न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश फुलवारी उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल कार्यालय अजमेर स.2026-27/09 दिनांक 17.04.2026 अजमेर मंडल पर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक मंडल कार्यालय, अजमेर में आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति श्री राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अजमेर मंडल के भौगोलिक क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न व्यापारिक व यात्री संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा रेल मंत्रालय द्वारा नामित सदस्य बैठक में शामिल हुए और चर्चा की बैठक के प्रारंभ में समिति के सचिव तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष तथा मंडल रेलप्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने बैठक में अपने संबोधन के अन्तर्गत सभी सदस्यों को मंडल पर चल रही विशेष व वाणिज्यिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया l उपस्थित प्रतिनिधियों ने मंडल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए किये गए कार्यों की सराहना की तथा अपने सुझाव भी रखेl जिनमे यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुये रेलवे स्टेशनों पर ठहराव व विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, उपलब्ध रेल सेवाओं में वृद्वि एवं डिब्बों मे बढ़ोतरी, लिफ्ट व एस्केलेटर, टिकट वेंडिंग मशीन की संख्या बढ़ाने, आरओबी तथा आरयूबी का निर्माण, प्लेटफॉर्म शेल्टर का विस्तार, अतिरिक्त टिकट विंडो खोलने व पानी की समुचित व्यवस्था सम्बंधी मांग व सुझाव सहित कई यात्री सुविधा से सम्बब्धित मुद्दे थे जिन पर चर्चा की गयी । समिति अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार कर उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास किया जायेगा बैठक में समिति में मसुदा, ब्यावर, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, भीलवाड़ा और उदयपुर से समिति के 8 सदस्यों ने भाग लिया| बैठक में रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के श्री वीरेन्द्र सिंह-माननीय विधायक (मसुदा), श्री प्रकाश चोपड़ा- फालना , श्री ओमप्रकाश पालीवाल- उदयपुर, श्याम अग्रवाल- सुमेरपुर जवाई बांध, श्री रतन सिंह मेहता-ब्यावर, श्री प्रमोद कुमार झंवर-उदयपुर, श्री पवन तालेसरा- उदयपुर, तथा श्री राकेश कसेरा-भीलवाड़ा सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। बैठक मे रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा, मंडल के समस्त शाखाधिकरियों व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री राजकुमार स्वर्णकार व राजकुमार उधवानी सहित मण्डल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के समापन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थिति तथा रेल यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिये की गई चर्चा के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो6 hrs ago
- ब्रेकिंग न्यूज़: अजमेर में बार काउंसिल चुनाव 22 अप्रैल को अजमेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होंगे। चुनाव को लेकर जिला बार एसोसिएशन अजमेर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है। प्रदेशभर में कुल 84,247 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 57 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। न्यूनतम 5 महिला प्रत्याशियों का चुना जाना अनिवार्य रहेगा। अजमेर सिविल बार में 2105 मतदाता पंजीकृत हैं, जहां प्रत्येक मतदाता अधिकतम 23 वोट डाल सकेगा। पूरे राजस्थान से 23 प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। मतदान के दौरान सख्त नियम लागू रहेंगे—मतदान केंद्र के 200 गज के दायरे में प्रचार पर रोक रहेगी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पुराने न्यायालय भवन स्थित बार हॉल में होगा। चुनाव की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।1
- Post by Kailash Fulwari1
- राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठता दिखा और फिर अचानक आग की लपटें तेज हो गईं। चालक और उसमें सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, घटना के काफी देर बाद दमकल मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। यह घटना 16 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- नसीराबाद में बार काउंसिल चुनाव को लेकर हलचल, आशिष कुमार अजमेरा बने अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी1
- Post by Seema2
- लसाड़िया टोल पर जोरदार एक्सीडेंट | ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो चकनाचूर, पिकअप पलटी#breakingnews #ajmernewsupdate #beawarnews #1
- नागौर : नागौर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को सायं 07 बजे से सेठ श्री किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।1
- अजमेर में निवेश के नाम पर एक युवक के साथ 1 लाख 13 हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित जयसिंह रावत ने अपने ही दोस्त राजवीर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजवीर ने खुद को बड़ी कंपनी में निवेश कराने वाला बताकर पहले युवक का भरोसा जीता, फिर नए बैंक खाते खुलवाए। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से एटीएम, चेकबुक और यूपीआई तक अपने कब्जे में लेकर खाते से लेन-देन करता रहा। पीड़ित का कहना है कि हर महीने पैसे निवेश के नाम पर लिए गए और 50 हजार रुपये 15 दिन में डबल करने का झांसा दिया गया। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस पूरे मामले में साइबर फ्रॉड की आशंका भी जताई जा रही है। पीड़ित और उसका परिवार अब दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस बड़े ठगी के मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है।1