बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाएगा ‘रूम टू रीड’, नौगिरवा विद्यालय में हुआ उद्घाटन कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा में ‘रूम टू रीड’ का उद्घाटन अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा में ‘रूम टू रीड’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन को बेहतर बनाने तथा उनमें पढ़ने की रुचि विकसित करने पर जोर दिया गया। ‘रूम टू रीड’ पहल के माध्यम से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाएगा ‘रूम टू रीड’, नौगिरवा विद्यालय में हुआ उद्घाटन कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा में ‘रूम टू रीड’ का उद्घाटन अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा में ‘रूम टू रीड’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन को बेहतर बनाने तथा उनमें पढ़ने की रुचि विकसित करने पर जोर दिया गया। ‘रूम टू रीड’ पहल के माध्यम से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
- *लगातार बारिश में ढहा कच्चा मकान, छोटे बच्चों संग डर के साए में रहने को मजबूर परिवार* भादर (अमेठी)। जनपद अमेठी के विकासखंड भादर अंतर्गत ग्रामसभा त्रिसुंडी में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। बारिश के चलते एक पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना दिन के समय हुई और मकान के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से परिवार का गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ और हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान का जो हिस्सा अभी खड़ा है, वह भी काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। ऐसे में परिवार भय के माहौल में रहने को मजबूर है। पीड़ित कल्लू साहू ने बताया कि परिवार में छोटे-छोटे बच्चे और बहू हैं। मकान गिरने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी समस्या रहने की खड़ी हो गई है। मजबूरी में परिवार कच्ची और जर्जर दीवारों के सहारे चद्दर डालकर रहने को विवश है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण बची हुई दीवारें भी कमजोर हो चुकी हैं। परिवार को हर समय इस बात का डर बना रहता है कि कहीं मकान का बचा हुआ हिस्सा भी अचानक न गिर जाए और कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मकान गिरने के बाद परिवार ने शासन और प्रशासन से मामले की जांच कराते हुए आपदा राहत के तहत आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे परिवारों का जल्द सर्वे कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षित आवास की व्यवस्था नहीं की गई तो जर्जर दीवारों के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।4
- राजभवन में रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक, राज्यपाल ने दिए जनसेवा के विस्तार के निर्देश राजभवन में रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक, राज्यपाल ने दिए जनसेवा के विस्तार के निर्देश लखनऊ/अमेठी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा लखनऊ की वार्षिक सामान्य बैठक 31 अगस्त 2026 को राजभवन लखनऊ में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अमेठी से रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धीरेन्द्र सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंह ने बैठक में सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को जनसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा प्रत्येक जिले में कम से कम एक हजार पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया। राज्यपाल ने अधिक से अधिक लोगों को रेड क्रॉस से जोड़ने, रक्तदान को बढ़ावा देने तथा स्कूलों और फैक्ट्रियों में प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा और आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सभापति एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार, प्रदेश उपसभापति अमरनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह तथा स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित घोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- अमेठी में सवर्ण आर्मी की पदयात्रा, मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अमेठी, गौरीगंज। विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण आर्मी संगठन, जनपद अमेठी की ओर से सोमवार, 31 अगस्त को शांतिपूर्ण पदयात्रा एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा में संगठन के जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रितिका तिवारी, आंचल ओझा समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन की पदयात्रा जामो रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय, गौरीगंज पहुंची। यहां संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, यूजीसी के नए नियमों एवं प्रावधानों पर पुनर्विचार करने, आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वास्तविक जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता देने तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रही। इस दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र या लाठी-डंडों का प्रयोग नहीं किया गया। साथ ही यातायात और कानून-व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा गया। जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा ने कहा कि संगठन अपने समाज की मांगों को लेकर लगातार लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा। यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से पूरे भारत में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- अमेठी जिले के रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने राज्य पाल के सामने रखी मिशाल राजभवन लखनऊ में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा लखनऊ की वार्षिक सामान्य बैठक महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई | बैठक मे प्रदेश के सभी जिलों से रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया | अमेठी से रेड क्रॉस के सचिव धीरेन्द्र सिंह और कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंह बैठक मे प्रतिभाग किए | महामहिम राज्यपाल ने सभी सदस्यों से टी बी मरीजों को पोषण पोटली देने, झोपड़ पट्टी में रहने वाले बच्चों को स्कूल भेजने, हर जिलों से कम से कम 1000 वृक्ष लगाने, रक्तदान कराने, रेड क्रॉस के अधिक से अधिक सदस्य बनाने, स्कूल और फैक्ट्री में प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया | इस बैठक मे रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सभापति और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी , रेड क्रॉस के प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार , प्रदेश उपसभापति अमरनाथ मिश्रा , कोषाध्यक्ष अरुण सिंह , स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित घोष जी उपस्थित थे3
- *थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत अभियोग में 01 वांछित फरार अभियुक्त समाजवादी पार्टी के नेता संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।* इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट ।*1
- थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा दुर्गा पूजा के दान पात्र की चोरी का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, दान पात्र व ₹1,210/- नकद बरामद* *थाना – धनपतगंज* *जनपद-सुलतानपुर* *दिनांक – 01.09.2026* *थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा दुर्गा पूजा के दान पात्र की चोरी का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, दान पात्र व ₹1,210/- नकद बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष धनपतगंज महोदया के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण- *वादी *दुर्गेश सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह*, निवासी ग्राम पीरोसरैया, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर द्वारा दिनांक 31.08.2026 को घर से *दुर्गा पूजा का दान पात्र, जिसमें करीब ₹1,780/- रुपये थे*, चोरी हो जाने के संबंध में थाना धनपतगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर *मु0अ0सं0 175/2026 धारा 305(a)/331(3) BNS* बनाम लालू प्रसाद पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी एवं बरामदगी- *थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त लालू प्रसाद पुत्र पवन कुमार*, निवासी ग्राम बेही निदुरा, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 32 वर्ष को आज *दिनांक 01.09.2026 को प्रातः ग्राम पड़रे से पीरोसरैया आने वाली नहर पटरी पक्की रोड से* गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से चोरी किया गया *01 अदद दान पात्र एवं ₹1,210/- नकद* बरामद किया गया। जिसके आधार पर मुकदमे में *धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त-* लालू प्रसाद पुत्र पवन कुमार,निवासी ग्राम बेही निदुरा, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर,उम्र करीब 32 वर्ष। *बरामदगी-* 01 अदद दुर्गा पूजा का दान पात्र व ₹1,210/- नकद *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री राकेश कुमार मौर्या 2. हे0का0 उमेश सिंह 3. हे0का0 मनोज कुमार 4. का0 मोहित कुमार 5. का0 अवनीश कुमार1
- मोड़ पर अनियंत्रित हुआ टेंपो, खाई में घुसा, कई यात्री घायल अमेठी। रानीगंज थाना क्षेत्र के कचनाव मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसा। हादसे में टेंपो सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो तेज गति से जा रहा था। कचनाव मोड़ के पास पहुंचते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और टेंपो सड़क से उतरकर खाई में चला गया। हादसे में टेंपो में सवार यात्रियों को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- स्कूली बस-कंटेनर की भीषण टक्कर में 16 बच्चे घायल अवकाश के बावजूद स्कूल खोलना पड़ा भारी, जिलाधिकारी सख्त स्कूली बस-कंटेनर की भीषण टक्कर में 16 बच्चे घायल अवकाश के बावजूद स्कूल खोलना पड़ा भारी, जिलाधिकारी सख्त अमेठी । भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट पर जिलाधिकारी ने 31 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद जगदीशपुर के अलीनगर स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल खोला गया। इसी दौरान छात्रों को ले जा रही स्कूल बस थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के थौरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग पर स्कूल बस की दूध टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 16 बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने सभी बच्चों को सीएचसी भिजवाया। 15 बच्चों की हालत सामान्य है, एक बच्चे को फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बीएसए को आरपीएस पब्लिक स्कूल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को हादसे की विस्तृत जांच और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा - बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, आदेशों की अवहेलना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1