logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया। इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।" उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"

58 min ago
user_Sushil Kumar
Sushil Kumar
Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
58 min ago

सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया। इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।" उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"

More news from हरियाणा and nearby areas
  • सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया। इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।" उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"
    1
    सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा
टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया।
इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया।
धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।"
उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    58 min ago
  • नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर
    1
    नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
    1
    🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'!
🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा।
🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान!
जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
    user_Ishan
    Ishan
    भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
    1
    शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    3 hrs ago
  • छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया
    1
    छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • 🚨 नेपाल बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया—सभी सुरक्षित नेपाल में आई बाढ़ के बीच किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंस गया। हालात के बीच राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की।
    1
    🚨 नेपाल बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया—सभी सुरक्षित
नेपाल में आई बाढ़ के बीच किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंस गया। हालात के बीच राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की।
    user_Raj Pal Sharma
    Raj Pal Sharma
    Local News Reporter शाहबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • कुंजपुरा के पास राइस मिल में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की गई जान कुंजपुरा के पास राइस मिल में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की गई जान
    2
    कुंजपुरा के पास राइस मिल में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की गई जान
कुंजपुरा के पास राइस मिल में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की गई जान
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर 7 दिवसीय धरना शुरू टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समाज ने टोहाना में 7 दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। यह धरना रतिया रोड पर साहिबजादा बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के नाम से बने गेट के सामने लगाया गया है। यह प्रदर्शन 27 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक चलेगा। - 'बंदी सिंघां दी रिहाई लई समूह भाईचारा वल्लों 7 दिनां दा धरना'। आयोजकों ने बताया कि यह धरना सर्व भाईचारे द्वारा सांझे तौर पर लगाया गया है। धरने में शामिल सिख नेता कुलविंद्र सिंह ने कहा कि अदालतों के आदेश के बावजूद कई सिख नौजवान अपनी सजा पूरी होने के बावजूद अभी भी जेलों में बंद हैं। मानवता के आधार पर उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से अपील की है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही। धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
    1
    टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर 7 दिवसीय धरना शुरू
टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समाज ने टोहाना में 7 दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। यह धरना रतिया रोड पर साहिबजादा बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के नाम से बने गेट के सामने लगाया गया है।
यह प्रदर्शन 27 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक चलेगा।  - 'बंदी सिंघां दी रिहाई लई समूह भाईचारा वल्लों 7 दिनां दा धरना'। आयोजकों ने बताया कि यह धरना सर्व भाईचारे द्वारा सांझे तौर पर लगाया गया है।
धरने में शामिल सिख नेता कुलविंद्र सिंह ने कहा कि अदालतों के आदेश के बावजूद कई सिख नौजवान अपनी सजा पूरी होने के बावजूद अभी भी जेलों में बंद हैं। मानवता के आधार पर उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से अपील की है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही। धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.