Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seema
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्राम खोडा बूवानी में स्थित अरावली पहाड़ में अवैध खनन पिछले कई सालो से खनन माफियाओ के द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। कि कई बार हम ग्राम वासियों द्वारा खनन माफियाओ से मिलकर इस अवैध खनन को रूकवाने की कौशिश भी की गई परन्तु इन खनन माफियाओं द्वारा हम ग्राम वासियों को डरा धमका कर एवं जान से मारने की धमकियां देकर वापस भगा दिया जाता है। खनन माफियाओं द्वारा किये जाने वाले अवैध खनन से कभी भी गांव में बड़ा भयावाह हादसा हो सकता है जिससे न जाने कितने ग्राम वासी अपनी जान माल खो सकते है। कि खोडा बूबानी मे ही खोडा गणेशजी जी भगवान का प्रसिद्ध मन्दिर स्थित है जहां पर प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को प्रसादिया होती है और कई श्रद्धालु बस, कार एवं दुपहिया वाहनो से आते है परन्तु खनन से निकलने वाले पत्थरो से ओवरलोड डम्पर चलने के कारण खोडा गणेशजी व बूबानी रोड पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को टूटी हुई रोड का सामना करना पडता है एवं सड़क किनारे अवैध खनन से गहरे गढ्ढे हो गये है जिससे कई बार एक्सीडेंट भी होते है एवं कोई न कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है यहीं नहीं अवैध पत्थरों से ओवरलौड डम्पर जो तेज गति से आते जाते है जिससे सड़क किनारे बने मकानो पर गर्त (धूल मिट्टी) जम जाती है जो भी हम ग्रामवासियों के लिए हानिकारक है।कि आबादी क्षेत्र खोडा बूबानी (खोडा गणेशजी मन्दिर) एवं गांव के पास अवेध तरीके से ड्रिलिंग की जाती है जिसमे 10 मे फीट गहरे गडढ़े बनाकर विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर अरावली की पहाडियों मे खनन किया जा रहा है एवं इन विस्फोटक से गांव में बने मकानो मे कंपन होता है और कई मकानो मे तो इन कंपनो के कारण दरारे भी आ चुकी है।कि माननीय सर्वोच्च न्यायायल द्वारा अरावली की पहाड़ियों में किसी भी प्रकार के खनन पर पूर्णतया रोक लगाई जा चुकी है परन्तु इसके बावजूद भी इन माफियाओं की इतनी हिम्मत है कि इन पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय1
- Post by Kailash Fulwari1
- best rate mrp5001
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर में जनगणना 2027 प्रशिक्षण सम्पन्न, फील्ड ट्रेनर्स ने HLO ऐप से सीखा डाटा संकलन ब्यावर। जनगणना 2027 के तहत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर में प्रारम्भ होकर 17 अप्रैल को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन 17 अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के तहत जालिया रोड स्थित महावीर कॉलोनी में प्रायोगिक सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान सभी 20 फील्ड ट्रेनर्स ने घर-घर जाकर HLO मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना से जुड़ी जानकारी भरने का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द ने प्रतिभागियों को HLO ऐप के उपयोग, डेटा संकलन और फील्ड में कार्य करने की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित होकर फील्ड ट्रेनर्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जनगणना को जनकल्याण से जोड़ते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सटीक आंकड़े ही योजनाओं को प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन से प्रतिभागियों में जनगणना कार्य को लेकर आत्मविश्वास और समझ विकसित हुई है।1
- ब्यावर के श्री नरसिंह अग्रसेन विद्यापीठ में दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह की एक झलक। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को उनकी शैक्षणिक सफलता के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आयोजित इस प्रेरक समारोह के खास पलों को इस वीडियो के माध्यम से देखिए।1
- नागौर जिले के डेगाना ब्लॉक के बरना गांव की ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया। इस रात्रि चौपाल में लगभग चालीस परिवर्दियों ने अपनी समस्याओं के बारे में जिला कलेक्टर को बताया । रात्री चौपाल में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याएं, विद्युत सप्लाई की समस्या, बिजली के तार व अन्य उपकरणों से संबंधित समस्या, राशन प्राप्त करने एवं वितरण के मामले तथा सड़क व अन्य ग्राम विकास से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर कुमार ने मौके पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी परिवेदनाओं का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, डेगाना उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी, डेगाना तहसीलदार सतीश राव सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने कबाड़ का सामान बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए। किशनगढ़ निवासी दीपक परेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिलीप सिंह और त्रिलोक जैन ने उसे ग्राम विदुर स्थित क्रेशर प्लांट का कबाड़ माल दिखाकर खुद को अधिकृत बताया। 14 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में नोटरी के माध्यम से 11 लाख रुपये का एग्रीमेंट किया गया, जिसमें से पीड़ित ने पांच लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपी चाबी लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए और फोन बंद कर लिया। जब पीड़ित प्लांट पर पहुंचा तो असली मालिक ने किसी भी सौदे से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अमावस्या पर्व के पावन अवसर पर रियां बड़ी क्षेत्र में आज गो भक्तों द्वारा निराश्रित गोवंशों की सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए गौसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बेसहारा गायों को हरा चारा खिलाया एवं उनकी देखभाल की। इस पुण्य कार्य में स्थानीय गौसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गो सेवा ही सच्ची सेवा है — इसी भावना के साथ क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य जारी है।4