Shuru
Apke Nagar Ki App…
रियाँ बड़ी जसनगर चौराहे पर रोज़ाना ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान रियां बड़ी नगरपालिका जसनगर चौराहे पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बढ़ते वाहनों के दबाव से स्थिति बिगड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर बसों के रुकने (स्टॉपेज/थ्रैप) की वजह से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। जैसे ही बस रुकती है, जसनगर चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए वैकल्पिक बस स्टॉप की व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
Rupa ram
रियाँ बड़ी जसनगर चौराहे पर रोज़ाना ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान रियां बड़ी नगरपालिका जसनगर चौराहे पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बढ़ते वाहनों के दबाव से स्थिति बिगड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर बसों के रुकने (स्टॉपेज/थ्रैप) की वजह से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। जैसे ही बस रुकती है, जसनगर चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए वैकल्पिक बस स्टॉप की व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
More news from राजस्थान and nearby areas
- मां ने 4-साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला: ब्लेड से अपने हाथो की नसें काटी, बच्ची के गले पर मिले रस्सी के अलवर मे महिला ने चार साल की बेटी की रस्सी से गल घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसन े ब्लेड से अपने हाथो की नसें काटकर सुसाइड का प्रयास किया। महिला का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना राजगढ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ इलाके की शुक्रवार सुबह की है। मृतक बच्ची के ताऊ नीरज सैनी (30) ने बताया- सुबह करीब 7 बज गरिमा (4) को स्कूल भेजन के लिए पिता संतोष (27) ने कमरे का गेट खोला। बेटा ठीक था, उसे कोई दिक्कत नही ं थी। बेटी को जगाया तो वह बोल नही रही थी। उस तुरंत राजगढ हॉस्पिटल लेकर गए। उसके बाद संतोष की पत्नी शीला (25) को देखा। वह बेहोशी की हालत मे थी। गांव के दो लोगों को बुलवाया। उसके बाद गाड़ी से शीला को भी हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं शीला की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- Post by रमेश सिंह1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर/ सराणा थाना क्षेत्र के गांव चांदमा में खेत में बम्बुल काटने को लेकर दलित परिवार से मारपीट एवं जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दलित परिवार के साथ वहां के दबंगों ने लाठी डंडा धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित रामराज का कान काट दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि पीड़ित का काम कट कर अलग हो गया। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने उसका कान बाली पहनने की वजह से काटा। उनका कहना था कि दलितो को कान में बाली पहनने का अधिकार नहीं है। मारपीट में रामराज पुत्र बाबुलाल भांभी व उसके भाई रणजीत, ओम प्रकाश व घनश्याम, जाति- भांभी घायल हुए हैं।अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने आज विभाग की टीम के साथ इस घटना को लेकर एसपी अजमेर एवं कलेक्टर अजमेर को एक ज्ञापन सौपा। 13 अप्रैल 2026 को गांव में भांभी परिवार के साथ गांव के ही रामचंद्र पुत्र श्रवण,सज्जन पुत्र कानाराम,प्रहलाद पुत्र रामकरण ने पीड़ितों के खेत से बम्बुल काटने को लेकर गंभीर मारपीट की। मारपीट में रामराज भांभी का कान कट गया। हमलावारों के हाउसले इतने बुलंद थे की उन्होंने परिवार की एक विकलांग महिला को भी नहीं बक्शा। विकलांग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। सौरभ यादव ने सीधे-सीधे प्रशासन एवं राजस्थान सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा की अजमेर जिले में लगातार दलितों पर अन्याय और अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। आये दिन दलितों के साथ मारपीट की घटना आम होती जा रही है। उन्होंने कहा की प्रशासन ऐसे मामलों में मुकदमे दर्ज करता जरूर है परंतु जी गंभीर धारा मुकदमा दर्ज होना चाहिए वह धारा कमजोर कर दी जाती है। इससे सीधा-सीधा लाभ अपराधियों को मिलता है। आज भी गांव में दलित परिवारों की स्थिति खराब है। उन्हें अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए गांव से निकलकर शहर तक आना पड़ता है। जो प्रशासन की कार्य प्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। यदि न्याय पीड़ितों को गांव में ही मिल जाए तो पीड़ित परिवार को शहर आकर न्याय की गुहार नहीं करनी पड़े। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की एवं जल्द से जल्द सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग रखी गई। ज्ञापन देने पीड़ित रामराज और विभाग के एडवोकेट रमेश गारवाल, एडवोकेट के.सी. जोनवाल, हरिराम जाटव,रवि बैरवा,राजू जेलिया, योगेश जाटोलिया, भूपेंद्र सिंह यादव, वेद प्रकाश हाड़ा, राहुल चवरिया, रवि देवल आदि मौजूद थे।1
- निमाज स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत निमाज। निकटवर्ती सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में श्री सुगन जीव दया संघ, इचलकरंजी (महाराष्ट्र) की ओर से विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधि पारसमल जैन एवं मोदक प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और शिक्षा के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। भामाशाहों ने स्कूल के बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी और शिक्षण किट वितरित किए। संस्था प्रधान ने जताया आभार विद्यालय के संस्था प्रधान जवरीलाल प्रजापत ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्री सुगन जीव दया संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इचलकरंजी से आए भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य समाजसेवियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। ये रहे उपस्थित इस वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक हजारीलाल, हिम्मतपुरी, लक्षित वैष्णव, बिरजू दायमा, चेतन सोलंकी, प्रिया टेलर एवं अंजलि खिड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।1
- राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठता दिखा और फिर अचानक आग की लपटें तेज हो गईं। चालक और उसमें सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, घटना के काफी देर बाद दमकल मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। यह घटना 16 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- नागौर जिले के डेगाना ब्लॉक के बरना गांव की ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया। इस रात्रि चौपाल में लगभग चालीस परिवर्दियों ने अपनी समस्याओं के बारे में जिला कलेक्टर को बताया । रात्री चौपाल में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याएं, विद्युत सप्लाई की समस्या, बिजली के तार व अन्य उपकरणों से संबंधित समस्या, राशन प्राप्त करने एवं वितरण के मामले तथा सड़क व अन्य ग्राम विकास से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर कुमार ने मौके पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी परिवेदनाओं का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, डेगाना उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी, डेगाना तहसीलदार सतीश राव सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- नागौर, 17 अप्रैल। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत नागौर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में थाना थांवला पुलिस ने आरोपी भींवराज जांगिड़ की अवैध संपत्ति पर कड़ा प्रहार करते हुए उसके निर्माणाधीन मकान को फ्रीज कर दिया।1
- Post by Kailash Fulwari1