logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ग्राम विकास समिति देवनगर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ग्राम देवनगर के पांचों बाड़ियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को ग्राम विकास समिति देवनगर के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष मांगूसिंह द्वारा की गई। बैठक में ग्राम के सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान को लेकर युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज में मृत्यु भोज के पश्चात होने वाली परंपराओं को बंद किया जाएगा । शादी समारोहों में शराब वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा । इन सभी प्रस्तावों पर ग्राम विकास समिति के सदस्यों द्वारा खुलकर विचार-विमर्श किया गया और समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नारायण सिंह, लूमसिंह (अध्यापक), प्रभात, लाडू महाराज, छीतर, नीम जी महाराज,महादेव, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह,नीतू सिंह ,मिठू ,लक्ष्मण सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम समन्वय प्रमुख ओपी रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

15 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
15 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ग्राम विकास समिति देवनगर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ग्राम देवनगर के पांचों बाड़ियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को ग्राम विकास समिति देवनगर के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष मांगूसिंह द्वारा की गई। बैठक में ग्राम के सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान को लेकर युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज में मृत्यु भोज के पश्चात होने वाली परंपराओं को बंद किया जाएगा । शादी समारोहों में शराब वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा । इन सभी प्रस्तावों पर ग्राम विकास समिति के सदस्यों द्वारा खुलकर विचार-विमर्श किया गया और समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नारायण सिंह, लूमसिंह (अध्यापक), प्रभात, लाडू महाराज, छीतर, नीम जी महाराज,महादेव, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह,नीतू सिंह ,मिठू ,लक्ष्मण सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम समन्वय प्रमुख ओपी रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जनगणना 2027: ब्यावर में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त जनगणना 2027 बाबत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15 अप्रेल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में प्रारम्भ हो गया है । जो कि आज दिनांक 17 अप्रेल को सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 17 अप्रेल को क्षेत्र भ्रमण कार्य जिले के जालिया रोड़, महावीर कॉलोनी में आयोजित किया गया। जिसमें 20 फील्ड ट्रेनरो द्वारा घर-घर जाकर HLO ऐप पर कार्य कर प्रशिक्षण लिया गया एवं जनगणना डेटा HLO मोबाईल एप से भरने का प्रायोगिक प्रशिक्षण जिले के मास्टर ट्रेनरो एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द द्वारा दिया गया। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित होकर जिले के फिल्ड ट्रेनरो को प्रोत्साहित किया गया एवं जनगणना से जन कल्याण की ओर भावना को प्रासंगिक बनाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
जनगणना 2027: ब्यावर में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त
जनगणना 2027 बाबत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15 अप्रेल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में प्रारम्भ हो गया है । जो कि आज दिनांक 17 अप्रेल को सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 17 अप्रेल को क्षेत्र भ्रमण कार्य जिले के जालिया रोड़, महावीर कॉलोनी में आयोजित किया गया। जिसमें 20 फील्ड ट्रेनरो द्वारा घर-घर जाकर HLO ऐप पर कार्य कर प्रशिक्षण लिया गया एवं जनगणना डेटा HLO मोबाईल एप से भरने का प्रायोगिक प्रशिक्षण जिले के मास्टर ट्रेनरो एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द द्वारा दिया गया।
समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित होकर जिले के फिल्ड ट्रेनरो को प्रोत्साहित किया गया एवं जनगणना से जन कल्याण की ओर भावना को प्रासंगिक बनाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पिपलिया कला विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को टीबी रोग व एचपीवी वैक्सीन की दी जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पिपलिया कला। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलिया कला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमल सिंह राजपुरोहित ने की। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक रामचन्द्र पटेल ने टीबी रोग के लक्षणों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते जांच करवाना जरूरी है। वहीं लैब टेक्नीशियन मदन सिंह इंदा ने टीबी रोग से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सजग रहने और नियमित जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एएनएम देवकी ने उपस्थित छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस वैक्सीन के महत्व को समझाते हुए समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगदीश सीरवी, व्याख्याता प्रवीण राकेचा, टीबी सुपरवाइजर रामचन्द्र पटेल, लैब टेक्नीशियन मदन सिंह इंदा, आनंद त्रिवेदी, मलाराम, गायत्री, अंजू यादव, कमलेश दवे, एएनएम देवकी, रचना कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पिपलिया कला विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को टीबी रोग व एचपीवी वैक्सीन की दी जानकारी
शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार
पिपलिया कला। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलिया कला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमल सिंह राजपुरोहित ने की। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक रामचन्द्र पटेल ने टीबी रोग के लक्षणों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते जांच करवाना जरूरी है।
वहीं लैब टेक्नीशियन मदन सिंह इंदा ने टीबी रोग से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सजग रहने और नियमित जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान एएनएम देवकी ने उपस्थित छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस वैक्सीन के महत्व को समझाते हुए समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगदीश सीरवी, व्याख्याता प्रवीण राकेचा, टीबी सुपरवाइजर रामचन्द्र पटेल, लैब टेक्नीशियन मदन सिंह इंदा, आनंद त्रिवेदी, मलाराम, गायत्री, अंजू यादव, कमलेश दवे, एएनएम देवकी, रचना कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • करौली में ACB की बड़ी कार्रवाई: RAS अधिकारी काजल मीणा रिश्वत लेते पकड़ी गईं करौली। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2021 बैच की RAS अधिकारी एवं वर्तमान SDM काजल मीणा को कथित तौर पर 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। इस कार्रवाई में उनके रीडर और एक अन्य कर्मचारी को भी पकड़ा गया है। ACB सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर ट्रैप के जरिए की गई। आरोप है कि जमीन से जुड़े एक मामले में रिश्वत की मांग की गई थी। तय योजना के तहत टीम ने मौके पर पहुंचकर SDM को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रीडर के बैग से करीब 4 लाख रुपए नकद भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। ACB की टीम फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। काजल मीणा 2021 RAS बैच की टॉपर रही हैं और सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल चेहरा मानी जाती रही हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि और आगे की कानूनी स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    करौली में ACB की बड़ी कार्रवाई: RAS अधिकारी काजल मीणा रिश्वत लेते पकड़ी गईं
करौली। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2021 बैच की RAS अधिकारी एवं वर्तमान SDM काजल मीणा को कथित तौर पर 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। इस कार्रवाई में उनके रीडर और एक अन्य कर्मचारी को भी पकड़ा गया है।
ACB सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर ट्रैप के जरिए की गई। आरोप है कि जमीन से जुड़े एक मामले में रिश्वत की मांग की गई थी। तय योजना के तहत टीम ने मौके पर पहुंचकर SDM को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान रीडर के बैग से करीब 4 लाख रुपए नकद भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। ACB की टीम फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
काजल मीणा 2021 RAS बैच की टॉपर रही हैं और सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल चेहरा मानी जाती रही हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि और आगे की कानूनी स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    20 hrs ago
  • ​निमाज स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ​निमाज। निकटवर्ती सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में श्री सुगन जीव दया संघ, इचलकरंजी (महाराष्ट्र) की ओर से विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। ​कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधि पारसमल जैन एवं मोदक प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। भामाशाहों ने स्कूल के बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी और शिक्षण किट वितरित किए। ​संस्था प्रधान ने जताया आभार विद्यालय के संस्था प्रधान जवरीलाल प्रजापत ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्री सुगन जीव दया संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इचलकरंजी से आए भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य समाजसेवियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। ​ये रहे उपस्थित इस वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक हजारीलाल, हिम्मतपुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी, प्रिया टेलर एवं अंजलि खिड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    1
    ​निमाज स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
​निमाज। निकटवर्ती सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में श्री सुगन जीव दया संघ, इचलकरंजी (महाराष्ट्र) की ओर से विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई।
​कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधि पारसमल जैन एवं मोदक प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। भामाशाहों ने स्कूल के बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी और शिक्षण किट वितरित किए।
​संस्था प्रधान ने जताया आभार
विद्यालय के संस्था प्रधान जवरीलाल प्रजापत ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्री सुगन जीव दया संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इचलकरंजी से आए भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य समाजसेवियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।
​ये रहे उपस्थित
इस वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक हजारीलाल, हिम्मतपुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी, प्रिया टेलर एवं अंजलि खिड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ब्यावर के श्री नरसिंह अग्रसेन विद्यापीठ में दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह की एक झलक। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को उनकी शैक्षणिक सफलता के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आयोजित इस प्रेरक समारोह के खास पलों को इस वीडियो के माध्यम से देखिए।
    1
    ब्यावर के श्री नरसिंह अग्रसेन विद्यापीठ में दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह की एक झलक। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को उनकी शैक्षणिक सफलता के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आयोजित इस प्रेरक समारोह के खास पलों को इस वीडियो के माध्यम से देखिए।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • best rate mrp500
    1
    best rate mrp500
    user_Rakesh singh
    Rakesh singh
    Job Centre पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • रियां बड़ी नगरपालिका जसनगर चौराहे पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बढ़ते वाहनों के दबाव से स्थिति बिगड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर बसों के रुकने (स्टॉपेज/थ्रैप) की वजह से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। जैसे ही बस रुकती है, जसनगर चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए वैकल्पिक बस स्टॉप की व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
    4
    रियां बड़ी नगरपालिका  जसनगर चौराहे पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बढ़ते वाहनों के दबाव से स्थिति बिगड़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि चौराहे पर बसों के रुकने (स्टॉपेज/थ्रैप) की वजह से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। जैसे ही बस रुकती है, जसनगर चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए वैकल्पिक बस स्टॉप की व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
    user_Rupa ram
    Rupa ram
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    18 min ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ग्राम विकास समिति देवनगर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ग्राम देवनगर के पांचों बाड़ियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को ग्राम विकास समिति देवनगर के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष मांगूसिंह द्वारा की गई। बैठक में ग्राम के सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान को लेकर युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज में मृत्यु भोज के पश्चात होने वाली परंपराओं को बंद किया जाएगा । शादी समारोहों में शराब वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा । इन सभी प्रस्तावों पर ग्राम विकास समिति के सदस्यों द्वारा खुलकर विचार-विमर्श किया गया और समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नारायण सिंह, लूमसिंह (अध्यापक), प्रभात, लाडू महाराज, छीतर, नीम जी महाराज,महादेव, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह,नीतू सिंह ,मिठू ,लक्ष्मण सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम समन्वय प्रमुख ओपी रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ग्राम विकास समिति देवनगर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
ग्राम देवनगर के पांचों बाड़ियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को ग्राम विकास समिति देवनगर के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष मांगूसिंह द्वारा की गई।
बैठक में ग्राम के सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान को लेकर युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि
समाज में मृत्यु भोज के पश्चात होने वाली परंपराओं को बंद किया जाएगा ।
शादी समारोहों में शराब वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा ।
इन सभी प्रस्तावों पर ग्राम विकास समिति के सदस्यों द्वारा खुलकर विचार-विमर्श किया गया और समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर नारायण सिंह, लूमसिंह (अध्यापक), प्रभात, लाडू महाराज, छीतर, नीम जी महाराज,महादेव, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह,नीतू सिंह ,मिठू ,लक्ष्मण सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में ग्राम समन्वय प्रमुख ओपी रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.