Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेड़ता के ग्राम लाई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया
रमेश सिंह
मेड़ता के ग्राम लाई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया
More news from Nagaur and nearby areas
- Post by रमेश सिंह1
- नागौर जिले के डेगाना ब्लॉक के बरना गांव की ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया। इस रात्रि चौपाल में लगभग चालीस परिवर्दियों ने अपनी समस्याओं के बारे में जिला कलेक्टर को बताया । रात्री चौपाल में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याएं, विद्युत सप्लाई की समस्या, बिजली के तार व अन्य उपकरणों से संबंधित समस्या, राशन प्राप्त करने एवं वितरण के मामले तथा सड़क व अन्य ग्राम विकास से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर कुमार ने मौके पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी परिवेदनाओं का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, डेगाना उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी, डेगाना तहसीलदार सतीश राव सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित, मकराना । सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जान के उपलक्ष्य मे गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन मकराना मे भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार द्वारा अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करना चाहती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री रजनी गावड़िया ने की। इस दौरान बड़ी संख्या मे ंमहिलाओं की भागीदारी रही और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी गावड़िया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनान े की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंन े कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही ह और किसी भी क्षेत्र मे पुरुषो से कम नही हैं। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त करेगा। नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड ़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलान का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।1
- best rate mrp5001
- *कामवन क्षेत्र की विधायक नौक्षम चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुरहरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। कामवन क्षेत्र की विधायक नौक्षम चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुरहरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना उनका अधिकार है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मामला डॉक्टरों की अनुपस्थिति का सामने आया। कई महत्वपूर्ण विभागों में चिकित्सक मौजूद नहीं मिले, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर विधायक नौक्षम चौधरी ने मौके पर ही संबंधित चिकित्सकों और स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी सेवा में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने डॉक्टरों की कमी और समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर विधायक ने गंभीरता से संज्ञान लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तुरंत ही उच्च अधिकारियों को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जनगणना 2027: ब्यावर में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त जनगणना 2027 बाबत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15 अप्रेल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में प्रारम्भ हो गया है । जो कि आज दिनांक 17 अप्रेल को सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 17 अप्रेल को क्षेत्र भ्रमण कार्य जिले के जालिया रोड़, महावीर कॉलोनी में आयोजित किया गया। जिसमें 20 फील्ड ट्रेनरो द्वारा घर-घर जाकर HLO ऐप पर कार्य कर प्रशिक्षण लिया गया एवं जनगणना डेटा HLO मोबाईल एप से भरने का प्रायोगिक प्रशिक्षण जिले के मास्टर ट्रेनरो एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द द्वारा दिया गया। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित होकर जिले के फिल्ड ट्रेनरो को प्रोत्साहित किया गया एवं जनगणना से जन कल्याण की ओर भावना को प्रासंगिक बनाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर में जनगणना 2027 प्रशिक्षण सम्पन्न, फील्ड ट्रेनर्स ने HLO ऐप से सीखा डाटा संकलन ब्यावर। जनगणना 2027 के तहत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर में प्रारम्भ होकर 17 अप्रैल को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन 17 अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के तहत जालिया रोड स्थित महावीर कॉलोनी में प्रायोगिक सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान सभी 20 फील्ड ट्रेनर्स ने घर-घर जाकर HLO मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना से जुड़ी जानकारी भरने का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द ने प्रतिभागियों को HLO ऐप के उपयोग, डेटा संकलन और फील्ड में कार्य करने की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित होकर फील्ड ट्रेनर्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जनगणना को जनकल्याण से जोड़ते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सटीक आंकड़े ही योजनाओं को प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन से प्रतिभागियों में जनगणना कार्य को लेकर आत्मविश्वास और समझ विकसित हुई है।1
- Post by रमेश सिंह1