स्कूली बस-कंटेनर की भीषण टक्कर में 16 बच्चे घायल अवकाश के बावजूद स्कूल खोलना पड़ा भारी, जिलाधिकारी सख्त स्कूली बस-कंटेनर की भीषण टक्कर में 16 बच्चे घायल अवकाश के बावजूद स्कूल खोलना पड़ा भारी, जिलाधिकारी सख्त अमेठी । भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट पर जिलाधिकारी ने 31 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद जगदीशपुर के अलीनगर स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल खोला गया। इसी दौरान छात्रों को ले जा रही स्कूल बस थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के थौरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग पर स्कूल बस की दूध टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 16 बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने सभी बच्चों को सीएचसी भिजवाया। 15 बच्चों की हालत सामान्य है, एक बच्चे को फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बीएसए को आरपीएस पब्लिक स्कूल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को हादसे की विस्तृत जांच और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा - बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, आदेशों की अवहेलना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्कूली बस-कंटेनर की भीषण टक्कर में 16 बच्चे घायल अवकाश के बावजूद स्कूल खोलना पड़ा भारी, जिलाधिकारी सख्त स्कूली बस-कंटेनर की भीषण टक्कर में 16 बच्चे घायल अवकाश के बावजूद स्कूल खोलना पड़ा भारी, जिलाधिकारी सख्त अमेठी । भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट पर जिलाधिकारी ने 31 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद जगदीशपुर के अलीनगर स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल खोला गया। इसी दौरान छात्रों को ले जा रही स्कूल बस थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के थौरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग पर स्कूल बस की दूध टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 16 बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने सभी बच्चों को सीएचसी भिजवाया। 15 बच्चों की हालत सामान्य है, एक बच्चे को फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बीएसए को आरपीएस पब्लिक स्कूल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को हादसे की विस्तृत जांच और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा - बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, आदेशों की अवहेलना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाएगा ‘रूम टू रीड’, नौगिरवा विद्यालय में हुआ उद्घाटन कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा में ‘रूम टू रीड’ का उद्घाटन अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा में ‘रूम टू रीड’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन को बेहतर बनाने तथा उनमें पढ़ने की रुचि विकसित करने पर जोर दिया गया। ‘रूम टू रीड’ पहल के माध्यम से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।1
- रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार महिला और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार महिला और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की मुख्य बातें स्थान: बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-232) पर स्थित दो सड़का। प्रभावित: बाइक पर सवार एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सहायता: स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल: पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- डायल 112 ड्राइवर हादसे में गंभीर घायल: गाड़ी स्लिप होने से हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर सुल्तानपुर में डायल 112 के ड्राइवर विवेक दुबे मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी स्लिप होने से यह हादसा हुआ। उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। विवेक दुबे हलियापुर थाने में तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वे छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर कुड़वार थाना क्षेत्र के गजहेड़ी बाजार में उनकी गाड़ी अचानक स्लिप हो गई। इस हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। नाक और मुंह से खून बह रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल विवेक दुबे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में मदद की। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा, आरआई राजेश कुमार (पुलिस लाइन) और कुड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे। मरीज के साथ एक सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राज और दो सिपाही लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर गए हैं।2
- जिला बदर हिस्ट्री शीटर को पुलिस ने थमाई नोटिस, तीन दिन में जिला छोड़ने का आदेश लालगंज प्रतापगढ़। जिले बदर हिस्ट्री शीटर को गाजे बाजे के साथ उसके घर पहुंची पुलिस ने नोटिस तामील कराते हुए तीन दिन के भीतर सीमा से बाहर जाने को कहा है। लालगंज कोतवाली के रायपुर भगदरा निवासी वीरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पासी हिस्ट्री शीटर है। पुलिस के अनुसार आए दिन वह असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहता है। जिससे सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा रहता है। लालगंज कोतवाली पुलिस की इसी आख्या के आधार पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने हिस्ट्री शीटर को जिला बदर कर दिया है। मंगलवार को रानीगंज कैथौला चैकी पुलिस जिलाधिकारी के आदेश की नोटिस तामील कराने जिला बदर आरोपी के घर पहुंची। गाजे बाजे के साथ पहुंची पुलिस ने आरोपी को जिला बदर की नोटिस पढ़कर सुनाया और तीन दिन के भीतर जिले की सीमा से बाहर चले जाने का निर्देश दिया। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद हिस्ट्री शीटर को जिला बदर की नोटिस थमा दी गयी है। नोटिस की नियमावली के विपरीत यदि आरोपी जिले में पाया गया अथवा जिले की सीमा में आने का साक्ष्य मिला तो मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- भोजन-पानी, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश रायबरेली विकासखंड अमांवा के लोधीपुर गांव में नहर के ओवरफ्लो होने से अतरिक्त जल भराव हो जाने पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेल्टर होम में रह रहे सभी प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, राहत शिविर में रह रहे किसी भी परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- सीएम योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अभद्र एवं अशोभनीय गाने का प्रचार निंदनीय-- धीरज ओझा प्रतापगढ़। पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने समाजवादी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अभद्र एवं अशोभनीय गाना बनवाकर प्रचारित किए जाने की कड़ी शब्दों में निंदा की।1
- सीएमओ कार्यालय के बाहर ही जलभराव, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल गौरीगंज। जिला मुख्यालय गौरीगंज में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर जलभराव की स्थिति बन जा रही है। कार्यालय के मुख्य गेट और संपर्क मार्ग पर पानी भरने से मरीजों, तीमारदारों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद कार्यालय के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में रोजाना आने वाले लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर कार्यालय पहुंचना पड़ता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ जाती है। खास बात यह है कि जिस कार्यालय से जिले की स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी होती है, उसके मुख्य प्रवेश मार्ग पर ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख सरकारी कार्यालय के बाहर ही जलनिकासी की स्थिति इतनी खराब है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।1
- सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के लिए बाजार सजे: लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले 5 से 1000 रुपए तक मार्केट में उपलब्ध सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और श्रृंगार के सामानों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि, रक्षाबंधन के तुरंत बाद होने के कारण अभी भीड़ कम है, लेकिन दुकानदारों को अगले एक-दो दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। श्रृंगार का सामान 5-10 रुपए से लेकर 400-500 रुपए तक मिल रहा है। इसके अलावा, झूले 120 रुपए से 3000 रुपए तक, सिंहासन 50 रुपए से 1000 रुपए तक, माला 5 रुपए से 1000 रुपए तक और पगड़ी 5 रुपए से 400 रुपए तक के दामों में बेचे जा रहे हैं। राधा और कृष्ण की पोशाकें भी 100 रुपए से 500 रुपए तक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जिसमें मोरपंख और मटकी भी शामिल हैं। शहर के मुरारी दास गली स्थित मुरारी दास एंड संस के मालिक ओजस अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के सामान की खरीदारी के लिए अभी कम लोग आ रहे हैं। उन्होंने इसका कारण हाल ही में समाप्त हुआ रक्षाबंधन का बाजार बताया। अग्रवाल के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जन्माष्टमी के सामानों की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया और राहुल चौराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी। पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट भी इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।4
- 81-B फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़। जनहित की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में नया माल गोदाम रोड स्थित निर्माणाधीन 81-B फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़अभिषेक पांडेय से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि 81-B फ्लाईओवर का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, जिसके कारण नया माल गोदाम रोड क्षेत्र के व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जाम, भारी बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ व जलभराव एवं यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिसका सीधा प्रभाव व्यापारियों के कारोबार और आम जनता की दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि 81-B फ्लाईओवर की निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं पूर्ण होने की संभावित समय-सीमा से प्रभावित लोगों को अवगत कराया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा आवागमन को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विकास कार्य जनहित के लिए होते हैं, लेकिन विकास के दौरान आम नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो, यह प्रशासन और कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने तथा यातायात की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की।जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने जनहित की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द फ्लावर का कार्य कराने का आश्वासन दिया lइस दौरान नया माल गोदाम रोड के व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे तथा सभी ने जनहित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, विजय मिश्रा, अशोक द्विवेदी, मोहम्मद नफीस खान,आशीष शुक्ल,बैजनाथ यादव, मो शकील, आशुतोष खरे, विश्व प्रताप सिंह, मनोज सिंह,प्रकाश शुक्ल,बाबर, अख्तर मसूद, मोहम्मद शमशाद, राम अभिलाष शर्मा,सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप खत्री, अनिल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रईस, सहित प्रभावित लोग उपस्तिथ रहे l1