logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हैडलाइन* *भादरा (हनुमानगढ़): CMHO डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में कलाना के श्री श्याम मेडिकोज पर डिप्टी CMHO डॉ. अखिलेश शर्मा, BCMO डॉ. संदीप पूनिया सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का आकस्मिक निरीक्षण - बिना फार्मासिस्ट पंकज कुमार के चल रही दुकान में मिला मिनी अस्पताल, टांका किट, इंजेक्शन और सर्जिकल सामान, संचालक पाबंद, औषधि नियंत्रक को लिखा पत्र* *हैडलाइन: भादरा के कलाना में मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई - उपचार सामग्री मिलने पर संचालक पाबंद, औषधि नियंत्रक को लिखा पत्र* *भादरा (हनुमानगढ़)।* मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में मंगलवार, 25 अगस्त को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंड भादरा के कलाना में संचालित श्री श्याम मेडिकोज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा, बीसीएमओ भादरा डॉ. संदीप पूनिया, अर्बन डीपीओ जितेन्द्र सिंह राठौड़ एवं बीएनओ ललित कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर पंजीकृत फार्मासिस्ट पंकज कुमार मौके पर उपस्थित नहीं मिले। उनके पिता रणधीर सिंह ने मेडिकल स्टोर के रिकॉर्ड प्रस्तुत किए, जिसमें रोगियों के नाम से दवा वितरण का रिकॉर्ड भी पाया गया। स्टोर के अंदर एक छोटे केबिन में बैड पर ट्रे में पट्टी करने का सामान, बैंडेज, कॉटन, पोविडिन आयोडीन आदि सामग्री रखी मिली। वहीं, टांका लगाने में उपयोग होने वाले सिल्क स्यूचर, सीजर, नीडल होल्डर सहित बीपी इंस्ट्रूमेंट एवं स्टेथोस्कोप भी पाए गए। टीम को उपचार में उपयोग होने वाली दवाइयां, इंजेक्शन तथा उपयोग किए गए इंजेक्शन एवं दवाओं के खाली रेपर भी मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि मेडिकल स्टोर पर रोगियों का उपचार भी किया जा रहा था। इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को उपचार संबंधी गतिविधियां नहीं करने के लिए पाबंद किया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर दवाओं से संबंधित अनियमितताओं की जांच के लिए जिला औषधि नियंत्रक विभाग को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही मेडिकल स्टोर पर उपचार करने वालों के संबंध में भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*

2 days ago
user_राजेश चौधरी
राजेश चौधरी
Local News Reporter भादरा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
2 days ago
e6017d8d-5a0f-4015-843d-d88d75764a96

*हैडलाइन* *भादरा (हनुमानगढ़): CMHO डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में कलाना के श्री श्याम मेडिकोज पर डिप्टी CMHO डॉ. अखिलेश शर्मा, BCMO डॉ. संदीप पूनिया सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का आकस्मिक निरीक्षण - बिना फार्मासिस्ट पंकज कुमार के चल रही दुकान में मिला मिनी अस्पताल, टांका किट, इंजेक्शन और सर्जिकल सामान, संचालक पाबंद, औषधि नियंत्रक को लिखा पत्र* *हैडलाइन: भादरा के कलाना में मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई - उपचार सामग्री मिलने पर संचालक पाबंद, औषधि नियंत्रक को लिखा पत्र* *भादरा (हनुमानगढ़)।* मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में मंगलवार, 25 अगस्त को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंड भादरा के कलाना में संचालित श्री श्याम मेडिकोज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा, बीसीएमओ भादरा डॉ. संदीप पूनिया, अर्बन डीपीओ जितेन्द्र सिंह राठौड़ एवं बीएनओ ललित कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर पंजीकृत फार्मासिस्ट पंकज कुमार मौके पर उपस्थित नहीं मिले। उनके पिता रणधीर सिंह ने मेडिकल स्टोर के रिकॉर्ड प्रस्तुत किए, जिसमें रोगियों के नाम से दवा वितरण का रिकॉर्ड भी पाया गया। स्टोर के अंदर एक छोटे केबिन में बैड पर ट्रे में पट्टी करने का सामान, बैंडेज, कॉटन, पोविडिन आयोडीन आदि सामग्री रखी मिली। वहीं, टांका लगाने में उपयोग होने वाले सिल्क स्यूचर, सीजर, नीडल होल्डर सहित बीपी इंस्ट्रूमेंट एवं स्टेथोस्कोप भी पाए गए। टीम को उपचार में उपयोग होने वाली दवाइयां, इंजेक्शन तथा उपयोग किए गए इंजेक्शन एवं दवाओं के खाली रेपर भी मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि मेडिकल स्टोर पर रोगियों का उपचार भी किया जा रहा था। इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को उपचार संबंधी गतिविधियां नहीं करने के लिए पाबंद किया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर दवाओं से संबंधित अनियमितताओं की जांच के लिए जिला औषधि नियंत्रक विभाग को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही मेडिकल स्टोर पर उपचार करने वालों के संबंध में भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*

More news from हरियाणा and nearby areas
  • नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर
    1
    नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
    1
    🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'!
🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा।
🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान!
जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
    user_Ishan
    Ishan
    भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया। इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।" उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"
    1
    सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा
टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया।
इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया।
धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।"
उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • डी.बी. अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा आक्रोश: गेट नंबर 2 पर सत्याग्रहियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, कल से शुरू होगा आमरण अनशन ​चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डी.बी. जिला अस्पताल में चरमराई व्यवस्थाओं, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन की घोर लापरवाही, संवेदक फर्मों द्वारा सफाई कर्मियों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर किए जा रहे भुगतान घोटाले और दवाओं व जरूरी जांचों के अभाव के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अस्पताल के गेट नंबर 2 पर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच एवं भगत सिंह फोर्स (राजगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में गत 25 अगस्त से अनवरत शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी है। अस्पताल प्रशासन की हठधर्मिता और कुंभकर्णी नींद को जगाने के लिए गुरुवार को धरना स्थल पर आंदोलनकारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की सद्बुद्धि के लिए आहुतियां दी गईं। ​सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश मामा जी ने अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण गरीब, असहाय और ग्रामीण मरीज भारी पीड़ा भुगत रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आज शाम तक 13 सूत्रीय जनहितैषी मांगों पर लिखित प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किए गए, तो कल 28 अगस्त से गेट नंबर 2 पर अनिश्चितकालीन 'आमरण अनशन' प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी समस्त व्यक्तिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी। आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक के नाम विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर वर्तमान व पूर्व सफाई संवेदक फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने, फर्जी हाजिरी घोटाले की वित्तीय जांच व वसूली कराने, फैब्रिक वार्ड की महीनों से खराब पड़ी ईसीजी मशीन को तुरंत दुरुस्त करने, 24 घंटे सोनोग्राफी व आपातकालीन जांच निशुल्क उपलब्ध कराने और डीडीसी पर अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ​धरना स्थल पर आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान दिनेश मामा जी, नीतीश कड़वासरा, रोहतास, चंद्रभान शर्मा, अली हसन, तौफीक सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर शीघ्र सुधार की मांग उठाई।
    1
    डी.बी. अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा आक्रोश: गेट नंबर 2 पर सत्याग्रहियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, कल से शुरू होगा आमरण अनशन  
​चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डी.बी. जिला अस्पताल में चरमराई व्यवस्थाओं, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन की घोर लापरवाही, संवेदक फर्मों द्वारा सफाई कर्मियों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर किए जा रहे भुगतान घोटाले और दवाओं व जरूरी जांचों के अभाव के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अस्पताल के गेट नंबर 2 पर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच एवं भगत सिंह फोर्स (राजगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में गत 25 अगस्त से अनवरत शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी है। अस्पताल प्रशासन की हठधर्मिता और कुंभकर्णी नींद को जगाने के लिए गुरुवार को धरना स्थल पर आंदोलनकारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की सद्बुद्धि के लिए आहुतियां दी गईं।  
​सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश मामा जी ने अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण गरीब, असहाय और ग्रामीण मरीज भारी पीड़ा भुगत रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आज शाम तक 13 सूत्रीय जनहितैषी मांगों पर लिखित प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किए गए, तो कल 28 अगस्त से गेट नंबर 2 पर अनिश्चितकालीन 'आमरण अनशन' प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी समस्त व्यक्तिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी। आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक के नाम विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर वर्तमान व पूर्व सफाई संवेदक फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने, फर्जी हाजिरी घोटाले की वित्तीय जांच व वसूली कराने, फैब्रिक वार्ड की महीनों से खराब पड़ी ईसीजी मशीन को तुरंत दुरुस्त करने, 24 घंटे सोनोग्राफी व आपातकालीन जांच निशुल्क उपलब्ध कराने और डीडीसी पर अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।  
​धरना स्थल पर आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान दिनेश मामा जी, नीतीश कड़वासरा, रोहतास, चंद्रभान शर्मा, अली हसन, तौफीक सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर शीघ्र सुधार की मांग उठाई।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया
    1
    छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • जयपुर में एक और गवर्नमेंट स्कूल का वीडियो आया सामने हालत खस्ता ग्राम बाढ चौहान,पोस्ट ठीकरिया मीणान, तहसील कोटखावदा जिला जयपुर स्कूल बिल्कुल झज्जर है
    1
    जयपुर में एक और गवर्नमेंट स्कूल का वीडियो आया सामने हालत खस्ता
ग्राम बाढ चौहान,पोस्ट ठीकरिया मीणान, तहसील कोटखावदा जिला जयपुर स्कूल बिल्कुल झज्जर है
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter चिड़ावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
    1
    #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल 
#श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
#HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल 
#श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
    user_BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आए सैलाब ने उखाड़ फेंका रसुवा नदी का पुल
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आए सैलाब ने उखाड़ फेंका रसुवा नदी का पुल
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.