गंगापुर सिटी के महूकला ग्राम पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, हैंडीक्राफ्ट का दिया जा रहा प्रशिक्षण गंगापुर सिटी। क्षेत्र की महू कला ग्राम पंचायत में श्रम रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। योजना के तहत पूजा शाक्यवाल द्वारा महिलाओं को हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जा रही है, जिससे वे घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है और वे बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं। प्रशिक्षक पूजा शाक्यवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। ग्राम पंचायत में चल रही इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है और इसे महिलाओं के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
गंगापुर सिटी के महूकला ग्राम पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, हैंडीक्राफ्ट का दिया जा रहा प्रशिक्षण गंगापुर सिटी। क्षेत्र की महू कला ग्राम पंचायत में श्रम रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। योजना के तहत पूजा शाक्यवाल द्वारा महिलाओं को हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जा रही है, जिससे वे घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है और वे बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं। प्रशिक्षक पूजा शाक्यवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। ग्राम पंचायत में चल रही इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है और इसे महिलाओं के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चोर बाइक चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। देखें कैसे बड़ी चालाकी से चोर ने दिया वारदात को अंजाम और क्या हुआ उसका अंजाम। #BikeTheftGangapurCity #GangapurCity Theft #CctvFootageBikeTheft #ThiefCapturedInCCTV #RajasthanCrimeNews #AutoTheft #BikeThiefCaught #ViralVideo Theft #GangapurCityBikeTheft1
- कुड़गांव थाना पुलिस द्वारा ग्राम रक्षक सीएलजी मेंबर के सहयोग से थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए व पशु पक्षियों पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण की शपथ ली गई1
- बैंड बाजा के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा के साथ में भागवत कथा शुरू गंगापुर सिटी शहर में सोमवार को बैंड बाजा के साथ में निकल गई भव्य कलश यात्रा के साथ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया कथा से पहले सैकड़ो श्रद्धालु और आयोजक परिवार के सदस्य शहर के बीचो-बीच प्रसिद्ध बालाजी चौक मंदिर पर एकत्रित हुए यहां पर विधि विधान के साथ में पहले पूजा अर्चना की गई इस मौके पर कथा की ध्वजा कलश आदि की भी पूजा की गई विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई इसके बाद में बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा शुरू हुई कलश यात्रा में सबसे आगे यजमान हरी प्रसाद अग्रवाल राहुल अग्रवाल अपने सिर पर भागवत कथा की पोथी लिए और इसके पीछे 501 महिलाएं कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी यात्रा में भागवत आचार्य वृंदावन के निवासी गोविंद भैया जी रथ में विराजमान थे कलश यात्रा बालाजी चौक से चौपड़ खरी बाजार देवी स्टोर चौराहा व्यापार मंडल पुरानी अनाज मंडी सीताराम जी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पावर हाउस फबरा चौक होते हुए पुरानी चुंगी विजय पैलेस पहुंची यहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ इसके बाद एक बार फिर विधि विधान के द्वारा विद्वान पंडितों से पूजा अर्चना करवाई गई और इसी के साथ में भागवत कथा की शुरुआत हो गई भागवत कथा में देवी पूजन किया गया पहले दिन कथा के महामात्य के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताते हुए कहा की कथा मोक्षदायिनी है अच्छे और पुण्य कर्म करने से ही कथा श्रवण का लाभ मिलता है ऐसे में हर व्यक्ति को जीवन में भागवत कथा अवश्य सनी चाहिए वहीं आयोजक हरिप्रसाद जी ने बताया कि कथा में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नानी बाई का मायरा का भी आयोजन किया जाएगा कथा भागवत कथा 5 अप्रैल तक चलेगी और प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक कथा में भागवत वाचन किया जाएगा।1
- नादौती के गूढाचंद्र जी कस्बे मे बने नाले मे कूड़ा जमा होने ओर पानी की निकाशी नही होने से बीमारीयो के घर बन चुके है । नालो मे से गंदी बदबू आने मे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । प्रशासन का ध्यान इस ओर जाता नही है ।1
- तेज अंधड़ और बारिश से बिजली पोल गिरा, करंट फैलने से टला बड़ा हादसा सपोटरा (करौली)। क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। नगरपालिका सपोटरा के जोगमंडी इलाके में तेज हवा के कारण एक बिजली पोल टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे बिजली के तार जमीन पर फैल गए और इलाके में करंट का खतरा बन गया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सतर्कता बरती, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली पोल गिरने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई रातभर से ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पोल को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जोगमंडी निवासी विजय योगी ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिसके चलते इलाके में रातभर से बिजली नहीं है और लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।1
- श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र में चल रहे । भगवान जिनेंद्र के वार्षिक मेले में सोमवार कोभगवान महावीर के जन्म कल्याण एवं जयंती के उपलक्ष में चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर रहे । मुख्य अतिथिमें चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का फिता काटकर उद्घाटन किया । तत्पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी के बारे मेंकहा कि जैन धर्म के समस्त तीर्थंकरों का दर्शन इस प्रदर्शनी के माध्यम से होता है । जो बहुत ही अच्छा मनमोहक है ।श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल कृतिम पैर बैसाखी कैलिपर्स समर्थ एवं विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीन का निशुल्क वितरण किया गया । इस मौके पर अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल मंत्री उमराव मलसंगी प्रबंधक नेमी कुमार प्रशासक विष्णु सक्सेना तहसीलदार हरसहाय मीणा विकास अधिकारी ज्ञान सिंहसहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।3
- Post by Anil Kumar journalist1