सहारनपुर में तीन बेटियों को जन्म देने पर विवाहिता को घर से निकला, दुकान खुलवाने के लिए एक लाख रुपए मांगे, पति और सास-ससुर पर मारपीट का आरोप, पति समेत 3 पर FIR सहारनपुर में तीन बेटियों को जन्म देने पर एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति, सास और ससुर ने विवाहिता से अपने मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। रुपये नहीं लाने पर पति की दूसरी शादी कराने और उसे तलाक देने की धमकी दी। आरोपियों ने विवाहिता को उसकी तीन बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस शुक्रवार को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। सरसावा थाना क्षेत्र के गांव बीदपुर निवासी फरहा की शादी 9 मार्च 2018 को फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद निवासी असलम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। फरहा के मुताबिक, उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में घरेलू सामान दिया था और करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। शुरुआत में ससुराल वालों का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद कम दहेज लाने के ताने देकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसके यहां तीन बेटियों फातिमा, मरियम और रहमत का जन्म हुआ। बेटियों के पैदा होने पर ससुराल वाले नाराज रहने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति और सास-ससुर उससे लगातार पैसों की मांग करते थे। दूसरी बेटी के जन्म के बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। बाद में पंचायत में समझौता होने पर वह ससुराल लौट गई, लेकिन कुछ समय बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। फरहा के अनुसार, मई 2026 में भी मायके में पंचायत हुई थी। इसमें पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने गलती स्वीकार कर दोबारा परेशान नहीं करने का भरोसा दिया था। इसके बाद उसे वापस ससुराल ले जाया गया, लेकिन वहां फिर मारपीट और खर्च नहीं देने को लेकर परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले पति असलम, ससुर मौ. रिजवान और सास मुनव्वर जहां ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने अपने बेटे को दुकान खुलवाने के लिए मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा। रुपये नहीं देने पर तलाक देने, दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे उसे तीनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बिना रुपये दिए विवाहिता और बच्चियों को रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद फरहा ने महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पति असलम, ससुर मौ. रिजवान और सास मुनव्वर जहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- हाकम शाह कॉलोनी की सबसे व्यस्त गली बदहाल, नगर निगम और पार्षद की अनदेखी से लोग परेशान सहारनपुर। शहर में नालों और गलियों की समस्याओं को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन हाकम शाह कॉलोनी की सबसे अधिक आवाजाही वाली मुख्य गली की बदहाली पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के साथ-साथ वार्ड 63 के पार्षद भी कॉलोनी की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होने के बावजूद गली की हालत में सुधार नहीं हुआ। वही पानी की पाइप लाइन कई जगह से फटी पड़ी बताई जा रही है जिससे घड़ी में गंदा पानी टंकियों में आ रहा है। क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे? लोगों ने नगर निगम और पार्षद से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।1
- सहारनपुर में तीन बेटियों को जन्म देने पर विवाहिता को घर से निकला, दुकान खुलवाने के लिए एक लाख रुपए मांगे, पति और सास-ससुर पर मारपीट का आरोप, पति समेत 3 पर FIR सहारनपुर में तीन बेटियों को जन्म देने पर एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति, सास और ससुर ने विवाहिता से अपने मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। रुपये नहीं लाने पर पति की दूसरी शादी कराने और उसे तलाक देने की धमकी दी। आरोपियों ने विवाहिता को उसकी तीन बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस शुक्रवार को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। सरसावा थाना क्षेत्र के गांव बीदपुर निवासी फरहा की शादी 9 मार्च 2018 को फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद निवासी असलम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। फरहा के मुताबिक, उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में घरेलू सामान दिया था और करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। शुरुआत में ससुराल वालों का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद कम दहेज लाने के ताने देकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसके यहां तीन बेटियों फातिमा, मरियम और रहमत का जन्म हुआ। बेटियों के पैदा होने पर ससुराल वाले नाराज रहने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति और सास-ससुर उससे लगातार पैसों की मांग करते थे। दूसरी बेटी के जन्म के बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। बाद में पंचायत में समझौता होने पर वह ससुराल लौट गई, लेकिन कुछ समय बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। फरहा के अनुसार, मई 2026 में भी मायके में पंचायत हुई थी। इसमें पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने गलती स्वीकार कर दोबारा परेशान नहीं करने का भरोसा दिया था। इसके बाद उसे वापस ससुराल ले जाया गया, लेकिन वहां फिर मारपीट और खर्च नहीं देने को लेकर परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले पति असलम, ससुर मौ. रिजवान और सास मुनव्वर जहां ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने अपने बेटे को दुकान खुलवाने के लिए मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा। रुपये नहीं देने पर तलाक देने, दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे उसे तीनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बिना रुपये दिए विवाहिता और बच्चियों को रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद फरहा ने महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पति असलम, ससुर मौ. रिजवान और सास मुनव्वर जहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- थाना नकुड़ पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनामी वांछित किया गिरफ्तार नकुड़ (सहारनपुर)। नशे के अवैध का कारोबार प्रतिबंधित दावों की तस्करी बिक्री की रोकथाम के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में ऑपरेशन सवेरा- अंधकार से उजाले की ओर के तहत गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में नकुड़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में 25 हज़ार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के दिशा निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त एवं चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे ₹25000 के इनामी अभियुक्त लुकमान उर्फ लुक्का पुत्र दिलला निवासी ग्राम बसेड़ा थाना कैराना जनपद शामली को अंबेहटा-गंगोह रोड़ तिराहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना नकुड़ पर पंजीकृत एनडीपीएस मुकदमे में फरार चल रहा था, जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।1
- सहारनपुर में यातायात नियम तोड़ने पर 15 वाहनों के चालान, सात बाइक सीज सहारनपुर में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। यातायात माह के तहत चिलकाना थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 15 वाहनों के चालान काटे, जबकि जरूरी वाहन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने और नियमों के उल्लंघन पर 7 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही। पुलिस ने चिलकाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान खासतौर पर बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न लगाकर चलने वाले और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी गई। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सात बाइक को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया। सीज किए गए वाहनों में डिस्कवर, हीरो होंडा, स्प्लेंडर, हीरो, प्लेटिना और बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं। इनमें कुछ वाहन ऐसे भी थे, जिनके जरूरी कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। यातायात माह के दौरान पुलिस का फोकस सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, गलत तरीके से प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करना और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।यह अभियान एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में चलाया जा रहा है। चिलकाना थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान, उपनिरीक्षक रवि कुमार, विकास तोमर और पुलिसकर्मी मोहित शर्मा व दीपक कुमार शामिल रहे।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर निकलने से पहले अपने वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- 6 नवंबर 2026 राष्ट्रहित और हिंदू हित के लिए जन-जन को जोड़ेंगे : विहिप प्रान्त संगठन मंत्री राधेश्याम।.. रोहतक, हरियाणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा प्रांत के संगठन मंत्री राधेश्याम जी ने *हित चिंतक अभियान 2026* के संदर्भ में प्रदेशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। यह संदेश विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा प्रांत के प्रचार-प्रसार विभाग की ओर से जारी किया गया है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा प्रांत ने अपना पहला प्रचार पोस्टर भी जारी किया है। इसके साथ ही अभियान को गति देने और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करने के लिए विशेष अभियान गीत तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें समय-समय पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर साझा किया जाएगा। *प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम जी* ने अपने संदेश में कहा कि श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस अभियान का विशेष महत्व है। इस वर्ष हम अभियान को विशेष व्यापकता के साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव, बस्ती और मोहल्ले तक पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यों एवं विचारों को समाज के सामने रखें तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रहित और हिंदू हित के कार्यों से जोड़ते हुए हितचिंतक बनाएं। *प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत जी* ने कहा कि यह संयोजन टोली अभियान से जुड़े सभी कार्यों में समन्वय एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा प्रांत का लक्ष्य इस अभियान को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित करना और अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। आगामी दिनों में सोशल मीडिया एवं डिजिटल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे SMS, Arattai और WhatsApp के माध्यम से अभियान से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रचार पोस्टर एवं अन्य सामग्री तैयार कर साझा की जाएगी। इससे अभियान को गति मिलेगी तथा समाज में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इस अभियान के सुचारु संचालन एवं कार्यों के समन्वय के उद्देश्य से *_हित चिंतक अभियान संयोजन टोली_* का गठन किया गया है। इसमें अश्वनी जी (प्रांत संस्कृत प्रमुख), दीपक जी (प्रांत सत्संग प्रमुख), अनुराग जी (प्रांत प्रचार प्रमुख), नरेश जी (प्रांत ऑडिट प्रमुख), राजेश जी (प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख), रामवीर जी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) एवं अमरजीत जी (प्रांत संपर्क टोली) को सम्मिलित किया गया है। ये सभी कार्यकर्ता अभियान से संबंधित प्रचार सामग्री, तकनीकी सहयोग एवं अन्य आवश्यक विषयों पर समन्वय के लिए उपलब्ध रहेंगे। *जारीकर्ता* ज्ञानेश ठाकुर (प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख) विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा संपर्क: 88261291021
- आज शाम से गंगनहर में जल प्रवाहित हो जाएगा। वार्षिक क्लोजर के दौरान विभिन्न विभागों ने गंगनहर में साफ-सफाई, घाटों, प्लेटफार्म के निर्माण व रखरखाव का दावा किया है लेकिन इन कामों पर आज हरकी पैड़ी के निकट स्थित कांगड़ा घाट पर लोगों ने प्रदर्शन कर सवाल उठाए हैं। नागरिकों ने कहा कि प्लेटफार्म निर्माण बहुत घटिया स्तर का है जिसकी टाइल्स अभी से उखड़ रही हैं।गंगा में साफ-सफाई का दावा किया गया है जबकि गंगनहर में अब भी कपड़ों और गंदगी के ढेर लगे हैं। नागरिकों ने कांगड़ा घाट में जंग लगे पुराने एंगल आयरन व पाईपों से ही रेलिंग बना दिए जाने के आरोप लगाते हुए इसे श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ बताया है।1
- एक दांत वाला हाथी अब नहीं करेगा काॅलोनियों और खेतों में चहल कदमी, सूत्र ईलाज के दौरान हुई मृत्यु पोस्टमार्टम के बाद दी विभाग ने अंतिम विदाई आधिकारिक पुष्टि बाकी।1
- NH-28 पर मौत बनकर दौड़ी टक्कर! स्लीपर बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 12 घायल कुशीनगर। NH-28 पर तेज रफ्तार स्लीपर बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दिल्ली से बिहार जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।1