81-B फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़। जनहित की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में नया माल गोदाम रोड स्थित निर्माणाधीन 81-B फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़अभिषेक पांडेय से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि 81-B फ्लाईओवर का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, जिसके कारण नया माल गोदाम रोड क्षेत्र के व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जाम, भारी बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ व जलभराव एवं यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिसका सीधा प्रभाव व्यापारियों के कारोबार और आम जनता की दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि 81-B फ्लाईओवर की निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं पूर्ण होने की संभावित समय-सीमा से प्रभावित लोगों को अवगत कराया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा आवागमन को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विकास कार्य जनहित के लिए होते हैं, लेकिन विकास के दौरान आम नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो, यह प्रशासन और कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने तथा यातायात की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की।जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने जनहित की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द फ्लावर का कार्य कराने का आश्वासन दिया lइस दौरान नया माल गोदाम रोड के व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे तथा सभी ने जनहित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, विजय मिश्रा, अशोक द्विवेदी, मोहम्मद नफीस खान,आशीष शुक्ल,बैजनाथ यादव, मो शकील, आशुतोष खरे, विश्व प्रताप सिंह, मनोज सिंह,प्रकाश शुक्ल,बाबर, अख्तर मसूद, मोहम्मद शमशाद, राम अभिलाष शर्मा,सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप खत्री, अनिल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रईस, सहित प्रभावित लोग उपस्तिथ रहे l

- डीएम ने पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हाल-चाल, लेखपाल को किया निलंबित प्रतापगढ़। तहसील सदर क्षेत्र के सराय बहेलिया गांव के हनुमान का पुरवा में देर रात बारिश के दौरान जर्जर कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची देवांशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया,घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे का जायजा लेने के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डीएम ने परिवार को आपदा राहत से एक लाख की सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हादसे की सूचना समय से प्रशासन तक नहीं पहुंचने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।1
- डीएम ने सराय बहेरिया घटनास्थल पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल को किया निलंबित ---------------------- डीएम ने सराय बहेरिया घटनास्थल पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल को किया निलंबित ---------------------- प्रतापगढ़-: तहसील सदर क्षेत्र के सराय बहेलिया गांव के हनुमान का पुरवा में देर रात बारिश के दौरान जर्जर कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची देवांशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हनुमान का पुरवा निवासी रामबाबू (45) अपनी पत्नी कुसुम और दो बच्चों देवांशी व दिव्यांशु के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे घर के पीछे स्थित कच्ची मिट्टी की दीवार लगातार बारिश के कारण गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से रामबाबू के पक्के मकान की पिछली बाउंड्री भी ढह गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद देवांशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया जिसका ईलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे का जायजा लेने के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डीएम ने परिवार को आपदा राहत से 1 लाख की सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हादसे की सूचना समय से प्रशासन तक नहीं पहुंचने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।1
- मोड़ पर अनियंत्रित हुआ टेंपो, खाई में घुसा, कई यात्री घायल अमेठी। रानीगंज थाना क्षेत्र के कचनाव मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसा। हादसे में टेंपो सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो तेज गति से जा रहा था। कचनाव मोड़ के पास पहुंचते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और टेंपो सड़क से उतरकर खाई में चला गया। हादसे में टेंपो में सवार यात्रियों को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- राजभवन में रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक, राज्यपाल ने दिए जनसेवा के विस्तार के निर्देश राजभवन में रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक, राज्यपाल ने दिए जनसेवा के विस्तार के निर्देश लखनऊ/अमेठी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा लखनऊ की वार्षिक सामान्य बैठक 31 अगस्त 2026 को राजभवन लखनऊ में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अमेठी से रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धीरेन्द्र सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंह ने बैठक में सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को जनसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा प्रत्येक जिले में कम से कम एक हजार पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया। राज्यपाल ने अधिक से अधिक लोगों को रेड क्रॉस से जोड़ने, रक्तदान को बढ़ावा देने तथा स्कूलों और फैक्ट्रियों में प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा और आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सभापति एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार, प्रदेश उपसभापति अमरनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह तथा स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित घोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- #प्रतापगढ़*डीएम ने सराय बहेलिया पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल निलंबित*1
- अमेठी में सवर्ण आर्मी की पदयात्रा, मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अमेठी, गौरीगंज। विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण आर्मी संगठन, जनपद अमेठी की ओर से सोमवार, 31 अगस्त को शांतिपूर्ण पदयात्रा एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा में संगठन के जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रितिका तिवारी, आंचल ओझा समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन की पदयात्रा जामो रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय, गौरीगंज पहुंची। यहां संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, यूजीसी के नए नियमों एवं प्रावधानों पर पुनर्विचार करने, आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वास्तविक जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता देने तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रही। इस दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र या लाठी-डंडों का प्रयोग नहीं किया गया। साथ ही यातायात और कानून-व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा गया। जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा ने कहा कि संगठन अपने समाज की मांगों को लेकर लगातार लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा। यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से पूरे भारत में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- थाना कोतवाली नगर में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000/- के इनाम घोषित किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने क्या कहा थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत अभियोग में 01 वांछित फरार अभियुक्त संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट ।1
- सपा नेता के विरुद्ध एसपी दीपक भूकर ने ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम किया घोषित #प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमे में एक वांछित फरार आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया,इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट।1
- सीएमओ कार्यालय के बाहर ही जलभराव, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल गौरीगंज। जिला मुख्यालय गौरीगंज में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर जलभराव की स्थिति बन जा रही है। कार्यालय के मुख्य गेट और संपर्क मार्ग पर पानी भरने से मरीजों, तीमारदारों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद कार्यालय के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में रोजाना आने वाले लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर कार्यालय पहुंचना पड़ता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ जाती है। खास बात यह है कि जिस कार्यालय से जिले की स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी होती है, उसके मुख्य प्रवेश मार्ग पर ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख सरकारी कार्यालय के बाहर ही जलनिकासी की स्थिति इतनी खराब है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।1