोला। बेटा ठीक था, उसे कोई दिक्कत नही ं थी। बेटी को जगाया तो वह बोल नही रही थी। उस तुरंत राजगढ हॉस्पिटल लेकर गए। उसके बाद संतोष की पत्नी शीला (25) को देखा। वह बेहोशी की हालत मे थी। गांव के दो लोगों को बुलवाया। उसके बाद गाड़ी से शीला को भी हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं शीला की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    1
    मां ने 4-साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला:
ब्लेड से अपने हाथो की नसें काटी, बच्ची के गले पर मिले रस्सी के अलवर मे  महिला ने चार साल की बेटी की रस्सी से गल
घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसन े ब्लेड से अपने हाथो  की नसें काटकर सुसाइड का प्रयास किया। महिला का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना राजगढ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ  इलाके की शुक्रवार सुबह की है।
मृतक बच्ची के ताऊ नीरज सैनी (30) ने बताया- सुबह करीब 7 बज गरिमा (4) को स्कूल भेजन के लिए पिता संतोष (27) ने कमरे का गेट खोला। बेटा ठीक था, उसे कोई दिक्कत नही ं थी। बेटी को जगाया तो वह बोल नही रही थी। उस तुरंत राजगढ हॉस्पिटल लेकर गए।
उसके बाद संतोष की पत्नी शीला (25) को देखा। वह बेहोशी की हालत मे थी। गांव के दो लोगों को बुलवाया। उसके बाद गाड़ी से शीला को भी हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं शीला की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.