logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देव डूंगरी देवनारायण मंदिर में 111 पुजारियों ने प्रज्ज्वलित की 111 ज्योत, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। रायपुर। झालावाड़ जिले के रायपुर क्षेत्र स्थित देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली में 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, जिला भीलवाड़ा के मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल के सानिध्य में रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री हेमराज पोसवाल के आगमन को लेकर भक्तजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। झालावाड़ जिले की सीमा पर राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सूरत राम गुर्जर एवं जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने उनका स्वागत किया तथा वहां से रायपुर तक अगवानी की। पोसवाल जी पांच वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। समाजसेवी लक्ष्मण गुर्जर नेकाड़ी के नेतृत्व में रायपुर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डीजे साउंड के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पालीवाल धर्मशाला रायपुर में श्री हेमराज पोसवाल सहित उनके साथ आए पुजारियों एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। *पालीवाल धर्मशाला से कालेश्वर नागिन माता मंदिर होते हुए निकली शोभायात्रा* पालीवाल धर्मशाला रायपुर से श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा कालेश्वर नागिन माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं संत-महंतों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत दर्शन एवं पूजा के पश्चात शोभायात्रा आगे रायपुर के अंदर मुख्य मार्गो से होती हुई देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली के लिए रवाना हुई। आधा दर्जन डीजे साउंड एवं ढोल-नगाड़ों के साथ श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर रायपुर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। रथ में सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज एवं कालूलाल गुर्जर अकोदिया वाले भी मौजूद रहे। रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर सोयली तक रास्ते में जगह-जगह सर्वसमाज की ओर से पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई। जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही साथ आकाश में कई ड्रोन दिखाई दिए जिनसे भी पुष्प वर्षा व फोटोग्राफी हो रही थी। डीजे साउंड की धुन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। ग्रामीण ट्रैक्टरों एवं निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हेमराज पोसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज रहे। पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। *देवनारायण भगवान के प्रति आस्था का संदेश* मंचीय कार्यक्रम में पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर ने श्री हेमराज पोसवाल का परिचय देते हुए कहा कि उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर में आम भक्त की तरह दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ के दौरान हेमराज जी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था किए जाने का भी उल्लेख किया। मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल ने अपने उद्बोधन में भगवान देवनारायण के बाल्यकाल एवं जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन विश्व में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मालासेरी डूंगरी में 51 ज्योत का आयोजन किया गया था। पोसवाल ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से जीवन की एक बुराई त्यागने का संकल्प कराया। उन्होंने *“जय जय देव, घर-घर देव”* के जयघोष को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। देर रात तक चला कार्यक्रम शोभायात्रा एवं कार्यक्रम की भव्यता के चलते मंचीय कार्यक्रम देर रात करीब 9 बजे तक चला। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की। तत्पश्चात विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना को लेकर 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित की गईं। अगले दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं के लिए ज्योत दर्शन की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन हुआ तथा देर शाम तक विधिवत कई कार्यक्रम सम्पन्न होकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपादित हुआ। अंत में पधारे अतिथियों को ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम स्थल पर विशाल टेंट एवं आकर्षक डेकोरेशन किया गया था, जिसमें मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर की झलक दिखाई दी। मंच संचालन किसान संघ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर एवं अध्यापक नृसिंहलाल ने किया। पूरे आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण “जय जय देव, घर-घर देव” के जयघोष से गूंजता रहा। इस कार्यक्रम में बालचंद पुर्व सरपंच सोयला, छीतरलाल भोपा जी सोयली, नेपाल गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि, मांगीलाल पुर्व सरपंच, फूलचंद अध्यापक मुंडला, रामगोपाल अध्यापक मूंडला सहित कई सक्रिय जनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह जानकारी पूरी लाल गुर्जर जिला प्रवक्ता राजस्थान गुर्जर महासभा झालावाड़ द्वारा दी गई।

7 hrs ago
user_Mukesh Mehar
Mukesh Mehar
Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
7 hrs ago

देव डूंगरी देवनारायण मंदिर में 111 पुजारियों ने प्रज्ज्वलित की 111 ज्योत, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। रायपुर। झालावाड़ जिले के रायपुर क्षेत्र स्थित देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली में 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, जिला भीलवाड़ा के मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल के सानिध्य में रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री हेमराज पोसवाल के आगमन को लेकर भक्तजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। झालावाड़ जिले की सीमा पर राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सूरत राम गुर्जर एवं जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने उनका स्वागत किया तथा वहां से रायपुर तक अगवानी की। पोसवाल जी पांच वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। समाजसेवी लक्ष्मण गुर्जर नेकाड़ी के नेतृत्व में रायपुर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डीजे साउंड के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पालीवाल धर्मशाला रायपुर में श्री हेमराज पोसवाल सहित उनके साथ आए पुजारियों एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। *पालीवाल धर्मशाला से कालेश्वर नागिन माता मंदिर होते हुए निकली शोभायात्रा* पालीवाल धर्मशाला रायपुर से श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा कालेश्वर नागिन माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं संत-महंतों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत दर्शन एवं पूजा के पश्चात शोभायात्रा आगे रायपुर के अंदर मुख्य मार्गो से होती हुई देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली के लिए रवाना हुई। आधा दर्जन डीजे साउंड एवं ढोल-नगाड़ों के साथ श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर रायपुर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। रथ में सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज एवं कालूलाल गुर्जर अकोदिया वाले भी मौजूद रहे। रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर सोयली तक रास्ते में जगह-जगह सर्वसमाज की ओर से पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई। जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही साथ आकाश में कई ड्रोन दिखाई दिए जिनसे भी पुष्प वर्षा व फोटोग्राफी हो रही थी। डीजे साउंड की धुन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। ग्रामीण ट्रैक्टरों एवं निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य

अतिथि श्री हेमराज पोसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज रहे। पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। *देवनारायण भगवान के प्रति आस्था का संदेश* मंचीय कार्यक्रम में पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर ने श्री हेमराज पोसवाल का परिचय देते हुए कहा कि उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर में आम भक्त की तरह दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ के दौरान हेमराज जी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था किए जाने का भी उल्लेख किया। मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल ने अपने उद्बोधन में भगवान देवनारायण के बाल्यकाल एवं जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन विश्व में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मालासेरी डूंगरी में 51 ज्योत का आयोजन किया गया था। पोसवाल ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से जीवन की एक बुराई त्यागने का संकल्प कराया। उन्होंने *“जय जय देव, घर-घर देव”* के जयघोष को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। देर रात तक चला कार्यक्रम शोभायात्रा एवं कार्यक्रम की भव्यता के चलते मंचीय कार्यक्रम देर रात करीब 9 बजे तक चला। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की। तत्पश्चात विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना को लेकर 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित की गईं। अगले दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं के लिए ज्योत दर्शन की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन हुआ तथा देर शाम तक विधिवत कई कार्यक्रम सम्पन्न होकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपादित हुआ। अंत में पधारे अतिथियों को ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम स्थल पर विशाल टेंट एवं आकर्षक डेकोरेशन किया गया था, जिसमें मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर की झलक दिखाई दी। मंच संचालन किसान संघ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर एवं अध्यापक नृसिंहलाल ने किया। पूरे आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण “जय जय देव, घर-घर देव” के जयघोष से गूंजता रहा। इस कार्यक्रम में बालचंद पुर्व सरपंच सोयला, छीतरलाल भोपा जी सोयली, नेपाल गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि, मांगीलाल पुर्व सरपंच, फूलचंद अध्यापक मुंडला, रामगोपाल अध्यापक मूंडला सहित कई सक्रिय जनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह जानकारी पूरी लाल गुर्जर जिला प्रवक्ता राजस्थान गुर्जर महासभा झालावाड़ द्वारा दी गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • देव डूंगरी देवनारायण मंदिर में 111 पुजारियों ने प्रज्ज्वलित की 111 ज्योत, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। रायपुर। झालावाड़ जिले के रायपुर क्षेत्र स्थित देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली में 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, जिला भीलवाड़ा के मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल के सानिध्य में रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री हेमराज पोसवाल के आगमन को लेकर भक्तजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। झालावाड़ जिले की सीमा पर राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सूरत राम गुर्जर एवं जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने उनका स्वागत किया तथा वहां से रायपुर तक अगवानी की। पोसवाल जी पांच वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। समाजसेवी लक्ष्मण गुर्जर नेकाड़ी के नेतृत्व में रायपुर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डीजे साउंड के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पालीवाल धर्मशाला रायपुर में श्री हेमराज पोसवाल सहित उनके साथ आए पुजारियों एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। *पालीवाल धर्मशाला से कालेश्वर नागिन माता मंदिर होते हुए निकली शोभायात्रा* पालीवाल धर्मशाला रायपुर से श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा कालेश्वर नागिन माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं संत-महंतों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत दर्शन एवं पूजा के पश्चात शोभायात्रा आगे रायपुर के अंदर मुख्य मार्गो से होती हुई देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली के लिए रवाना हुई। आधा दर्जन डीजे साउंड एवं ढोल-नगाड़ों के साथ श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर रायपुर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। रथ में सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज एवं कालूलाल गुर्जर अकोदिया वाले भी मौजूद रहे। रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर सोयली तक रास्ते में जगह-जगह सर्वसमाज की ओर से पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई। जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही साथ आकाश में कई ड्रोन दिखाई दिए जिनसे भी पुष्प वर्षा व फोटोग्राफी हो रही थी। डीजे साउंड की धुन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। ग्रामीण ट्रैक्टरों एवं निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हेमराज पोसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज रहे। पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। *देवनारायण भगवान के प्रति आस्था का संदेश* मंचीय कार्यक्रम में पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर ने श्री हेमराज पोसवाल का परिचय देते हुए कहा कि उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर में आम भक्त की तरह दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ के दौरान हेमराज जी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था किए जाने का भी उल्लेख किया। मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल ने अपने उद्बोधन में भगवान देवनारायण के बाल्यकाल एवं जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन विश्व में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मालासेरी डूंगरी में 51 ज्योत का आयोजन किया गया था। पोसवाल ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से जीवन की एक बुराई त्यागने का संकल्प कराया। उन्होंने *“जय जय देव, घर-घर देव”* के जयघोष को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। देर रात तक चला कार्यक्रम शोभायात्रा एवं कार्यक्रम की भव्यता के चलते मंचीय कार्यक्रम देर रात करीब 9 बजे तक चला। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की। तत्पश्चात विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना को लेकर 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित की गईं। अगले दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं के लिए ज्योत दर्शन की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन हुआ तथा देर शाम तक विधिवत कई कार्यक्रम सम्पन्न होकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपादित हुआ। अंत में पधारे अतिथियों को ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम स्थल पर विशाल टेंट एवं आकर्षक डेकोरेशन किया गया था, जिसमें मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर की झलक दिखाई दी। मंच संचालन किसान संघ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर एवं अध्यापक नृसिंहलाल ने किया। पूरे आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण “जय जय देव, घर-घर देव” के जयघोष से गूंजता रहा। इस कार्यक्रम में बालचंद पुर्व सरपंच सोयला, छीतरलाल भोपा जी सोयली, नेपाल गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि, मांगीलाल पुर्व सरपंच, फूलचंद अध्यापक मुंडला, रामगोपाल अध्यापक मूंडला सहित कई सक्रिय जनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह जानकारी पूरी लाल गुर्जर जिला प्रवक्ता राजस्थान गुर्जर महासभा झालावाड़ द्वारा दी गई।
    2
    देव डूंगरी देवनारायण मंदिर में 111 पुजारियों ने प्रज्ज्वलित की 111 ज्योत, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
रायपुर। 
झालावाड़ जिले के रायपुर क्षेत्र स्थित देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली में 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर मालासेरी डूंगरी, जिला भीलवाड़ा के मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल के सानिध्य में रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री हेमराज पोसवाल के आगमन को लेकर भक्तजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
झालावाड़ जिले की सीमा पर राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सूरत राम गुर्जर एवं जिला प्रवक्ता पूरी लाल गुर्जर ने उनका स्वागत किया तथा वहां से रायपुर तक अगवानी की। पोसवाल जी पांच वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
समाजसेवी लक्ष्मण गुर्जर नेकाड़ी के नेतृत्व में रायपुर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डीजे साउंड के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पालीवाल धर्मशाला रायपुर में श्री हेमराज पोसवाल सहित उनके साथ आए पुजारियों एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया।
*पालीवाल धर्मशाला से कालेश्वर नागिन माता मंदिर होते हुए निकली शोभायात्रा* 
पालीवाल धर्मशाला रायपुर से श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा कालेश्वर नागिन माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं संत-महंतों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत दर्शन एवं पूजा के पश्चात शोभायात्रा आगे रायपुर के अंदर मुख्य मार्गो से होती हुई देव डूंगरी देवनारायण मंदिर, सोयली के लिए रवाना हुई।
आधा दर्जन डीजे साउंड एवं ढोल-नगाड़ों के साथ श्री हेमराज पोसवाल को रथ में विराजमान कर रायपुर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। रथ में सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज एवं कालूलाल गुर्जर अकोदिया वाले भी मौजूद रहे। रायपुर से देव डूंगरी देवनारायण मंदिर सोयली तक रास्ते में जगह-जगह सर्वसमाज की ओर से पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई।
जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही साथ आकाश में कई ड्रोन दिखाई दिए जिनसे भी पुष्प वर्षा व फोटोग्राफी हो रही थी। डीजे साउंड की धुन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। ग्रामीण ट्रैक्टरों एवं निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हेमराज पोसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि सीताबाड़ी के धर्मदास महाराज रहे। पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
*देवनारायण भगवान के प्रति आस्था का संदेश* 
मंचीय कार्यक्रम में पूर्व जिला न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर ने श्री हेमराज पोसवाल का परिचय देते हुए कहा कि उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर में आम भक्त की तरह दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने महाकुंभ के दौरान हेमराज जी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था किए जाने का भी उल्लेख किया।
मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल ने अपने उद्बोधन में भगवान देवनारायण के बाल्यकाल एवं जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन विश्व में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मालासेरी डूंगरी में 51 ज्योत का आयोजन किया गया था। पोसवाल ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से जीवन की एक बुराई त्यागने का संकल्प कराया। उन्होंने *“जय जय देव, घर-घर देव”* के जयघोष को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
देर रात तक चला कार्यक्रम
शोभायात्रा एवं कार्यक्रम की भव्यता के चलते मंचीय कार्यक्रम देर रात करीब 9 बजे तक चला। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की। तत्पश्चात विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना को लेकर 111 पुजारियों द्वारा 111 ज्योत प्रज्ज्वलित की गईं। अगले दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं के लिए ज्योत दर्शन की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन हुआ तथा देर शाम तक विधिवत कई कार्यक्रम सम्पन्न होकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपादित हुआ। अंत में पधारे अतिथियों को ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम स्थल पर विशाल टेंट एवं आकर्षक डेकोरेशन किया गया था, जिसमें मालासेरी डूंगरी स्थित प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर की झलक दिखाई दी। मंच संचालन किसान संघ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर एवं अध्यापक नृसिंहलाल ने किया। पूरे आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण “जय जय देव, घर-घर देव” के जयघोष से गूंजता रहा।
इस कार्यक्रम में बालचंद पुर्व सरपंच सोयला, छीतरलाल भोपा जी सोयली, नेपाल गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि, मांगीलाल पुर्व सरपंच, फूलचंद अध्यापक मुंडला, रामगोपाल अध्यापक मूंडला सहित कई सक्रिय जनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
यह जानकारी पूरी लाल गुर्जर जिला प्रवक्ता राजस्थान गुर्जर महासभा झालावाड़ द्वारा दी गई।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा और नरेश मीणा के रिहाई की मांग झालावाड़। बारां जिला के अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ओर एसडीएम थप्पड़ कांड का आरोपी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज समेत अन्य समाज ने आज सड़कों पर मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में मिनी सचिवालय पंहुचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग। पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की ओर नरेश मीणा को दया याचिका पर तत्काल निर्णय लेने और उन्हें राहत देने की मांग तेज हो गई है बड़ी संख्या में जिले भर के मीणा समाज के लोग सड़कों पर उतरे और मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपकर शीघ्र निर्णय की मांग की है।
    2
    अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा और नरेश मीणा के रिहाई की मांग
झालावाड़। बारां जिला के अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ओर एसडीएम थप्पड़ कांड का आरोपी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज समेत अन्य समाज ने आज सड़कों पर मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में मिनी सचिवालय पंहुचकर  जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग।  पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की ओर नरेश मीणा को दया याचिका पर तत्काल निर्णय लेने और उन्हें राहत देने की मांग तेज हो गई है बड़ी संख्या में जिले भर के मीणा समाज के लोग सड़कों पर उतरे और मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपकर  शीघ्र निर्णय की मांग की है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • झालावाड_नरेश मीणा व कंवरलाल मीणा की रिहाई को लेकर प्रदर्शन,मीणा समाज के साथ अन्य समाज के सैकड़ो लोगों ने किया प्रदर्शन, मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पर की जमकर नारेबाजी, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,नरेश मीणा की रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग,दोनों नेताओं की रिहाई नहीं होने पर दी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी। झालावाड-जिले मे अंता के पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा और नरेश मीणा की जेल से रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोगों ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में दोनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मीणा समाज ने सरकार को खुली चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की जेल से रिहाई नहीं हुई तो सरकार को नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे । सारे मामले में आज झालावाड़ में दोपहर बाद मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोग मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि नरेश मीणा को झालावाड़ जिले में पिछले वर्ष हुए पिपलोदी स्कूल हादसे में दिवंगत हुए बच्चों की मौत पर सवाल उठाने को लेकर सरकार ने राजनीतिक द्वेशता से जेल में डाला है । वहीं अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को भी राजनीतिक साजिश के तहत फंसा कर जेल में रखा गया है। सारे मामले में मीणा समाज के नेताओं ने कहा कि यह दोनों हाडौती संभाग में जनाधार वाले नेता हैं । जिससे सरकार डरी हुई थी और इसी के चलते इन्हें साजिश के तहत जेल में रखा जा रहा है । सारे मामले में मीणा समाज के लोगों ने राज्य सरकार व राज्यपाल से नरेश मीणा की जेल से तुरंत रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग की है । मीणा समाज ने सारे मामले में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो इस नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे ।
    4
    झालावाड_नरेश मीणा व कंवरलाल मीणा की रिहाई को लेकर प्रदर्शन,मीणा समाज के साथ अन्य समाज के सैकड़ो लोगों ने किया प्रदर्शन, मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पर की जमकर नारेबाजी, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,नरेश मीणा की रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग,दोनों नेताओं की रिहाई नहीं होने पर दी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी।
झालावाड-जिले मे अंता के पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा और नरेश मीणा की जेल से रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोगों ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में दोनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मीणा समाज ने सरकार को खुली चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की जेल से रिहाई नहीं हुई तो सरकार को नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे ।
सारे मामले में आज झालावाड़ में दोपहर बाद मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोग मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि नरेश मीणा को झालावाड़ जिले में पिछले वर्ष हुए पिपलोदी स्कूल हादसे में दिवंगत हुए बच्चों की मौत पर सवाल उठाने को लेकर सरकार ने राजनीतिक द्वेशता से जेल में डाला है । वहीं अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को भी राजनीतिक साजिश के तहत फंसा कर जेल में रखा गया है।
सारे मामले में मीणा समाज के नेताओं ने कहा कि यह दोनों हाडौती संभाग में जनाधार वाले नेता हैं । जिससे सरकार डरी हुई थी और इसी के चलते इन्हें साजिश के तहत जेल में रखा जा रहा है । सारे मामले में मीणा समाज के लोगों ने राज्य सरकार व राज्यपाल से नरेश मीणा की जेल से तुरंत रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग की है । मीणा समाज ने सारे मामले में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो इस नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पीपल्दा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित,16 से ज्यादा विभागों के अधिकारी रहें मौजूद पीपल्दा में ग्रामीण सेवा फोलो अप शिविर आयोजित 16 से ज्यादा विभागों के अधिकारी रहें मौजूद मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत मुख्यालय में गुरुवार को ग्रामीण सेवा फोलो अप शिविर का आयोजित हुआं, शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ अतिरिक्त विकास अधिकारी राधाकिशन वर्मा व ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने ने किया शिविर सुबह 10 बजें प्रारम्भ हुआं जों 4:30बजें तक चला शिविर में 16 विभाग ज्यादा मौजूद रहें, शिविर में आए जिसमें राजस्व विभाग में 1 सहमति विभाजन 2 PM सम्मान निधि योजना , सत्यापन खाता शुद्धिकरण 2 फार्मर आईडी नामांकरण आवदेन 3 जाति प्रमाण पत्र , पंचायतीराज में 5 खाद्य सुरक्षा,4 जॉब कार्ड 2 आवासीय पट्टा 2 प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र , सहकारिता में 4 नये आवेदन प्राप्त, आधार काउंटर पर 23 बच्चों के आधार कार्ड बनायें, विधुत विभाग में 3 नये कनेक्शन और ग्रामीणों कि शिकायत पर 1 टांसफार्मर चेंज, बैंकिंग सेवा में 1सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना , स्वच्छ भारत मिशन,1 महिला एवं बाल विकास, पोषण एवं कल्याण योजन , आयुर्वेदिक विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आयोजन विभाग जलदाय विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग पशुपालन विभाग आदि के द्वारा आमजन कों लाभ पहुंचाया गया , शिविर में उपस्थित रहें,नायब तहसीलदार शिवप्रकाश मीणा कानूगा प्रदीप कुमार जैन हल्का पटवारी हरिश चौधरी प्रशासक लखन मेघवाल रामस्वरूप रायका मनोज अहीर रोजगार सहायक राजू अहीर और तमाम विभागीय अधिकारी , कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।
    4
    पीपल्दा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित,16 से ज्यादा विभागों के अधिकारी रहें मौजूद 
पीपल्दा में ग्रामीण  सेवा फोलो अप शिविर  आयोजित 16 से ज्यादा विभागों के अधिकारी रहें मौजूद 
मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत मुख्यालय में गुरुवार को ग्रामीण सेवा फोलो अप शिविर  का आयोजित हुआं, शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर  माल्यार्पण के साथ  अतिरिक्त विकास अधिकारी राधाकिशन वर्मा व ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार  ने  ने किया  शिविर सुबह 10 बजें प्रारम्भ हुआं जों 4:30बजें तक चला शिविर में 
16 विभाग ज्यादा मौजूद रहें, शिविर में आए 
जिसमें  राजस्व विभाग में 1 सहमति विभाजन 2 PM सम्मान निधि योजना , सत्यापन खाता शुद्धिकरण 2 फार्मर आईडी नामांकरण आवदेन 3 जाति प्रमाण पत्र  , पंचायतीराज में 5 खाद्य सुरक्षा,4  जॉब कार्ड 2 आवासीय पट्टा 2  प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र , सहकारिता में  4 नये आवेदन प्राप्त,  आधार काउंटर पर 23  बच्चों के  आधार कार्ड  बनायें,  विधुत विभाग में 3 नये कनेक्शन और ग्रामीणों कि शिकायत पर 1 टांसफार्मर  चेंज, बैंकिंग सेवा में 1सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना , स्वच्छ भारत मिशन,1 महिला एवं बाल विकास, पोषण एवं कल्याण योजन ,   आयुर्वेदिक विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आयोजन विभाग जलदाय विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग पशुपालन विभाग आदि के द्वारा आमजन कों लाभ पहुंचाया गया , शिविर में उपस्थित रहें,नायब तहसीलदार शिवप्रकाश मीणा कानूगा प्रदीप कुमार जैन हल्का पटवारी हरिश चौधरी प्रशासक लखन मेघवाल रामस्वरूप रायका मनोज अहीर रोजगार सहायक राजू अहीर और तमाम विभागीय अधिकारी , कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • खानपुर में रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्त संग्रहित,,,,, खानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा भारती के तत्वावधान में सार्वजनिक धर्मशाला खानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ दुलीचंद प्रहलाद गोयल, एसआरजी ब्लड बैंक झालावाड़ की टीम के डॉ. अन्नाराव व डॉ. मालविका तथा सेवा भारती तहसील अध्यक्ष अनिल गौतम ने भारत माता के दीप प्रवजीत कर किया। शिविर में पहली बार 18 युवाओं सहित 9 युगल दंपतियों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान के साथ मोनू मालव, दिलीप मालव, विनीत ओसवाल, आशीष खंडेलवाल, मोनिका, अक्षय, मुरारी नागर, हरीश सुमन व अनिकेत विजय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। एसआरजी ब्लड बैंक एवं मेडिकल कॉलेज झालावाड़ की टीम ने शिविर में सेवाएं प्रदान कीं। पंकज मालव सहित नर्सिंग स्टाफ ने रक्त संग्रहण एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान को सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
    3
    खानपुर में रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्त संग्रहित,,,,,
खानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने  सेवा भारती के तत्वावधान में सार्वजनिक धर्मशाला खानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ दुलीचंद प्रहलाद गोयल, एसआरजी ब्लड बैंक झालावाड़ की टीम के डॉ. अन्नाराव व डॉ. मालविका तथा सेवा भारती तहसील अध्यक्ष अनिल गौतम ने भारत माता के दीप प्रवजीत कर किया।
शिविर में पहली बार 18 युवाओं सहित 9 युगल दंपतियों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान के साथ मोनू मालव, दिलीप मालव, विनीत ओसवाल, आशीष खंडेलवाल, मोनिका, अक्षय, मुरारी नागर, हरीश सुमन व अनिकेत विजय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
एसआरजी ब्लड बैंक एवं मेडिकल कॉलेज झालावाड़ की टीम ने शिविर में सेवाएं प्रदान कीं। पंकज मालव सहित नर्सिंग स्टाफ ने रक्त संग्रहण एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान को सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल डोंगरगांव जनविश्वास शिविर के लिए रवाना, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान आगर-मालवा 21 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर शासकीय संसाधनों के सदुपयोग और ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और *पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों का दल शुक्रवार को एक ही यात्री बस से ग्राम डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर के लिए रवाना हुआ। डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर डॉ. मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोनी, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से रूबरू होंगे तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे। कलेक्ट्रेट से एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला अधिकारियों ने एक ही बस में एक साथ प्रस्थान कर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और टीम भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
    1
    ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन

कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल डोंगरगांव जनविश्वास शिविर के लिए रवाना,

 ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान
आगर-मालवा 21 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर शासकीय संसाधनों के सदुपयोग और ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और *पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों का दल शुक्रवार को एक ही यात्री बस से ग्राम डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर के लिए रवाना हुआ।
डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर डॉ. मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोनी, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से रूबरू होंगे तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे।
कलेक्ट्रेट से एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला अधिकारियों ने एक ही बस में एक साथ प्रस्थान कर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और टीम भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गैस सिलेंडर में लगी आग, 112 टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला सुसनेर के समीप ग्राम मोडी में शुक्रवार सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। घर में लगी हल्की-फुल्की आग को भी टीम ने बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना का आग बुझाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें 112 टीम द्वारा सिलेंडर में लगी आग को बुझाते हुए देखा जा सकता है। 📍 स्थान: ग्राम मोडी, सुसनेर के समीप 🕗 समय: शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे 🚨 112 टीम: पायलट शहजाद मंसूरी एवं एएसआई अनिल शर्मा 👇 वीडियो पूरा देखें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। 🔖 Hashtags #Susner #Moodi #GasCylinder #CylinderFire #FireNews #112 #MPNews #MadhyaPradesh #SusnerNews #BreakingNews #FireIncident #LatestNews #ViralVideo #NewsUpdate #LocalNews #HindiNews 🏷️ YouTube Tags सुसनेर न्यूज़, Susner News, मोडी न्यूज़, Modi News, ग्राम मोडी, सिलेंडर में आग, गैस सिलेंडर में आग, सिलेंडर आग वीडियो, गैस सिलेंडर आग वीडियो, 112 टीम, 112 पुलिस, आग बुझाने का वीडियो, MP News, Madhya Pradesh News, Susner, Susner Breaking News, Breaking News, Hindi News, Local News, Viral Video, Latest News, Fire News, Gas Cylinder Fire 📌 Pinned Comment आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए चैनल को SUBSCRIBE करें 🔔 और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें। ❤️
    1
    गैस सिलेंडर में लगी आग, 112 टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला
सुसनेर के समीप ग्राम मोडी में शुक्रवार सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। घर में लगी हल्की-फुल्की आग को भी टीम ने बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
इस घटना का आग बुझाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें 112 टीम द्वारा सिलेंडर में लगी आग को बुझाते हुए देखा जा सकता है।
📍 स्थान: ग्राम मोडी, सुसनेर के समीप
🕗 समय: शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे
🚨 112 टीम: पायलट शहजाद मंसूरी एवं एएसआई अनिल शर्मा
👇 वीडियो पूरा देखें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
हर खबर, आपके साथ ❤️
आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
🔖 Hashtags
#Susner #Moodi #GasCylinder #CylinderFire #FireNews #112 #MPNews #MadhyaPradesh #SusnerNews #BreakingNews #FireIncident #LatestNews #ViralVideo #NewsUpdate #LocalNews #HindiNews
🏷️ YouTube Tags
सुसनेर न्यूज़, Susner News, मोडी न्यूज़, Modi News, ग्राम मोडी, सिलेंडर में आग, गैस सिलेंडर में आग, सिलेंडर आग वीडियो, गैस सिलेंडर आग वीडियो, 112 टीम, 112 पुलिस, आग बुझाने का वीडियो, MP News, Madhya Pradesh News, Susner, Susner Breaking News, Breaking News, Hindi News, Local News, Viral Video, Latest News, Fire News, Gas Cylinder Fire
📌 Pinned Comment
आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए चैनल को SUBSCRIBE करें 🔔 और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें। ❤️
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जन विश्वास के लिए संकल्पित मध्य प्रदेश सरकार छिन्दवाड़ा से किया
    1
    जन विश्वास के लिए संकल्पित मध्य प्रदेश सरकार छिन्दवाड़ा से किया
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.