लखीमपुर खीरी के निघासन में शनिवार रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया, जहां पढ़ुआ थाना क्षेत्र के सिसैय्या क्रेसर के पास तिलक समारोह में जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 14 लोगों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के बीबीपुर इमलिया सुल्तानपुर इलाके के लोग निघासन कोतवाली क्षेत्र के टापरपुरवा गांव में संदीप के यहां तिलक चढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप में सवार ब्रजेश, बाबूराम, निहाल, तुलसीराम, साहिल रवि कुमार, नीलू, सर्वेश जितिन, अनिल, पैकरमा दिलीप, धर्मेंद्र और साजन घायल हो गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर दिवाकर गिरि ने सभी घायलों का उपचार किया। डॉक्टर गिरि ने बताया कि घायलों में से तीन लोगों की हालत काफी गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
लखीमपुर खीरी के निघासन में शनिवार रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया, जहां पढ़ुआ थाना क्षेत्र के सिसैय्या क्रेसर के पास तिलक समारोह में जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 14 लोगों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के बीबीपुर इमलिया सुल्तानपुर इलाके के लोग निघासन कोतवाली क्षेत्र के टापरपुरवा गांव में संदीप के यहां तिलक चढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप में सवार ब्रजेश, बाबूराम, निहाल, तुलसीराम, साहिल रवि कुमार, नीलू, सर्वेश जितिन, अनिल, पैकरमा दिलीप, धर्मेंद्र और साजन घायल हो गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर दिवाकर गिरि ने सभी घायलों का उपचार किया। डॉक्टर गिरि ने बताया कि घायलों में से तीन लोगों की हालत काफी गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
- लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के ग्राम छेदनीपुरवा में एक युवक अपनी ही भाभी को लेकर फरार हो गया है। युवक की नवविवाहित पत्नी चांदनी ने अपने पति रुपेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चांदनी का कहना है कि उसका विवाह बीते 26 अप्रैल 2026 को छेदनीपुरवा निवासी रुपेश के साथ हुआ था, लेकिन रुपेश चोरी-छिपे अपनी भाभी से बात करता था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जब चांदनी ने इस बात का विरोध किया, तो रुपेश ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता चांदनी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को रुपेश ने उसे मायके अफीमीपुरवा छोड़ा और ढाई बजे वापस लेने आने की बात कही। इसके बाद पड़ोसी कुलदीप ने फोन कर बताया कि रुपेश अपनी भाभी को साथ लेकर चला गया है और अब वह वापस नहीं आएगा। चांदनी का आरोप है कि रुपेश उसके सारे जेवर भी अपने साथ समेट ले गया है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन उसका कहना है कि पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की है और मुख्य गवाह कुलदीप से कोई पूछताछ नहीं की, जिससे उनके पति का पता चल सकता था। वहीं, इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।3
- लखीमपुर खीरी के दक्षिण निघासन रेंज स्थित लुधौरी वन ब्लॉक-01 में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगर पंचायत निघासन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, ब्लॉक प्रमुख निघासन अमनदीप सिंह, उत्तर खीरी (बफर जोन, दुधवा टाइगर रिजर्व) के प्रभागीय वनाधिकारी कीर्ति चौधरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज तिवारी और दक्षिण निघासन के क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद मोबिन आरिफ़ उपस्थित रहे। अभियान के दौरान पीपल, महोगिनी, महुआ और सहजन सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निघासन की छात्राओं व अध्यापिकाओं तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गोविन्दपुर फार्म के विद्यार्थियों ने वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी कीर्ति चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी इसी तरह बनी रही, तो हरित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।3
- भारत की 22 साल की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वह लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं। मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 170 रन पर सिमट गई। इससे भारत को पहली पारी में 115 रन की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा बना रहा और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 1 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत की कुल बढ़त 269 रन हो गई है और टीम जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।1
- उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ में राज्य सरकार की 'एक पेड़ मां के नाम' थीम के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा भव्य वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों के साथ सीजीएन पीजी कॉलेज परिसर में किया गया, जहां अर्जुन, पकरिया, गुलमोहर, जामुन और अमरूद जैसे कई महत्वपूर्ण पौधों को रोपा गया। इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला 'रिंकू', अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार सहित विभिन्न सभासदों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कॉलेज परिसर के बाद लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, मुक्तिधाम, त्रिलोक गिरि मंदिर, अस्थायी गौशाला मूड़ा सरकटा, स्थायी गौशाला ग्रांट लंदनपुर, एमआरएफ सेंटर कोटवारा और नई बाईपास रोड सहित नगर के कई प्रमुख स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला 'रिंकू' ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल सुरक्षा और जलवायु संतुलन के लिए वृक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने हर नागरिक से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की बात कही। अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने भी नगरवासियों से पौधों की नियमित देखभाल की अपील की। इस मौके पर समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन एलडीवी बैंक सुर्जन लाल वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक नेता, व्यापारी नेता और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- चीन के ओरडोस में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम ने सांसें रोक देने वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले फाइनल मुकाबले के आखिरी पलों में चीनी धरती पर भारतीय तिरंगा शान से लहराया। मेजबान चीन की टीम शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थी और भारत के सामने फिलीपींस की भी कड़ी चुनौती थी, लेकिन भारतीय धावकों ने हार न मानने का जज्बा दिखाते हुए जीत छीन ली। इस ऐतिहासिक मुकाबले की शुरुआत में भारत की ओर से पहली लेग में आस्तिक प्रधान ने शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद दूसरी लेग में सैंड्रा मोल साबू ने टीम को मुकाबले में मजबूती से बनाए रखा। हालांकि, तीसरी लेग में सेटू मिश्रा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने के बावजूद तेज रफ्तार प्रतिद्वंद्वियों के कारण भारतीय टीम पिछड़ गई। जब आखिरी लैप के लिए बैटन श्रावणी सचिन सांगले के हाथों में आया, तब भारत काफी पीछे चल रहा था और चीन की धाविका ने 10 मीटर से अधिक की मजबूत बढ़त बना ली थी। इस नामुमकिन सी दिखने वाली स्थिति में भी श्रावणी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पहले 100 मीटर में अपनी लय पकड़ी और फिर रफ्तार बढ़ाते हुए चीन व फिलीपींस के बीच की दूरी को कम करना शुरू किया। अंतिम 150 मीटर में श्रावणी की रफ्तार आंधी की तरह बढ़ी और आखिरी 100 मीटर में वे चीनी एंकर के बिल्कुल करीब पहुंच गईं। बिल्कुल अंतिम 50 मीटर पर आकर श्रावणी ने अपनी बची-खुची पूरी ताकत लगा दी और फिनिश लाइन से ठीक पहले एक शानदार लंज लगाया। दोनों धाविकाओं ने लगभग एक साथ फिनिश लाइन पार की, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर परिणाम देखकर पूरा भारतीय दल खुशी से झूम उठा। भारत ने 3:18.64 का समय लेकर चीन (3:18.74) को महज 0.10 सेकंड के मामूली अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।1
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कांवड़िए द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर को सीधे तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है। डीजे पर चढ़ने से रोकने पर भड़के कांवड़िए ने ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर को खुली चुनौती देते हुए कहा, "ज्यादा वर्दी का गुरूर हो तो बता दो अभी, 5 मिनट में उतरवा दूंगा।" यह पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब कुछ कांवड़िये डीजे के ऊपर चढ़े हुए थे। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर ने जब उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा, तो वे उलझ गए। इस घटना के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर बिल्कुल बेसहारा खड़े नजर आए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है और ठीक उससे पहले इस तरह का मामला सामने आया है।1