Shuru
Apke Nagar Ki App…
CHANDAN KUMAR
More news from बिहार and nearby areas
- Post by CHANDAN KUMAR1
- राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।1
- आरा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: पैगंबर साहब के जन्मदिवस ,मिला भाईचारे और कौमी एकता का संदेश आरा। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर आरा शहर में एक विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरे शहर में जश्न और अकीदत का माहौल रहा और आपसी सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया।जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस मौके पर मुल्क में अमन-चैन और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं। वहीं आरा शहर रामगढ़िया से जुलूस की शुरुआत की गई और आरण्य देवी, शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज मोड़, बाबू बाजार होते हुए रमना पहुंचा जहां कई झांकियां आकर्षण की केंद्र बनी रही। वही इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए और एक से एक करतब अपना दिखाते रहे जिससे लोग सड़कों पर अपनी गाड़ियों को रोक कर उनकी करतब को देखते रहे। यह दृश्य देखने लायक था।वही भोजपुर डीएम और एसपी ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी थी।जुलूस के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, पुलिस पदाधिकारियों को लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया था, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।4
- अल्फा इंटरनेशनल स्कूल बिहिया में राखी मनाया गया जिसमें बिहिया थाना अध्यक्ष पहुंचे देखें -1
- 🎨 बामपाली में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के बच्चों ने दिखाया कला का हुनर! 📍 आरा-बक्सर रोड पर बामपाली स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में बच्चों के शानदार कला-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान आरा भोजपुर के डीडीसी ने बच्चों के कला-प्रदर्शन का अवलोकन किया और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का निरीक्षण भी किया। 🎥 बच्चों की प्रतिभा और स्कूल निरीक्षण की पूरी तस्वीरें/वीडियो देखिए। #MountLiteraZeeSchool #Bampali #Ara #Bhojpur #DDC #ArtExhibition #StudentsTalent #जनताकीआवाजआराज्यूज़1
- 🌊 बाढ़ के बीच सोनाली सिंह ने डीएम से उठाई आवाज, हर नाव पर 5 लाइफ जैकेट की मांग 🚨 बड़हरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद समाजसेविका सोनाली सिंह ने भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा से मुलाकात की और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोनाली सिंह ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलने वाली प्रत्येक नाव पर कम-से-कम 5 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएं, ताकि राहत और आवागमन के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उन्होंने राहत सूची को तत्काल अपडेट करने, वास्तविक प्रभावित परिवारों का नाम जोड़ने और नाविकों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके। 🌊 सुरक्षा, राहत और पारदर्शी व्यवस्था—बाढ़ पीड़ितों के लिए सोनाली सिंह ने उठाई आवाज। #BiharFlood #Bhojpur #Barhara #Ara #FloodNews #SonaliSingh #DMBhojpur #ManeshKumarMeena #BiharNews #AraNews #FloodRelief #BhojpurNews1
- लायंस क्लब ऑफ आरा ग्रेटर, इनर व्हील क्लब ऑफ अरण्या आरा स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आरा शहर के क्षत्रिय स्कूल के सभागार में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आरा से संजय श्रीवास्तव लायंस क्लब ऑफ आरा ग्रेटर, इनर व्हील क्लब ऑफ अरण्या आरा स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आरा शहर के क्षत्रिय स्कूल के सभागार में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मौके पर डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि नशा बहुत ही खराब चीज है ज्यादातर युवाओं में देखने को मिल रहा है अगर इसको नहीं छोड़ते हैं तो कैंसर जैसी बीमारियां हो जाएगी. IWC की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने कहा कि नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है हम लोगों के क्लब का मुख्य उद्देश्य यही है कि समाज को सही दिशा मिल सके नशा छूट सके। इस अवसर पर आरा ग्रेटर के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल सचिव मुशर्रफ आलम तारकेश्वर प्रसाद शमीम अख्तर iwc की अध्यक्ष रितु सिन्हा और उनकी क्लब की सदस्य भी मौजूद थी। इसके साथ-साथ विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर विवेक राज एवं निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव सहित उनके संस्थान के कई सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन प्रदीप श्रीवास्तव ने और धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश अग्रवाल ने किया।1
- अल्फा इंटरनेशनल स्कूल बिहिया में राखी मनाया गया जिसमें बिहिया थाना अध्यक्ष पहुंचे देखें -1