Shuru
Apke Nagar Ki App…
विराटनगर क्षेत्र में पानेड़ा-बनार मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवक उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल राजकीय BDM अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक युवक भेड़न्टी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम सुबह कराया जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। 📍 स्थान: पानेड़ा-बनार मार्ग 📍 थाना क्षेत्र: पनियाला #विराटनगर #सड़कहादसा #ट्रैक्टरट्रॉली #BDMHospital #PanialaPolice #BreakingNews #RajJantaSeva84LiveNews
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
विराटनगर क्षेत्र में पानेड़ा-बनार मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवक उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल राजकीय BDM अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक युवक भेड़न्टी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम सुबह कराया जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। 📍 स्थान: पानेड़ा-बनार मार्ग 📍 थाना क्षेत्र: पनियाला #विराटनगर #सड़कहादसा #ट्रैक्टरट्रॉली #BDMHospital #PanialaPolice #BreakingNews #RajJantaSeva84LiveNews
More news from Alwar and nearby areas
- सिहाली कलां में 200 मीटर सड़क बदहाल, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा मुंडावर। उपखण्ड क्षेत्र के गांव सिहाली कलां में गांव के छोर से कुंदनदास मंदिर मार्ग तक करीब 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से विद्यार्थी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने के लिए आवागमन करते हैं। इसके अलावा यह सड़क भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण समाजसेवी देवेंद्र सिंह चौहान, कैप्टन रणधीर सिंह, सूबेदार दिलीप सिंह, राजू पंच, जयसिंह, रोहतास सिंह, सुनील, विजेंदर सिंह, इसब खान, मोहर सिंह थानेदार, मिन्नी ठेकेदार, प्रदीप, लक्ष्मण, सियाराम, धर्मेंद्र और शक्ति सिंह के अनुसार इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से एक-दो बार नहीं, बल्कि अनेक बार शिकायत एवं मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा।3
- खैरथल वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान खैरथल। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ ही वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में खैरथल की आनंदनगर कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 33 से प्रत्याशी निशा बालानी ने भी अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। निशा बालानी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर रही हैं और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास की जरूरतों को लेकर लोगों से संवाद कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान निशा बालानी ने मतदाताओं को अपने चुनावी एजेंडे और वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए वार्ड के बेहतर विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मिलते हुए निशा बालानी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे वार्ड में लोगों से संपर्क करती और समर्थन की अपील करती नजर आ रही हैं।1
- *टपूकड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, करीब 220 किलो मिठाई कराई नष्ट* खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टपूकड़ा कस्बे में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय शिकायत के आधार पर टीम टपूकड़ा कस्बे पहुंची। त्योहारी सीजन के दौरान बाहर से आकर ठेलों एवं अस्थायी दुकानों के माध्यम से मिठाइयों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे विक्रेता भी सामने आए, जिनके पास खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक फूड रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। कार्रवाई के दौरान नरेश कुमार पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी खोहरी खुर्द, टपूकड़ा की दुकान से कलाकंद, रसगुल्ला एवं बर्फी के खाद्य नमूने लिए गए। सभी नमूनों को अग्रिम जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भिजवाया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखी मिठाइयों में दुर्गंध एवं फफूंद पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही करीब 220 किलो मिठाइयों को नष्ट करवाया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव के साथ महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।3
- नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। कई पुल बह गए हैं, गांव जलमग्न हो गए हैं और सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। कई पुल बह गए हैं, गांव जलमग्न हो गए हैं और सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लापता लोगों में पुलिसकर्मी, विदेशी सैलानी और बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक शामिल हैं, जबकि हेलिकॉप्टरों की मदद से राहत और बचाव अभियान जारी1
- *खाद्य सुरक्षा विभाग की तिजारा में कार्रवाई, 25 लीटर खराब तेल नष्ट कराया* खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को तिजारा कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में विभाग की टीम ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बाईपास टोल टैक्स के नजदीक स्थित मैसर्स सम्राट होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही पकौड़े बनाने के लिए रिफाइंड सोयाबीन तेल का बार-बार उपयोग किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पकौड़े बनाने में उपयोग किए जा रहे पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर करीब 25 लीटर उपयोग में लिया गया खराब रिफाइंड सोयाबीन तेल पाया गया, जिसे विभाग की मौजूदगी में नष्ट करवाया गया। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान को 7 दिवस का इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में प्रतिष्ठान संचालक द्वारा साफ-सफाई में सुधार एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर नहीं किए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन निलंबित किए जाने की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष भी मौजूद रहे।2
- पटना BPSC प्रदर्शन में Gen Alpha की हुंकार, बोला- जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे पटना में BPSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान एक कम उम्र के छात्र यानी Gen Alpha की जोशीली बातों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। छात्र ने कहा कि "जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।" उसकी बात सुनकर प्रदर्शन स्थल पर सौजूद लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। पटना में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मार्च करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है। छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, भर्ती नियमों में स्पष्टता और एकल चरण में परीक्षा समेत अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान Gen Alpha छात्र की बेबाक बात अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है। बाढ़ की वेव करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं। यहां पर शायद ही कोई जिंदा बच पाया होगा। बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में एंटर हुई।1
- विराटनगर में सड़क दुर्घटना के बाद मचा बवाल, पुलिस कार्रवाई का VIDEO वायरल विराटनगर | NH-248A पर बस और पिकअप की भिड़ंत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और युवकों के बीच हुई कार्रवाई का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि सड़क जाम हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन वायरल VIDEO ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बजाय पुलिस ने सख्ती दिखाई। ❓ क्या कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर इस प्रकार की कार्रवाई उचित है? ❓ क्या संवाद और समझाइश की जगह बल प्रयोग समाधान है? ❓ वायरल VIDEO में दिख रही घटना की जवाबदेही कौन तय करेगा? ⚠️ यह समाचार वायरल VIDEO और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी पक्ष को दोषी ठहराना हमारा उद्देश्य नहीं है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दें। Raj Janta Seva-84 Live News1