Shuru
Apke Nagar Ki App…
#प्रतापगढ़*डीएम ने सराय बहेलिया पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल निलंबित*
Krishnaabhan singh
#प्रतापगढ़*डीएम ने सराय बहेलिया पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल निलंबित*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 81-B फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़। जनहित की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में नया माल गोदाम रोड स्थित निर्माणाधीन 81-B फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़अभिषेक पांडेय से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि 81-B फ्लाईओवर का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, जिसके कारण नया माल गोदाम रोड क्षेत्र के व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जाम, भारी बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ व जलभराव एवं यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिसका सीधा प्रभाव व्यापारियों के कारोबार और आम जनता की दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि 81-B फ्लाईओवर की निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं पूर्ण होने की संभावित समय-सीमा से प्रभावित लोगों को अवगत कराया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा आवागमन को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विकास कार्य जनहित के लिए होते हैं, लेकिन विकास के दौरान आम नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो, यह प्रशासन और कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने तथा यातायात की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की।जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने जनहित की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द फ्लावर का कार्य कराने का आश्वासन दिया lइस दौरान नया माल गोदाम रोड के व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे तथा सभी ने जनहित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, विजय मिश्रा, अशोक द्विवेदी, मोहम्मद नफीस खान,आशीष शुक्ल,बैजनाथ यादव, मो शकील, आशुतोष खरे, विश्व प्रताप सिंह, मनोज सिंह,प्रकाश शुक्ल,बाबर, अख्तर मसूद, मोहम्मद शमशाद, राम अभिलाष शर्मा,सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप खत्री, अनिल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रईस, सहित प्रभावित लोग उपस्तिथ रहे l1
- डीएम ने पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हाल-चाल, लेखपाल को किया निलंबित प्रतापगढ़। तहसील सदर क्षेत्र के सराय बहेलिया गांव के हनुमान का पुरवा में देर रात बारिश के दौरान जर्जर कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची देवांशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया,घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे का जायजा लेने के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डीएम ने परिवार को आपदा राहत से एक लाख की सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हादसे की सूचना समय से प्रशासन तक नहीं पहुंचने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।1
- डीएम ने सराय बहेरिया घटनास्थल पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल को किया निलंबित ---------------------- डीएम ने सराय बहेरिया घटनास्थल पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल को किया निलंबित ---------------------- प्रतापगढ़-: तहसील सदर क्षेत्र के सराय बहेलिया गांव के हनुमान का पुरवा में देर रात बारिश के दौरान जर्जर कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची देवांशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हनुमान का पुरवा निवासी रामबाबू (45) अपनी पत्नी कुसुम और दो बच्चों देवांशी व दिव्यांशु के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे घर के पीछे स्थित कच्ची मिट्टी की दीवार लगातार बारिश के कारण गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से रामबाबू के पक्के मकान की पिछली बाउंड्री भी ढह गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद देवांशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया जिसका ईलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे का जायजा लेने के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डीएम ने परिवार को आपदा राहत से 1 लाख की सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हादसे की सूचना समय से प्रशासन तक नहीं पहुंचने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।1
- भोजन-पानी, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश रायबरेली विकासखंड अमांवा के लोधीपुर गांव में नहर के ओवरफ्लो होने से अतरिक्त जल भराव हो जाने पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेल्टर होम में रह रहे सभी प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, राहत शिविर में रह रहे किसी भी परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- प्रयागराज। नैनी में नल से आ रहा सीवर जैसा गंदा पानी, लोगों में आक्रोश प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड नंबर 20 के कई मोहल्लों में इन दिनों नलों से सीवर जैसा गंदा पानी आने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को हनुमान नगर में भी नलों से गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आने की शिकायत सामने आई। वहीं स्थानीय निवासी सुरेश विश्वकर्मा ने फोन के माध्यम से जलकर के अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमान नगर में काफी दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है जिससे लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। वहीं रक्षाबंधन के दिन जमुना नगर की महिलाओं ने भी नलों से आ रहे गंदे पानी को बोतलों में भरकर अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की थी। हालांकि छुट्टी होने की जानकारी मिलने के बाद महिलाएं अधिकारियों से मुलाकात नहीं कर सकीं। इसके बावजूद स्थानीय निवासी लक्ष्मी केसरी ने जलकर के अधिकारियों से फोन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों ने जलकर विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने और पेयजल की आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है।2
- 15 दिन में सुनवाई और चेंबर पर जीरो किराया: हाईकोर्ट बार चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार ने खोला एजेंडा हाईकोर्ट बार चुनाव: मुकदमों की त्वरित सुनवाई और चेंबर से किराया हटाने का वादा, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने रखी प्राथमिकताएं प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रभा शंकर मिश्रा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं के हित, कोर्ट की कार्यप्रणाली और चेंबर आवंटन से जुड़ी समस्याओं पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।1
- *प्रतापगढ़* थाना पट्टी क्षेत्र के ग्राम आम्री सराय सेंधवा की एक विधवा महिला ने *जेठानी और बेटे को ताला तोड़कर कमरे पर कब्जे का लगाया आरोप विधवा ने SP से लगाई गुहार*1
- थाना कोतवाली नगर में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000/- के इनाम घोषित किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने क्या कहा थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत अभियोग में 01 वांछित फरार अभियुक्त संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट ।1
- सपा नेता के विरुद्ध एसपी दीपक भूकर ने ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम किया घोषित #प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमे में एक वांछित फरार आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया,इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट।1