logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोटरसाइकिल पर 10 क्विंटल कोयला ले जाते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर लगभग 10 क्विंटल कोयला लोड किया हुआ युवक लेकर जा रहा है। पीछे से वीडियो बनाने वाला बोल रहा है कि इस गाड़ी पर 10 क्विंटल कोयला लोड है इ...

3 hrs ago
user_Md Sarfaraj
Md Sarfaraj
सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

मोटरसाइकिल पर 10 क्विंटल कोयला ले जाते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर लगभग 10 क्विंटल कोयला लोड किया हुआ युवक लेकर जा रहा है। पीछे से वीडियो बनाने वाला बोल रहा है कि इस गाड़ी पर 10 क्विंटल कोयला लोड है इ...

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • युवक की मौत पर थाने में बवाल! गुस्साए ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस के खिलाफ फूटा आक्रोश एक युवक की मौत… और उसके बाद भड़क उठा पूरा गांव। गुस्से से उबलते ग्रामीणों का हुजूम सीधे थाने पहुंच गया… और फिर जो हुआ उसने पुलिस महकमे को भी हिला कर रख दिया। मामला एमपी के सिंगरौली जिले के मोरवा थाने का है जहाँ थाने के बाहर सैकड़ों ग्रामीण… नारेबाजी… हंगामा… और पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे पुलिस की लापरवाही है… और इसी गुस्से ने देखते ही देखते थाने को ही विरोध का मैदान बना दिया। मामला इतना बढ़ गया कि हालात संभालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि सिंगरौली जिले के मोरवा में सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 15 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। साईं नगर निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए देर रात मोरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को मोरवा-चितरंगी मार्ग के किनारे झाड़ियों में पवन का शव मिला था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सुधांशु गुप्ता, पवन को अपनी बाइक पर शराब पिलाने के बहाने घर से ले गया था। रास्ते में उनका दूसरा साथी इरशाद खान भी मिल गया। तीनों एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने पहले पवन का गला दबाया और फिर पत्थर से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि होली के दिन सिगरेट पीने की बात को लेकर पवन और सुधांशु के बीच तीखी बहस हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुधांशु गुप्ता और इरशाद खान को हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पवन की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली… पूरा इलाका गुस्से से भर गया। परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे पुलिस की लापरवाही है। इसी गुस्से के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए… और देखते ही देखते थाने के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी… और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताने लगे। हालात ऐसे बन गए कि कुछ देर के लिए थाने का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया है.
    2
    युवक की मौत पर थाने में बवाल! गुस्साए ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस के खिलाफ फूटा आक्रोश
एक युवक की मौत… और उसके बाद भड़क उठा पूरा गांव।
गुस्से से उबलते ग्रामीणों का हुजूम सीधे थाने पहुंच गया… और फिर जो हुआ उसने पुलिस महकमे को भी हिला कर रख दिया।
मामला एमपी के सिंगरौली जिले के मोरवा थाने का है जहाँ थाने के बाहर सैकड़ों ग्रामीण… नारेबाजी… हंगामा… और पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश।
ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे पुलिस की लापरवाही है… और इसी गुस्से ने देखते ही देखते थाने को ही विरोध का मैदान बना दिया।
मामला इतना बढ़ गया कि हालात संभालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि सिंगरौली जिले के मोरवा में सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 15 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।
साईं नगर निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए देर रात मोरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को मोरवा-चितरंगी मार्ग के किनारे झाड़ियों में पवन का शव मिला था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सुधांशु गुप्ता, पवन को अपनी बाइक पर शराब पिलाने के बहाने घर से ले गया था। रास्ते में उनका दूसरा साथी इरशाद खान भी मिल गया। तीनों एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने पहले पवन का गला दबाया और फिर पत्थर से हमला कर उसकी जान ले ली।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि होली के दिन सिगरेट पीने की बात को लेकर पवन और सुधांशु के बीच तीखी बहस हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुधांशु गुप्ता और इरशाद खान को हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पवन की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली… पूरा इलाका गुस्से से भर गया।
परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे पुलिस की लापरवाही है।
इसी गुस्से के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए…
और देखते ही देखते थाने के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी… और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताने लगे।
हालात ऐसे बन गए कि कुछ देर के लिए थाने का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया है.
    user_Devendra Pandey
    Devendra Pandey
    TV News Anchor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • मोटरसाइकिल पर 10 क्विंटल कोयला ले जाते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर लगभग 10 क्विंटल कोयला लोड किया हुआ युवक लेकर जा रहा है। पीछे से वीडियो बनाने वाला बोल रहा है कि इस गाड़ी पर 10 क्विंटल कोयला लोड है इ...
    1
    मोटरसाइकिल पर 10 क्विंटल कोयला ले जाते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर लगभग 10 क्विंटल कोयला लोड किया हुआ युवक लेकर जा रहा है। पीछे से वीडियो बनाने वाला बोल रहा है कि इस गाड़ी पर 10 क्विंटल कोयला लोड है इ...
    user_Md Sarfaraj
    Md Sarfaraj
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिंगरौली जिले में नौकरी के नाम पर चल रहे धोखाधड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन
    1
    सिंगरौली जिले में नौकरी के नाम पर चल रहे धोखाधड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पत्नी निकली हत्यारीन सरई पुलिस ने अवैध प्रेम प्रसंग में की गई अधी हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल जिला सिंगरौली के चौकी निवास में दिनांक 8/ 3/2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम राजनिया कटरा जंगल में रोड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मोटरसाइकिल के नीचे दबी हुई हालत में पड़ा हुआ है सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी निवास थाना प्रभारी सरई पुलिस बल मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचने पर मृतक की सिनाख्त अजय वैश्य पिता राज बहोर वैश्य निवासी खतरा थाना मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश के रूप में हुई परिजनों के सूचित करने पर मृतक का भाई विनय वैश्य पिता राज बहोर वैश्य उम्र 19 वर्ष उपस्थित आकर बताया कि मेरा भाई को पिछले माह 12 फरवरी को ग्राम गन्नई में उमा वैश्य के साथ शादी हुई थी मेरा भाई अजय कुमार वैश्य दिनांक 7/3/26 को समय करीब 5:00 बजे शाम गांव से ससुराल ग्राम गन्नई जाने के लिए कह कर अकेले मोटरसाइकिल से निकला था जो रात में ना तो ससुराल पहुंचा है ना घर ही वापस आया सुबह जानकारी मिली कि ग्राम राजनिया कटरा जंगल में गौशाला के आगे उनकी मृत्यु हो गई है और शादी में मिली मोटरसाइकिल उनके ऊपर पड़ी हुई है उक्त मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर परिजनों के समक्ष पंचनामा कार्यवाही की गई घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम एसडीओपी देवसर की मौजूदगी में जाकर भौतिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए मामला सनसनीखेज और अंधी हत्या का होने से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री द्वारा टीम गठित की जाकर तत्काल अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तारी हेतु 10000 रूपये की इनाम की घोषणा की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के लगातार दिशा निर्देश पर टीम प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी देवसर गायत्री तिवारी द्वारा टीम के अज्ञात आरोपियों की पता तलाश पूछताछ तकनीकी साधनों का उपयोग कर प्रारंभ की गई जिसमें मृतक की पत्नी उमा वैश्य पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया की शादी से पूर्व ही अपने प्रेमी अमर बहादुर वैश्य के साथ प्रेम प्रसंग में थी और उससे वह शादी करना चाहती थी अजय की पत्नी उमा अपने घर वाले द्वारा कराए गए शादी से खुश नहीं थी इसलिए मृतका की पत्नी उमा वैश्य और प्रेमी अमर बहादुर वैश्य द्वारा मृतक अजय की हत्या करने की योजना बनाई गई योजना के तहत मृतक अजय वैश्य को उसकी पत्नी उमा मिलने के लिए अपने मायके ग्राम गन्नई बुलाई एवं मृतक के आने की जानकारी प्रेमी अमर बहादुर वैश्य को दी जो अमर बहादुर अपने साथी चंद्र प्रताप वैश्य के साथ उसकी बोलेरो वाहन से मृतक अजय वैश्य की हत्या करने के उद्देश्य से निवास क्षेत्र जाकर पीछा कर योजनावद्ध तरीके से रात्रि में लगभग 9 से 10 बजे राजनिया कटरा जंगल गौशाला के आगे सुनसान जगह देकर अंधेरा का फायदा उठाकर मृतक की मोटरसाइकिल को अपने बोलेरो के आगे लगाकर मोटरसाइकिल रुकवा कर रोड के नीचे ले जाकर दोनों आरोपियों द्वारा मौके पर कोई साक्ष्य ना मिले इसलिए मोटरसाइकिल ग्लव्स पहनकर गमछा से गला घोट तथा मृतक के शरीर पर पत्थर से बार-बार हमला किया जिससे मृतक अजय की मौके पर मृत्यु हो गई हत्या उपरांत मृतक की मोटरसाइकिल और पत्थर शव को साथ रोड के किनारे नीचे रख दिया जिसे आमजन और पुलिस को वाहन दुर्घटना में मृत्यु होना प्रतीत हो पूछताछ में आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त वाहन पहने हुए कपड़े आदि जप्त किए गए उक्त आरोपी गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया
    1
    पत्नी निकली हत्यारीन सरई पुलिस ने अवैध प्रेम प्रसंग में की गई अधी हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जिला सिंगरौली के चौकी निवास  में दिनांक 8/ 3/2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम राजनिया कटरा जंगल में रोड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मोटरसाइकिल के नीचे दबी हुई हालत में पड़ा हुआ है सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी निवास थाना प्रभारी सरई पुलिस बल मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचने पर मृतक की सिनाख्त अजय वैश्य पिता राज बहोर वैश्य निवासी खतरा थाना मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश के रूप में हुई परिजनों के सूचित करने पर मृतक का भाई विनय वैश्य पिता राज बहोर वैश्य उम्र 19 वर्ष उपस्थित आकर बताया कि मेरा भाई को पिछले माह 12 फरवरी को ग्राम गन्नई में उमा वैश्य के साथ शादी हुई थी मेरा भाई अजय कुमार वैश्य दिनांक 7/3/26 को समय करीब 5:00 बजे शाम गांव से ससुराल ग्राम गन्नई जाने के लिए कह कर अकेले मोटरसाइकिल से निकला था जो रात में ना तो ससुराल पहुंचा है ना घर ही वापस आया सुबह जानकारी मिली कि ग्राम राजनिया कटरा जंगल में गौशाला के आगे उनकी मृत्यु हो गई है और शादी में मिली मोटरसाइकिल उनके ऊपर पड़ी हुई है उक्त मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर परिजनों के समक्ष पंचनामा कार्यवाही की गई घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम एसडीओपी देवसर की मौजूदगी में जाकर भौतिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए मामला सनसनीखेज और अंधी हत्या का होने से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री द्वारा टीम गठित की जाकर तत्काल अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तारी हेतु 10000 रूपये की इनाम की घोषणा की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के लगातार दिशा निर्देश पर टीम प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी देवसर गायत्री तिवारी द्वारा टीम के अज्ञात आरोपियों की पता तलाश पूछताछ तकनीकी साधनों का उपयोग कर प्रारंभ की गई जिसमें मृतक की पत्नी उमा वैश्य पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया की शादी से पूर्व ही अपने प्रेमी अमर बहादुर वैश्य के साथ प्रेम प्रसंग में थी और उससे वह शादी करना चाहती थी  अजय की पत्नी उमा अपने घर वाले द्वारा कराए गए शादी से खुश नहीं थी इसलिए मृतका की पत्नी उमा वैश्य और प्रेमी अमर बहादुर वैश्य द्वारा मृतक अजय की हत्या करने की योजना बनाई गई योजना के तहत मृतक अजय वैश्य को उसकी पत्नी उमा मिलने के लिए अपने मायके ग्राम गन्नई बुलाई एवं मृतक के आने की जानकारी प्रेमी अमर बहादुर वैश्य को दी जो अमर बहादुर अपने साथी चंद्र प्रताप वैश्य के साथ उसकी बोलेरो वाहन से मृतक अजय वैश्य की हत्या करने के उद्देश्य से निवास क्षेत्र जाकर पीछा कर योजनावद्ध तरीके से रात्रि में लगभग 9 से 10 बजे राजनिया कटरा जंगल गौशाला के आगे सुनसान जगह देकर अंधेरा का फायदा उठाकर मृतक की मोटरसाइकिल को अपने बोलेरो के आगे लगाकर मोटरसाइकिल रुकवा कर रोड के नीचे ले जाकर दोनों आरोपियों द्वारा मौके पर कोई साक्ष्य ना मिले इसलिए मोटरसाइकिल ग्लव्स पहनकर गमछा से गला घोट तथा मृतक के शरीर पर पत्थर से बार-बार हमला किया जिससे मृतक अजय की मौके पर मृत्यु हो गई हत्या उपरांत मृतक की मोटरसाइकिल और पत्थर शव को साथ रोड के किनारे नीचे रख दिया जिसे आमजन और पुलिस को वाहन दुर्घटना में मृत्यु होना प्रतीत हो पूछताछ में आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त वाहन पहने हुए कपड़े आदि जप्त किए गए उक्त आरोपी गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया
    user_फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    Photographer सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • deosar me brc khulne ka samay aaj tak nhi ho pai nirdharit
    1
    deosar me brc khulne ka samay aaj tak nhi ho pai nirdharit
    user_उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    Local News Reporter देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने गंगादयाल यादव नामक अभियुक्त को मारकुंडी गुरमा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से पुलिस को वांछित था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा सहित चोपन थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
    1
    जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने गंगादयाल यादव नामक अभियुक्त को मारकुंडी गुरमा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से पुलिस को वांछित था।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा सहित चोपन थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 11.03.2026* *चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार–* श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 91/2026 धारा 64(2)F, 109(1), 152(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* से संबंधित वांछित अभियुक्त *गंगादयाल यादव पुत्र स्व० शिवपूजन निवासी ग्राम सड़की थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, हाल पता रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 56 वर्ष* को दिनांक *10.03.2026* को समय करीब *20:40 बजे मारकुंडी गुरमा मोड़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र* से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया है। *अभियोग का विवरण –* मु0अ0सं0 91/2026 धारा 64(2)F, 109(1), 152(2), 351(3) BNS, थाना चोपन जनपद सोनभद्र। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –* गंगादयाल यादव पुत्र स्व० शिवपूजन निवासी ग्राम सड़की थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, हाल पता रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 56 वर्ष। *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान –* दिनांक 10.03.2026 को समय 20:40 बजे, मारकुंडी गुरमा मोड़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* 1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र 2. हे0का0 सन्तोष यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र 3. हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
    2
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 11.03.2026*
*चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार–*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना चोपन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 91/2026 धारा 64(2)F, 109(1), 152(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* से संबंधित वांछित अभियुक्त *गंगादयाल यादव पुत्र स्व० शिवपूजन निवासी ग्राम सड़की थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, हाल पता रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 56 वर्ष* को दिनांक *10.03.2026* को समय करीब *20:40 बजे मारकुंडी गुरमा मोड़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र* से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।
*अभियोग का विवरण –*
मु0अ0सं0 91/2026 धारा 64(2)F, 109(1), 152(2), 351(3) BNS, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
गंगादयाल यादव पुत्र स्व० शिवपूजन निवासी ग्राम सड़की थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, हाल पता रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 56 वर्ष।
*गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान –*
दिनांक 10.03.2026 को समय 20:40 बजे, मारकुंडी गुरमा मोड़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
2. हे0का0 सन्तोष यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • मोरवा के साईंनगर से 15 वर्षीय छात्र लापता, परिजन व स्थानीय लोग सुबह से मोरवा थाने में डटे पुलिस मामले के जांच में जुटी जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के साईंनगर से एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में चिंता का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग सुबह से ही मोरवा थाने में जमा होकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नाबालिग साईंनगर का निवासी है और स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे के बीच वह घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उसकी किसी व्यक्ति से उसकी कहासुनी और विवाद भी हुआ था। इसके बाद से उसके लापता होने की घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। मामले में परिजनों की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। इधर नाबालिग के लापता होने से चिंतित परिजन और स्थानीय लोग सुबह से ही मोरवा थाने में मौजूद हैं और जल्द से जल्द छात्र का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्र का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं परिजन परेशान हैं
    1
    मोरवा के साईंनगर से 15 वर्षीय छात्र लापता, परिजन व स्थानीय लोग सुबह से मोरवा थाने में डटे पुलिस मामले के जांच में जुटी 
जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के साईंनगर से एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में चिंता का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग सुबह से ही मोरवा थाने में जमा होकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नाबालिग साईंनगर का निवासी है और स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे के बीच वह घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों उसकी किसी व्यक्ति से उसकी कहासुनी और विवाद भी हुआ था। इसके बाद से उसके लापता होने की घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
मामले में परिजनों की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
इधर नाबालिग के लापता होने से चिंतित परिजन और स्थानीय लोग सुबह से ही मोरवा थाने में मौजूद हैं और जल्द से जल्द छात्र का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्र का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं परिजन परेशान  हैं
    user_फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    Photographer सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.